रूस की राजधानी मॉस्को के रेस्टोरेंट में धमाका, 3 लोगों की मौत, कम से कम 21 घायल
Russia Restaurant Blast: रूस की राजधानी मॉस्को के एक रेस्टोरेंट में धमाके की खबर है, बताया जा रहा है कि इस धमाके में तीन लोगों की मौत हुई है. जबकि कम से कम 21 लोग घायल हुए हैं. रूसी अधिकारियों के मुताबिक, ये धमाका शनिवार को मध्य मॉस्को के एक रेस्टोरेंट में हुआ. इस बम धमाके में संदिग्ध बॉम्बर समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए हैं. सरकारी समाचार एजेंसी RIA नोवोस्ती के अनुसार, रूस की नेशनल एंटी-टेररिज्म कमिटी ने बताया कि ये धमाका कुद्रिन्स्काया स्क्वायर पर स्थित एक रेस्टोरेंट में हुआ. अधिकारियों ने कहा कि इस धमाके को बम विस्फोट माना जा रहा है और इसकी जांच चल रही है.
प्राइवेट पार्टी के दौरान हुआ धमाका
रेस्टोरेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, धमाके के समय रेस्टोरेंट आम जनता के लिए खुला नहीं था, क्योंकि वहां एक प्राइवेट बैंक्वेट (प्राइवेट पार्टी) का आयोजन हो रहा था.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
RBI का बड़ा फैसला: अब बैंक की हर ब्रांच में FD पर मिलेगा एक जैसा ब्याज, 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदलेगा?
FD Interest Rate New Rule: अब एक ही बैंक की सभी ब्रांचों में समान FD पर एक जैसा ब्याज मिलेगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV





















