Responsive Scrollable Menu

Manjalpur उपचुनाव: Vadodara की मांजलपुर सीट पर मतगणना शुरू

वडोदरा (गुजरात), तीन अगस्त गुजरात के वडोदरा शहर की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस सीट पर 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में 37.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

यह उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री योगेश पटेल का लंबी बीमारी के बाद दो जून को निधन हो जाने के कारण कराना पड़ा। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, मतगणना सुबह आठ बजे मकरपुरा क्षेत्र स्थित भवन्स स्कूल परिसर में शुरू हुई। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच की जा रही है।

इस उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा ने वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद सतीश गोविंदभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया, जबकि कांग्रेस ने अपने गुजरात उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी को मैदान में उतारा। योगेश पटेल भाजपा के आठ बार के विधायक थे।

उन्होंने 1990 से 2007 के बीच वडोदरा की रावपुरा विधानसभा सीट का पांच बार प्रतिनिधित्व किया और फिर परिसीमन के बाद नयी बनी मांजलपुर सीट से चुनाव लड़ा। उन्होंने 2012, 2017 और 2022 में मांजलपुर सीट से लगातार जीत दर्ज की और इस तरह 36 वर्षों के दौरान गुजरात विधानसभा चुनावों में लगातार आठवीं जीत हासिल की।

Continue reading on the app

UP TGT 2026: स्पेशल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के एडमिट कार्ड जारी, जानें पूरा प्रोसेस

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी टीजीटी 2026 के विशेष डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए है जो पहले चरण में शामिल नहीं हो सके थे. एलिजिबल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर 10 अगस्त 2026 को वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Jasprit Bumrah Replacement: जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी की चमकी किस्मत, पहली बार टीम इंडिया में शामिल, बने बुमराह का रिप्लेसमेंट

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया गया है. घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर के लिए धमाकेदार खेल दिखाने वाले आकिब नबी को पहली बार टीम इंडिया में बुलावा आया है. Mon, 3 Aug 2026 09:52:26 +0530

  Videos
See all

Viral Video | चलती बाइक पर रोमांस, VIDEO वायरल | #viralshorts | #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T04:43:10+00:00

Viral Video | हाई वोल्टेज तार गिरते ही धू धू कर जला ट्रेन का इंजन! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T04:41:45+00:00

"सिर्फ़ झूठ फैलाते हैं अखिलेश" | #shorts #viralvideo #viralnews #akhileshyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T04:46:17+00:00

FIR पर बोलीं मैथिली ठाकुर, पुलिस अपना काम कर रही | #Maithili #shortvideo #shorts #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T04:45:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers