भारत का कोयला उत्पादन जुलाई में 7.5 प्रतिशत बढ़कर 69.75 मिलियन टन रहा
नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। भारत का कोयला उत्पादन जुलाई 2026 में सालाना आधार पर 7.51 प्रतिशत बढ़कर 69.75 मिलियन टन (प्रोविजनल) हो गया। इस वृद्धि में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के अधिक उत्पादन और पूरे क्षेत्र में लगातार दर्ज की गई बढ़ोतरी का अहम योगदान रहा। यह जानकारी केंद्रीय कोयला मंत्रालय ने रविवार को दी।
मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, जुलाई 2025 में देश का कोयला उत्पादन 64.88 मिलियन टन था।
जुलाई के दौरान कोयले का डिस्पैच भी बेहतर रहा और यह सालाना आधार पर 17.34 प्रतिशत बढ़कर 86.33 मिलियन टन (प्रोविजनल) पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने यह 73.57 मिलियन टन था।
मंत्रालय ने कहा कि उत्पादन और डिस्पैच में लगातार हो रही वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि वह देश में कोयले की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करने और पूरे क्षेत्र में परिचालन दक्षता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।
चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में देश का संचयी कोयला उत्पादन 302.24 मिलियन टन (प्रोविजनल) रहा, जबकि संचयी कोयला डिस्पैच 354.70 मिलियन टन (प्रोविजनल) दर्ज किया गया। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 5.87 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
देश के कुल उत्पादन में सबसे बड़ा योगदान कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का रहा। कंपनी ने जुलाई में 50.35 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 8.42 प्रतिशत अधिक है। वहीं, कंपनी ने जुलाई के दौरान 63.67 मिलियन टन कोयले का डिस्पैच किया, जो जुलाई 2025 की तुलना में 17.43 प्रतिशत ज्यादा रहा।
वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जुलाई अवधि में सीआईएल का संचयी कोयला डिस्पैच भी पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 6.81 प्रतिशत बढ़ा।
कोयला मंत्रालय ने कहा कि वह क्षेत्र में विकास की गति बनाए रखने, कोयले की उपलब्धता बढ़ाने और आयात पर भारत की निर्भरता कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्पादन और डिस्पैच में लगातार हो रही वृद्धि देश की आर्थिक प्रगति और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में कोयला क्षेत्र की अहम भूमिका को और सुदृढ़ करती है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'मेरे साथ कई बार सोना पड़ेगा...', आकांक्षा चौधरी के सामने रखी गई भद्दी डिमांड, मना करने पर दी ये धमकी
Akanksha Choudhary on Casting Couch: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' अपने विवादों, चौंकाने वाले खुलासों और कंटेस्टेंट्स के निजी जीवन से जुड़े सीक्रेट्स की वजह से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो के दौरान कई पार्टिसिपेंट्स ने अपनी जिंदगी के ऐसे अनुभव साझा किए, जिन्होंने दर्शकों को भावुक कर दिया. वहीं अब शो से बाहर होने से पहले आकांक्षा चौधरी ने भी अपनी जिंदगी का एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाला अनुभव साझा किया है.
आकांक्षा फिनाले तक का सफर तय नहीं कर सकीं और शो से बाहर हो गईं. हालांकि, एलिमिनेशन से पहले उन्होंने अपने जीवन से जुड़ा ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर शो के होस्ट रितेश देशमुख, स्पेशल गेस्ट फराह खान और बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए. बता दें, आकांक्षा ने दावा किया कि ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लेने के दौरान उन्हें कथित तौर पर कास्टिंग काउच जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा था.
ब्यूटी पेजेंट के लिए पैसों की थी जरूरत
आकांक्षा चौधरी ने बताया कि जब वो ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा ले रही थीं, तब आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी. पेजेंट की तैयारी के लिए गारमेंट्स, ग्रूमिंग और ट्रेनिंग पर काफी खर्च आता था, जिसे उनका परिवार केरी नहीं कर पा रहा था. उन्होंने कहा, "उस समय मुझे करीब एक से दो लाख रुपये की जरूरत थी. मेरी फैमिली इतने पैसे अफॉर्ड नहीं कर सकती थी, इसलिए मैंने मदद लेने का फैसला किया." आकांक्षा के मुताबिक, उन्होंने पेजेंट इंडस्ट्री से जुड़े एक ऐसे व्यक्ति से संपर्क किया, जिन्हें वो कई सालों से जानती थीं और जो कई कम्पीटीशन्स में जज की भूमिका भी निभा चुके थे.
नौकरी के बदले मांगी थी आर्थिक मदद
आकांक्षा ने बताया कि उन्हें भरोसा था क्योंकि वो शख्स पहले भी कई पार्टिसिपेंट्स की आर्थिक मदद कर चुका था. इसलिए उन्होंने उनसे विनम्रता से मदद मांगी. उन्होंने कहा, "मैंने उनसे कहा था कि अगर आप अगले दो-तीन महीनों के लिए मेरी आर्थिक मदद कर दें, तो बदले में मैं आपके पास नौकरी कर लूंगी. फिलहाल मुझे सिर्फ एक-दो लाख रुपये की जरूरत है." आकांक्षा के मुताबिक, सामने वाले व्यक्ति ने शुरुआत में तुरंत मदद के लिए हामी भर दी और उन्हें अपने घर बुलाया.
'मुझे असहज महसूस कराया'
आकांक्षा ने आरोप लगाया कि जब वो उनसे मिलने उनके घर पहुंचीं, तो शुरुआत में उन्हें लगा कि बातचीत नार्मल होगी, लेकिन वहां पहुंचने के बाद स्थिति बदल गई. उनके मुताबिक, "उन्होंने मुझे गले लगाने के लिए आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन अचानक मुझे असहज तरीके से पकड़ लिया. मैंने तुरंत खुद को छुड़ाया और उनका हाथ झटक दिया." आकांक्षा ने बताया कि इस घटना से वो बेहद घबरा गई थीं.
'पैसों के बदले सेक्स की डिमांड की गई'
आकांक्षा ने आगे दावा किया कि इसके बाद उस व्यक्ति ने उनसे कहा कि अगर वो पहले उनके पास आतीं तो अब तक काफी सफल हो चुकी होतीं. फिर उन्होंने कथित तौर पर आर्थिक मदद के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग रखी. आकांक्षा के अनुसार, "उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें पैसे दूंगा, लेकिन बदले में तुम्हें मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे. उन्होंने यहां तक कहा कि एक महीने में कई बार मेरे साथ सोना पड़ेगा." आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने तुरंत इस ऑफर को ठुकरा दिया. उन्होंने कहा, "मैंने साफ कह दिया कि मैं ऐसा नहीं कर सकती."
मना करने पर दी धमकी
आकांक्षा का दावा है कि उनके इनकार के बाद वो व्यक्ति नाराज हो गया और उन्हें भविष्य में पछताने की बात कहने लगा. उन्होंने बताया, "उन्होंने कहा कि तुम इस फैसले पर बहुत बुरी तरह पछताओगी." ये घटना याद करते हुए आकांक्षा भावुक हो गईं और शो में रो पड़ीं. आकांक्षा की आपबीती सुनकर शो के होस्ट रितेश देशमुख, फराह खान और घर के अन्य कंटेस्टेंट्स भी भावुक नजर आए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















