Responsive Scrollable Menu

Mathura-Vrindavan में भीड़ प्रबंधन विज्ञान आधारित नहीं : Allahabad High Court

प्रयागराज, एक अगस्त इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा कि मथुरा-वृंदावन में भीड़ प्रबंधन विज्ञान आधारित नहीं है और वहां भीड़ नियंत्रण का कार्य काफी हद तक केवल यातायात प्रबंधन तक सीमित है। अदालत ने राज्य सरकार को भीड़ प्रबंधन के संबंध में कई सुझाव दिए। न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर ने मथुरा-वृंदावन में होली सहित अन्य त्योहारों के दौरान मची भगदड़ जैसी हालिया घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, जिला मजिस्ट्रेट, नगर आयुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से विस्तृत हलफनामे तलब किए।

अदालत ने कहा कि धार्मिक सभाएं राजनीतिक रैलियों और खेल आयोजनों से अलग होती हैं, क्योंकि भावनात्मक जुड़ाव के कारण श्रद्धालु अक्सर संभावित खतरे के प्रति कम सतर्क रहते हैं। अदालत ने भीड़ विज्ञान पर हुए अध्ययनों का हवाला देते हुए कहा कि प्रति वर्ग मीटर चार से पांच लोगों की सघनता पर व्यक्तिगत नियंत्रण खत्म होने लगता है जबकि छह से सात लोगों की सघनता दम घुटने जैसी स्थिति पैदा कर सकती है। अदालत ने यह टिप्पणी वृंदावन में एक कथित अवैध निर्माण से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान की।

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि 23 अवैध निर्माणों में से केवल कुछ के खिलाफ ही कार्रवाई की गई। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के हलफनामे के अनुसार, वर्ष 2021-22 से 2025-26 के बीच 2,453 नोटिस जारी किए गए, 700 मामलों में ध्वस्तीकरण के आदेश पारित हुए लेकिन इनमें से केवल 323 पर ही कार्रवाई की गयी। प्राधिकरण ने बताया कि इस अवधि में 104 संपत्तियों को सील भी किया गया।

अदालत ने कहा कि मथुरा, अयोध्या, वाराणसी और चित्रकूट जैसे धार्मिक महत्व वाले नगरों के लिए दीर्घकालिक नगर नियोजन आवश्यक है। अदालत ने साथ ही कहा कि तीर्थस्थलों पर अवैध निर्माण की समस्या के समाधान के लिए केवल सख्त कानून नहीं बल्कि मजबूत संस्थागत इच्छाशक्ति भी जरूरी है।

Continue reading on the app

CWG 2026: ग्लास्गो में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का जलवा, रिकॉर्ड 7 पदक जीतकर रचा इतिहास

ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारतीय पैरा खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक साबित हुए, जिन्होंने कुल 7 पदक जीतकर देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया. इस संस्करण में भारत ने पिछली सभी पैरा स्पर्धाओं के बराबर पदक जीते.

The post CWG 2026: ग्लास्गो में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का जलवा, रिकॉर्ड 7 पदक जीतकर रचा इतिहास appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Rashid Khan के इस कारनामे पर सैम करन को नहीं हुआ यकीन, The Hundred में पहली बार देखने को मिला ऐसा

The Hundred में राशिद खान ने कमाल किया है. उन्होंने पंजा खोलते हुए MI लंदन की जीत की स्क्रिप्ट लिखी है. राशिद ने द हंड्रेड में पहली बार ऐसा प्रदर्शन किया, जिस पर सैम करन को पहली नजर में यकीन ही नहीं हुआ. उन्होंने इसके पीछे की क्या वजह बताई, आइए जानते हैं. Mon, 03 Aug 2026 08:37:32 +0530

  Videos
See all

Kerelam | लैंडस्लाइड से तबाही का मंजर! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T04:13:38+00:00

BJP दफ्तर में जश्न की तैयारी, लड्डू बनने शुरू | #shorts #viralvideo #viralnews #byelection #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T04:15:20+00:00

Datia Election: दतिया में बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी आगे #bjp #madhyapradesh #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T04:13:23+00:00

सहरसा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग, कोच जलकर खाक #saharsa #trainfire #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T04:14:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers