Responsive Scrollable Menu

इथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर सरकार का दावा, अगर कदम न उठाए तो बढ़ जाते इतने दाम

पेट्रोल में इथेलॉल के मिलाने को लेकर लगातार सरकार की आलोचना हो रही है. इसका बचाव करते हुए केंद्र सरकार का दावा है कि अगर इथेनॉल ब्लेंडिंग योजना नहीं लाई जाती तो कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही होती. दिल्ली में पेट्रोल करीब 125 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकता था. सरकार का दावा है कि इस योजना से लोगों करीब 30 रुपये प्रति लीटर की राहत मिली है. इससे 1.97 लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बची. कच्चे तेल का आयात कम होने से किसानों को 1.66 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिला. 

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, अगर भारत में इथेनॉल ब्लेंडिंग लागू नहीं होता तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेज के दाम बढ़ने के दौरान दिल्ली में पेट्रोल की कीमत करीब 125 रुपये प्रति लीटर पहुंच सकती थी. मंत्रालय के अनुसार, जब वैश्विक बाजार में भारतीय क्रूड ऑयल के दाम 135 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुके थे, तब भी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 94.77 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिले. इसकी बड़ी वजह यह थी कि पेट्रोल के हर लीटर पर 20 प्रतिशत घरेलू इथेनॉल शामिल था. इसके दाम पहले से ही तय थे और उस पर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की महंगाई का असर नहीं पड़ा. 

सरकार ने कैसे समझाया फायदा?

सरकार का कहना है कि इथेनॉल ब्लेंडिंग का उद्देश्य हर दिन सबसे सस्ता ईंधन देना नहीं है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी से देश और आम लोगों को बचाना है. मंत्रालय के अनुसार, इस योजना के कारण संकट के वक्त लोगों को करीब 30 रुपये प्रति लीटर तक की राहत मिली. ऐसे में पेट्रोल में इथेनॉल नहीं मिलाया जाता तो लोगों को कहीं से अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती थी.

विदेशी मुद्रा की भी हुई बड़ी बचत

सरकार के आंकड़ों के अनुसार, इथेनॉल कार्यक्रम से अब तक देश को 1.97 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है. इसके अलावा, भारत ने 316 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा कच्चे तेल के आयात की जरूरत को कम किया है. इससे देश की विदेशी तेल पर निर्भरता घटाने में सहायता मिली है.

पर्यावरण और किसानों को भी फायदा

सरकार का दावा है कि इथेनॉल ब्लेंडिंग के कारण 950 लाख मीट्रिक टन से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) उत्सर्जन कम हुआ है.यह योजना पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभा रही है. मंत्रालय ने बताया कि इस योजना के तहत किसानों और डिस्टिलरी उद्योग को 1.66 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का सीधा भुगतान किया. इससे गन्ना, मक्का और अन्य फसलों के लिए बड़ा घरेलू बाजार तैयार किया है. किसानों की आय बढ़ाने में सहायता मिली है. 

88% कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है भारत 

इथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर आरोप लगे रहे हैं कि यह योजना टैक्सपेयर्स के पैसे से चल रही है. इस पर सरकार ने साफ किया कि किसी तरह की सब्सिडी नहीं, बल्कि भारत की ‘ऊर्जा सुरक्षा’ का भाग है. मंत्रालय के मुताबिक, भारत अपनी जरूरत का करीब 88% कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है. ऐसे में इथेनॉल ब्लेंडिंग जैसी योजनाएं देश को  वैश्विक तेल बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाने और आयात पर निर्भरता को कम करने काफी अहम मानी जा रही है. सरकार के अनुसार, भविष्य में इथेनॉल का उपयोग और बढ़ाकर भारत ऊर्जा के मामले में अधिक आत्मनिर्भर बन सकता है.

