Responsive Scrollable Menu

खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह पर ईरान पर नए हमले का फैसला टाला: ट्रंप

खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह पर ईरान पर नए हमले का फैसला टाला: ट्रंप

Continue reading on the app

Spider-Man: Brand New Day ने संडे को मचाया भौकाल, चार दिनों में ही 250 करोड़ के पार कलेक्शन

Spider-Man: Brand New Day Box Office Collection Day 4: टॉम हॉलैंड और जैंडेया की फिल्म 'स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे' इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही हैं. 30 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल है. भारत में भी स्पाइडरमैन को लेकर फैंस क्रेजी हुए पड़े हैं. यही वजह है कि महज 4 दिनों में ही मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की इस फिल्म ने भारत में 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. चलिए जानते हैं, इसकी अब तक की कमाई.

बॉक्स ऑफिस पर 'स्पाइडर-मैन' का भौकाल

सुपरहीरो फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में ओपनिंग डे पर 60.60 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 49.35 करोड़ रुपये कमाई. इसके बाद विकेंड पर तो 'स्पाइडर-मैन' ने बॉक्स ऑफिस पर भौकाल ही मचा दिया और तीसरे दिन यानि शनिवार को फिल्म ने जबरदस्त तेजी दिखाते हुए 70.25 करोड़ कमाए हैं. वहीं, अब फिल्म के संडे की कमाई भी सामने आ गई है, जो अब तक की सबसे ज्यादा कमाई है. 

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की चौथे दिन की कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक,  'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रिलीज के चौथे दिन यानी पहले संडे को 76 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की चार दिनों (Spider Man: Brand New Day Box Office Collection Day 4) की कुल कमाई अब 256.20 करोड़ रुपये हो गई है. इसी के साथ इस फिल्म ने चौथे दिन ‘एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर’ के 227.43 करोड़ के लाइफटाइम कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: आर. डी. बर्मन की बायोपिक में अक्षय कुमार की एंट्री, टीवी पर होगा अजय देवगन का डेब्यू

टॉप 5 हॉलीवुड फिल्में में पहुंची 'स्पाइडर-मैन'

बता दें,  जब से  'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की अनाउंसमेंट हुई थी, तब से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. यही वजह है कि रिलीज होते ही ये फिल्म छा गई है और बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही हैं. वहीं, अब भारत में 250 करोड़ का कलेक्शन पार करने के साथ ही  'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 हॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो गई है. इसमें पहले नंबर पर अवतार: द वे ऑफ वॉटर- 390.6 करोड़, दूसरे में एवेंजर्स: एंडगेम 373.22, फिर तीसरे पर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे'- 256.20 करोड़, चौथे पर एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर- 227.43 करोड़ और फिर स्पाइडर-मैन: नो वे होम- 212 करोड़ है.

'स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे'  का बजट

बता दें, 'स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे'  को बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 250–300 मिलियन डॉलर बताया जा रहा है. वहीं, इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करे तो  दुनियाभर Spider-Man: Brand New Day World Wide Collection) के बॉक्स ऑफिस पर इसने करीब 927 मिलियन यानि लगभग 7,700 से 8,000 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.  'वैरायटी' के मुताबिक,  'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू' अब दुनिया भर में रिकॉर्ड समय में $1 बिलियन का आंकड़ा पार करने के करीब है.

फिल्म की स्टारकास्ट

'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' में एक बार फिर टॉम हॉलैंड पीटर पार्कर यानि स्पाइडरमैन के रोल में नजर आए हैं. उनके साथ जेंडाया ने एमजे (MJ) और जैकब बैटलन ने नेड लीड्स का रोल प्ले किया है.इस फिल्म में सैडी सिंक की भी एंट्री हुई हैं और उनका  MCU में डेब्यू हुआ है. वो शक्तिशाली म्यूटेंट जीन ग्रे के रोल में नजर आई हैं. इसके अलावा जॉन बर्नथल पनिशर, मार्क रफालो ब्रूस बैनर, माइकल मैंडो मैक गर्गन और ट्रामेल टिलमैन भी अहम रोल में नजर आए हैं.

ये भी पढ़ें- Explainer: कौन है Jean Grey? मार्वल की सबसे ताकतवर म्यूटेंट, जिसने Spider-Man की बढ़ाई मुश्किलें, जानिए पूरी कहानी

 

Continue reading on the app

  Sports

कौन है नील पटेल? भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की इस टीम में मिला मौका, खेलेंगे ये 2 क्रिकेट सीरीज

Who is Neel Patel?: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ होने वाली 2 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय U19 टीम का ऐलान किया है. इस टीम में भारतीय मूल के नील पटेल को भी शामिल किया गया है. सवाल है कौन हैं नील पटेल? ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम में नील पटेल को कैसे मिला मिला मौकाा? आइए जानते हैं नील पटेल से जुड़े तमाम बातों के बारे में. Mon, 03 Aug 2026 09:40:37 +0530

  Videos
See all

"सिर्फ़ झूठ फैलाते हैं अखिलेश" | #shorts #viralvideo #viralnews #akhileshyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T04:46:17+00:00

2012 से लगातारमांजलपुर सीट पर जीत रही है BJP | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T04:41:57+00:00

FIR पर बोलीं मैथिली ठाकुर, पुलिस अपना काम कर रही | #Maithili #shortvideo #shorts #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T04:45:20+00:00

Viral Video | हाई वोल्टेज तार गिरते ही धू धू कर जला ट्रेन का इंजन! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T04:41:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers