Responsive Scrollable Menu

आधी रात छत फांदकर भागे 3 छात्र… छतरपुर के हॉस्टल में मची खलबली, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

MP Hostel Security Crisis: मध्य प्रदेश के छतरपुर में मां शारदा हॉस्टल से तीन छात्र छत फांदकर भाग निकले, जिससे हॉस्टल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. परिजनों ने हॉस्टल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि हॉस्टल संचालक का दावा है कि छात्रों ने एक महिला द्वारा परेशान किए जाने का लेटर छोड़ा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्रों की तलाश जारी है. यह घटना हॉस्टलों में छात्र सुरक्षा और रात्रिकालीन निगरानी की आवश्यकता को उजागर करती है.

Continue reading on the app

सागर में कीमती पत्थर मिलने की अफवाह, जंगल में खुदाई के लिए उमड़े हजारों ग्रामीण, पुलिस पर पथराव से बढ़ा तनाव

सागर जिले के देवरी क्षेत्र में एक अफवाह ने देखते ही देखते बड़ी कानून-व्यवस्था की चुनौती पैदा कर दी। दरअसल राजा बाबा सिद्ध क्षेत्र के जंगल में कीमती पत्थर, सोना और प्राचीन वस्तुएं मिलने की चर्चा फैलते ही हजारों लोग फावड़े, गैती और सब्बल लेकर जंगल पहुंच गए। कई दिनों से चल रही इस गतिविधि ने वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने के साथ प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है।

दरअसल शनिवार को जब पुलिस लोगों को जंगल से हटाने पहुंची तो हालात अचानक बिगड़ गए। भीड़ के एक हिस्से ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें एक प्रधान आरक्षक घायल हो गया और पुलिस वाहन का कांच भी टूट गया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी।

अफवाह कैसे बनी बड़ी भीड़ का कारण?

वहीं जानकारी के अनुसार देवरी के ग्राम पंचायत सिंगपुर गंजन से लगे राजा बाबा सिद्ध क्षेत्र के जंगल में पिछले करीब 10 दिनों से यह चर्चा फैल रही थी कि वहां जमीन के नीचे बहुमूल्य पत्थर, जवाहरात, सोने की मालाएं और प्राचीन धातु की वस्तुएं मिल रही हैं। इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अफवाह इतनी तेजी से फैली कि आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग जंगल पहुंचने लगे। ग्रामीण छोटे-छोटे समूह बनाकर अलग-अलग स्थानों पर खुदाई करने लगे। इससे जंगल के कई हिस्सों में गड्ढे बन गए और वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई। इससे पहले भी वन विभाग और रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने लोगों को वहां से हटाया था, लेकिन अगले ही दिन फिर बड़ी संख्या में लोग लौट आए।

पुलिस पर पथराव के बाद प्रशासन सख्त

दरअसल शनिवार को थाना प्रभारी हरिराम मानकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को जंगल से बाहर निकालने की कोशिश की। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। घटना में एक प्रधान आरक्षक घायल हो गया, जबकि पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचा। बाद में एसडीएम अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अधिकांश लोग जंगल छोड़कर जा चुके थे। ग्राम सरपंच कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से अलग-अलग गांवों के लोग लगातार जंगल में खुदाई कर रहे थे। प्रशासन अब पूरे मामले की जांच कर रहा है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अफवाह की शुरुआत कहां से हुई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और बिना अनुमति संरक्षित वन क्षेत्र में प्रवेश या खुदाई जैसे काम न करें।

Continue reading on the app

  Sports

The Hundred: जोफ्रा आर्चर ने की करियर की सबसे घातक गेंदबाजी, सिर्फ 2 रन पर गिरे 5 विकेट, London Spirit ने गंवाया मैच

Jofra Archer ने द हंड्रेड में साउंदर्न ब्रेव को मिली जीत में अहम भूमिका निभाई.दूसरी भाषा में कहें तो London Spirit को मिली हार में उनका किरदार सबसे निर्णायक रहा. आर्चर ने इस टीम को हार के मुंह में धकेलने के लिए अपने द हंड्रेड करियर की बेस्ट गेंदबाजी की. Sun, 02 Aug 2026 11:25:56 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav Press Conference: अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइव | UP News | Samajwadi Party #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T07:40:24+00:00

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! | DA Hike Update | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T07:38:18+00:00

डील या तबाही...वरना महाविनाश तय | US Iran War | Trump on Iran | Middle East | World War #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T07:29:09+00:00

बरेली में पवन यादव की अर्धांगिनी बनी शाहजहाँ बानो, गोमूत्र और गंगाजल पी कर अपनाया सत्य सनातन धर्म #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T07:35:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers