Responsive Scrollable Menu

सागर में कीमती पत्थर मिलने की अफवाह, जंगल में खुदाई के लिए उमड़े हजारों ग्रामीण, पुलिस पर पथराव से बढ़ा तनाव

सागर जिले के देवरी क्षेत्र में एक अफवाह ने देखते ही देखते बड़ी कानून-व्यवस्था की चुनौती पैदा कर दी। दरअसल राजा बाबा सिद्ध क्षेत्र के जंगल में कीमती पत्थर, सोना और प्राचीन वस्तुएं मिलने की चर्चा फैलते ही हजारों लोग फावड़े, गैती और सब्बल लेकर जंगल पहुंच गए। कई दिनों से चल रही इस गतिविधि ने वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने के साथ प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है।

दरअसल शनिवार को जब पुलिस लोगों को जंगल से हटाने पहुंची तो हालात अचानक बिगड़ गए। भीड़ के एक हिस्से ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें एक प्रधान आरक्षक घायल हो गया और पुलिस वाहन का कांच भी टूट गया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी।

अफवाह कैसे बनी बड़ी भीड़ का कारण?

वहीं जानकारी के अनुसार देवरी के ग्राम पंचायत सिंगपुर गंजन से लगे राजा बाबा सिद्ध क्षेत्र के जंगल में पिछले करीब 10 दिनों से यह चर्चा फैल रही थी कि वहां जमीन के नीचे बहुमूल्य पत्थर, जवाहरात, सोने की मालाएं और प्राचीन धातु की वस्तुएं मिल रही हैं। इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अफवाह इतनी तेजी से फैली कि आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग जंगल पहुंचने लगे। ग्रामीण छोटे-छोटे समूह बनाकर अलग-अलग स्थानों पर खुदाई करने लगे। इससे जंगल के कई हिस्सों में गड्ढे बन गए और वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई। इससे पहले भी वन विभाग और रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने लोगों को वहां से हटाया था, लेकिन अगले ही दिन फिर बड़ी संख्या में लोग लौट आए।

पुलिस पर पथराव के बाद प्रशासन सख्त

दरअसल शनिवार को थाना प्रभारी हरिराम मानकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को जंगल से बाहर निकालने की कोशिश की। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। घटना में एक प्रधान आरक्षक घायल हो गया, जबकि पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचा। बाद में एसडीएम अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अधिकांश लोग जंगल छोड़कर जा चुके थे। ग्राम सरपंच कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से अलग-अलग गांवों के लोग लगातार जंगल में खुदाई कर रहे थे। प्रशासन अब पूरे मामले की जांच कर रहा है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अफवाह की शुरुआत कहां से हुई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और बिना अनुमति संरक्षित वन क्षेत्र में प्रवेश या खुदाई जैसे काम न करें।

Continue reading on the app

अमेरिका के इडाहो में रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी, अंधाधुंध फायरिंग में तीन की मौत और कई घायल

अमेरिका के इडाहो में रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी, अंधाधुंध फायरिंग में तीन की मौत और कई घायल

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: टीम इंडिया को बड़ा झटका, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी

jasprit bumrah ruled out: जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो चुके हैं. बुमराह अपने बाएं घुटने में अब भी तकलीफ महसूस कर रहे हैं, जिसकी वजह से पूरी तरह फिट न होने के चलते मैनेजमेंट को उन्हें बाहर करने का बड़ा फैसला लेना पड़ा. Sun, 2 Aug 2026 13:17:24 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की बड़ी खबरें | Pithoragarh Landslide | CM Dhami | Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T08:45:22+00:00

Nasha Mukt Yuva Sankalp 2026: PM Modi का महाभियान, नशामुक्त भारत का निर्माण | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T08:39:51+00:00

लखनऊ के मुसलमानों के लिए अब 'कफ़न' से ज़्यादा महँगी हुई 'दफ़न' की ज़मीन #lucknow #muslims #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T08:43:58+00:00

Jammu Kashmir News: तलाशी अभियान में सेना, CRPF, पुलिस की टीमें | Kashmir Encounter Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T08:43:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers