अब ये सुपरस्टार भी राजनीति में ले सकता है एंट्री, सीएम विजय के ज्योतिष ने की भविष्यवाणी
तमिलनाडु की राजनीति में एक्टर धनुष की एंट्री की अटकलें तेज हो रही हैं. अटकलों के बीच, तमिलनाडु के सीएम विजय के ज्योतिष रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि 2031 के चुनाव में विजय और धनुष की सीधी टक्कर संभव है.
जनसेवा में जुट गए धनुष
खास बात है कि धनुष ने अभी राजनीति में एंट्री पर कुछ भी नहीं कहा है. हालांकि, हाल में आयोजित एक फिल्मी कार्य्रम में उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा था कि ये एकजुटता सिर्फ फिल्मी आयोजनों तक ही सीमित न रहे. अपने क्षेत्रों में जनसेवा करें. बता दें, अपने 43वें जन्मदिन पर धनुष ने गरीबों को मुफ्त ऑटो रिक्शे दिए हैं. वहीं करीब 30 लोगों को उन्होंने रोजगार के लिए आर्थिक मदद की है.
#Dhanush gives a Strong hint about his Political Entry:
— Laxmi Kanth (@iammoviebuff007) July 26, 2026
"So many people have gathered in one place.. This kind of unity has a power..???? You need to give that unity a purpose.. Not just through audio launches and meet ups. Join hands and do more welfare work.. Do whatever you can…
CM विजय से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- 'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, थलापति विजय की फिल्म ने 4 दिनों में कर डाली करोड़ की कमाई
धनुष के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह राज्य के दौरे की प्लानिंग कर रहे हैं. वे यहां अपने प्रशंसकों से मुलाकात करेंगे. जनकल्याण कार्यों के जरिए वह लोगों से जुड़ेंगे.
CM विजय से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- सीएम विजय सरकार के खिलाफ वीडियो बनाने वाला यूट्यूबर मारिदास गिरफ्तार, महिला मंत्री पर की थी अश्लील टिप्पणी
MGR ने एक्टर्स के राजनीति में आने के प्रेरणास्त्रोत
विश्लेषक आर. रंगराज कहते हैं कि कभी एमजीआर ने फिल्मी सितारों की एक पूरी पीढ़ी को राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया. MGR के नक्शे कदम पर चलते हुए विजय ने अपनी लोकप्रियता को राजनीतिक ताकत में बदल दिया. ऐसे में कोई आश्चर्य नहीं होगा कि अगर भविष्य में धनुष, सूर्या और विशाल जैसे लोकप्रिय अभिनेता सीएम पद की दौड़ में दिखाई दें. विजय के सत्ता में आने की वजह से डीएमके और एआईडीएमके को बड़ा झटका लगा है.
CM विजय से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- क्या विजय की जीत ने बना दिया तृषा का ‘मैजिकल मई’? तृषा कृष्णन की पोस्ट ने फैंस को दिया बड़ा हिंट
फैन क्लब ने तस्वीर के साथ झंडा बनाया
धनुष के फैन क्लब ने एक झंडा जारी किया है. इसमें सफेद औऱ लाल स्टार और बीच में धनुष की तस्वीर है. हालांकि, फैंस क्लब के अध्यक्ष सुब्रमण्यम शिवा का कहना है कि ये कोई नया झंडा नहीं है. वे इस झंडे का इस्तेमाल पिछले 15 वर्षों से कर रहे हैं. वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि विजय की तरह ही ऑर्गनाइज फैन क्लब और सोशल वेलफेयर के काम रणनीति का ही हिस्सा है
CM विजय से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- CM विजय को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, करूर भगदड़ में कई मंत्रियों पर गिर सकती है गाज, जानें क्या लगे आरोप
भारत की जीडीपी वृद्धि दर पहली तिमाही में 7 प्रतिशत रह सकती है, बेहतर व्यापक आर्थिक स्थिति का मिलेगा फायदा : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। बेहतर होते व्यापक आर्थिक हालात के बीच वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 7 प्रतिशत रह सकती है। यह जानकारी एक नई रिपोर्ट में दी गई।
रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपनी पिछली तीन मौद्रिक नीति समीक्षाओं में पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति को देखते हुए वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6.9 प्रतिशत से घटाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया था।
एसबीआई रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा, अब हमारा मानना है कि परिस्थितियां बदल चुकी हैं और पहली तिमाही की वृद्धि दर अनुमान से कहीं बेहतर रह सकती है।
दूसरी ओर, अप्रैल 2026 तक आयातित महंगाई नियंत्रित रही, क्योंकि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों के माध्यम से भारतीय उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचा।
रिपोर्ट में कहा गया, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई की दिशा अगले दो तिमाहियों में 5 प्रतिशत से अधिक रह सकती है। हालांकि, पहली तिमाही में महंगाई दर 3.9 प्रतिशत रही। पूरे वित्त वर्ष 27 के लिए महंगाई का अनुमान फिलहाल 5 प्रतिशत है, जो आरबीआई के निर्धारित लक्ष्य दायरे के भीतर है।
जून में धीमी शुरुआत और 40 प्रतिशत वर्षा की कमी के बावजूद जुलाई में हुई अच्छी बारिश से देशभर में कुल वर्षा की कमी घटकर लगभग 13 प्रतिशत रह गई।
रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार और आंध्र प्रदेश जैसे कुछ खाद्यान्न उत्पादक राज्यों को छोड़कर जुलाई में लगभग सभी राज्यों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। जुलाई खरीफ बुवाई का सबसे महत्वपूर्ण महीना माना जाता है।
रिपोर्ट में कहा गया, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के दूसरे चरण (अगस्त-सितंबर) के दौरान देश में सामान्य से कम (दीर्घकालिक औसत का 94 प्रतिशत से कम) वर्षा होने का अनुमान जताया है।
इसके अतिरिक्त, जून के मध्य से एल नीनो प्रभाव शुरू हो चुका है और यह लगातार मजबूत हो रहा है। आने वाले महीनों में इसके और तीव्र होने की संभावना है। एल नीनो की मौजूदा स्थिति और इसके सामान्य जीवनचक्र को देखते हुए इसके 2027 की शरद ऋतु तक बने रहने की आशंका है।
रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल देश के प्रमुख जलाशयों में पर्याप्त जल भंडारण उपलब्ध है। यह सामान्य स्तर के बराबर है, हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में कुछ कम है। मानसून आगे बढ़ने के साथ इसमें और सुधार होने की संभावना है।
एसबीआई रिसर्च ने कहा, अब तक खरीफ की बुवाई 2025 के स्तर की तुलना में केवल 4.7 प्रतिशत कम है, जो बेहतर फसल का संकेत देती है। इससे आगे चलकर खाद्य महंगाई पर बहुत कम या कोई प्रभाव नहीं पड़ने की उम्मीद है। हालांकि, देर से सक्रिय रहने वाला एल नीनो रबी फसलों को प्रभावित कर सकता है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