Continue reading on the app

'मैं उनसे बात करूंगा...,' आर अश्विन ने भुवनेश्वर कुमार को ODI वर्ल्ड कप 2027 में शामिल करने को लेकर कह दी बड़ी बात

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन होने में अभी एक साल से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन इस टूर्नामेंट की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। अगले साल वनडे वर्ल्ड कप 2027 की संयुक्त मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे, जिसके लिए आईसीसी ने कुछ दिन पहले कुल 12 वेन्यू का ऐलान कर दिया है। टीमें भी क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। टीम इंडिया में कई पुराने स्टार खिलाड़ियों की वापसी की मांग की जा रही है, जो वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं, जिसमें भारत के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी शामिल हैं. पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भुवनेश्वर कुमार को लेकर यह बड़ा बयान दिया है. 

रविचंद्रन अश्विन ने भुवनेश्वर कुमार को लेकर दिया बड़ा बयान

रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि भारतीय टीम को तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को वनडे वर्ल्ड कप के प्लान में शामिल करना चाहिए. वो साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया के लिए एक्स फेक्टर साबित हो सकते हैं. अश्विन ने कहा कि वो खुद भुवी से इस बारे में बात करेंगे और उन्हें टूर्नामेंट के लिए तैयार होने के लिए कहेंगे. अश्विन का यह भी मानना है कि भुवी घरेलू क्रिकेट खेलते हैं तो वर्ल्ड कप के लिए अपनी फॉर्म में वापसी कर सकते हैं.

भुवी को घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए कहूंगा - आर अश्विन

आर अश्विन ने कहा, भुवनेश्वर कुमार को जरूर शामिल करना चाहिए. मैं उनसे बात करूंगा. उन्हें सभी टूर्नामेंट फर्स्ट-क्लास, विजय हजारे ट्रॉफी वगैरह खेलने के लिए कहूंगा ताकि साउथ अफ्रीका दौरे से पहले वह अपनी बेहतरीन फॉर्म में आ जाएं. मुझे लगता है कि वहां हमें उनकी जरूरत पड़ेगी"

भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी की हो रही मांग

भारतीय टीम के स्टार और अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वनडे वर्ल्ड कप 2027 में वापसी को लेकर इस समय क्रिकेट गलियारों में काफी जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है. इसकी बड़ी वजह उनका आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन होना है. भुवी ने आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 28 विकेट चटकाए थे. भुवी ने पावरप्ले और डेथ ओवरों में कमाल की बॉलिंग की थी, जिसे देखते हुए अब उन्हें टीम इंडिया में वापसी कराने की मांग होने लगी है.

दिनेश कार्तिक ने भी भुवी का किया था स्पोर्ट

इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी भुवनेश्वर कुमार का समर्थन किया. कार्तिक ने तो 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए चुनी अपनी संभावित भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार को शामिल कर दिया था. उनका मानना है कि भुवी का अनुभव और नई गेंद को स्विंग कराने की उनकी काबिलियत साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया के लिए काम आ सकती है.

यह भी पढ़ें:  'मैं एक लीडर हूं, सभी खिलाड़ी मेरे पीछे...,' IPL 2027 ट्रेड की खबरों पर हार्दिक पांड्या ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात

Continue reading on the app

  Sports

'भूल जाओ WTC फाइनल', पूर्व भारतीय क्रिकेटर का ये बयान गौतम गंभीर को पसंद नहीं आएगा, क्यों कहा ऐसा?

deep dasgupta statement: पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता का मानना है कि टीम इंडिया को फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की चिंता छोड़कर ऐसी मजबूत टेस्ट टीम तैयार करने पर ध्यान देना चाहिए, जो देश और विदेश दोनों जगह लगातार जीत हासिल कर सके. टीम इंडिया 15 अगस्त से श्रीलंका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. Sat, 1 Aug 2026 20:36:28 +0530

  Videos
See all

Breaking News: सुधांशु त्रिवेदी का तीखा बयान | Sudhanshu Trivedi | BJP vs Congress | CJP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T15:42:57+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: ओवैसी का UP प्लान..अखिलेश मिलाएंगे हाथ या अकेले मार्च ? | Paper Leak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T15:45:18+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: Ajit Doval को कौनसा अवॉर्ड मिला ?#shorts #ajitdoval #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T15:44:32+00:00

Iran America War: Trump-Netanyahu को ईरान की खुली धमकी | Oil LPG Cris | Mojataba | Hormuz | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T15:45:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers