स्वदेशी डीएससी ए24 जहाज समुद्री ऑपरेशन के लिए तैयार, कोलकाता में लॉन्च
कोलकाता, 2 अगस्त (आईएएनएस)। आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल के तहत भारतीय नौसेना ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (डीएससी) परियोजना का पांचवां और अंतिम पोत रविवार को कोलकाता स्थित टीटागढ़ शिपयार्ड में लॉन्च किया गया। यह समारोह नौसेना की परंपराओं और औपचारिक रीति-रिवाजों के अनुरूप भव्य तरीके से आयोजित किया गया।
भारतीय नौसेना के कार्मिक प्रमुख वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह की उपस्थिति में पोत को पानी में उतारा गया। इस अवसर पर भारतीय नौसेना और एम/एस टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
डीएससी ए24, डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट प्रोजेक्ट का पांचवां जहाज है। इसे यार्ड 329 के नाम से भी जाना जाता है। इस जहाज का निर्माण टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड, कोलकाता द्वारा आईआरएस और नेवल नियमों के अनुसार किया गया है।
जहाज में कैटामरन-हल फॉर्म दिया गया है और इसका डिस्प्लेसमेंट लगभग 300 से 400 टन के बीच है। इस डिजाइन की वजह से जहाज को बेहतर स्थिरता, बड़ा डेक एरिया और समुद्र में बेहतर प्रदर्शन मिलता है, जो डाइविंग ऑपरेशन के लिए बेहद जरूरी हैं।
जहाज में कैटामरन-हल फॉर्म एक ऐसा डिजाइन है जिसमें एक ही बड़े ढांचे के बजाय समान आकार के दो समानांतर पतवार होते हैं, जो ऊपर एक साझा डेक या ब्रिजडेक द्वारा आपस में जुड़े होते हैं।
डीएससी ए24 अत्याधुनिक डाइविंग सिस्टम से लैस है और इसे खासतौर पर ऑपरेशनल डाइव्स करने के लिए तैयार किया गया है।
इस जहाज की सबसे बड़ी खासियत है स्वदेशी उपकरण। जहाज में इस्तेमाल होने वाले 70 प्रतिशत मुख्य और सहायक उपकरण स्वदेशी निर्माताओं से लिए गए हैं। इसी कारण डीएससी को आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल का गौरवशाली वाहक कहा जा रहा है।
भारतीय नौसेना में इन जहाजों के शामिल होने से डाइविंग सपोर्ट, अंडरवाटर इंस्पेक्शन, बचाव सहायता और तटीय ऑपरेशनल तैनाती की क्षमता में बड़ा इजाफा होगा।
भारतीय नौसेना के लिए बनाए जा रहे ये जहाज इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और स्वदेशी क्षमता का प्रमाण हैं। ये जहाज न सिर्फ नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाएंगे बल्कि देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।
--आईएएनएस
वीकेयू/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
श्रीलंका दौरे से पहले भारत के लिए बुरी खबर, जसप्रीत बुमराह हुए रूल्ड आउट
Jasprit Bumrah Ruled Out: श्रीलंका दौरा शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर आ रही है. टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वह पूरी तरह फिट हो चुके हैं और श्रीलंका दौरे पर खेलेंगे. मगर, अब टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से रिपोर्ट्स के हवाले से जानकारी सामने आई है कि जसप्रीत बुमराह फिट नहीं हैं. बाएं घुटने में तकलीफ के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से उनके बाहर होने की संभावना है. हालांकि, अब तक इस मामले में आधिकारिका जानकारी नहीं मिली है. जब श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान किया गया था, तो उसमें जसप्रीत को शामिल किया गया, मगर बताया गया कि उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर होगा.
जसप्रीत बुमराह हुए रूल्ड आउट
Jasprit Bumrah ruled out of the Test series against Sri Lanka. (TOI). pic.twitter.com/TgmQFZpgEI
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 2, 2026
भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर खबर आ रही है कि वह श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से सामने आई रिपोर्ट के हिसाब से बुमराह के बाएं घुटने में तकलीफ है, जिसके कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से उनके बाहर होने की संभावना है. इस बात में कोई दोराय नहीं है कि बुमराह के बाहर होने से भारत के पेस अटैक की ताकत कम हो जाएगी.
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए ऐसी है टीम इंडिया
शुभमन गिल (कप्तान), लोकेश राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन
???? News ????#TeamIndia's squad for the 2⃣-match Test Series against Sri Lanka announced
— BCCI (@BCCI) July 28, 2026
Note: Washington Sundar was not available for selection for the first Test.
More Details ▶️ https://t.co/Vk0Xd8Axmq #SLvIND pic.twitter.com/NuCcKBohMj
IND VS SL सीरीज का शेड्यूल
भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी. पहला मैच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 15 अगस्त से 19 अगस्त तक खेला जाएगा. दूसरा मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त तक कोलंबो में खेला जाएगा.
| मैच | तारीख | स्थान | स्टेडियम | समय (IST) |
|---|---|---|---|---|
| पहला टेस्ट | 15–19 अगस्त 2026 | गाले | गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम | सुबह 10:00 बजे |
| दूसरा टेस्ट | 23–27 अगस्त 2026 | कोलंबो | सिन्हलीज़ स्पोर्ट्स क्लब (SSC) | सुबह 10:00 बजे |
ये भी पढ़ें: 'WTC फाइनल के बारे में भूल जाना चाहिए...', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने भारत की तैयारी पर उठाए सवाल, दिया विवादित बयान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















