Responsive Scrollable Menu

AIIMS ने अंगदान करने वाले 38 परिवारों को किया सम्मानित, कहा- एक दान कई लोगों को दे सकता है नया जीवन

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में शनिवार को अंगदान और ऊतक दान करने वाले 38 परिवारों को सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम AIIMS के ऑर्गन रिट्रीवल बैंकिंग ऑर्गेनाइजेशन (ORBO) की ओर से आयोजित किया गया. समारोह में अंगदाताओं, त्वचा, हृदय वाल्व और कॉर्निया दान करने वाले परिवारों के साथ-साथ संपूर्ण शरीर दान करने वाले लोगों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया. इस मौके पर अंग प्रत्यारोपण से नया जीवन पाने वाले मरीज, डॉक्टर, सरकारी अधिकारी, पुलिस अधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

गहरे दुख के बीच अंगदान का फैसला

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि AIIMS के निदेशक प्रो. निखिल टंडन ने कहा कि अंगदान किसी भी व्यक्ति द्वारा मानवता के लिए किया जाने वाला सबसे बड़ा योगदान है. उन्होंने कहा कि हर साल देश में हजारों मरीज ऐसे होते हैं जिन्हें किडनी, लिवर, हार्ट या अन्य अंगों की जरूरत होती है. समय पर अंग नहीं मिलने के कारण कई मरीज अपनी जान गंवा देते हैं. ऐसे में अगर लोग अंगदान के लिए आगे आएं तो अनेक लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है. उन्होंने कहा कि किसी अपने को खोने के गहरे दुख के बीच अंगदान का फैसला लेना बेहद साहस और संवेदनशीलता का परिचायक है. ऐसे परिवार समाज के लिए प्रेरणा हैं और उनका यह निर्णय कई लोगों को नया जीवन देता है.

डॉक्टरों और नर्सों को नियमित प्रशिक्षण 

ORBO की प्रभारी प्रो. डॉ. आरती विज ने बताया कि AIIMS में होने वाली हर मृत्यु की जानकारी ORBO को दी जाती है. इसके बाद संस्था के प्रशिक्षित समन्वय अधिकारी 24 घंटे इस प्रक्रिया पर काम करते हैं और यदि परिवार की सहमति मिलती है तो अंगदान की पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से पूरा कराया जाता है. उन्होंने बताया कि ORBO डॉक्टरों और नर्सों को नियमित प्रशिक्षण देता है और स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों तथा आम लोगों के बीच लगातार जागरूकता अभियान भी चलाता है. उन्होंने कहा कि अंगदान की पूरी प्रक्रिया में दाता परिवार, डॉक्टर, ट्रांसप्लांट टीम, फॉरेंसिक विशेषज्ञ, प्रयोगशाला, पुलिस, स्वयंसेवी संस्थाओं और मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.

खेल प्रतियोगिताएं और जनजागरूकता कार्यक्रम

AIIMS ने 14 जुलाई से 1 अगस्त तक "अंगदान जीवन संजीवनी अभियान" भी चलाया. इस दौरान डॉक्टरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए. स्कूलों में पोस्टर, पेंटिंग और जागरूकता प्रतियोगिताएं कराई गईं ताकि बच्चे भविष्य में अंगदान के संदेशवाहक बन सकें. अस्पताल परिसर में नुक्कड़ प्रस्तुतियां, खेल प्रतियोगिताएं और जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. बड़ी संख्या में लोगों ने अंगदान और ऊतक दान का संकल्प भी लिया.

4 मार्च 2026 को ब्रेन डेड घोषित 

समारोह के दौरान कुछ ऐसे परिवारों की कहानियां भी साझा की गईं जिन्होंने अपने सबसे कठिन समय में मानवता की मिसाल पेश की. गाजियाबाद की 26 वर्षीय प्रियंका यादव एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थीं और उन्हें 4 मार्च 2026 को ब्रेन डेड घोषित किया गया. प्रियंका अपने परिवार की इकलौती कमाने वाली थीं और अपनी बीमार मां तथा दो छोटे भाइयों की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. गहरे दुख के बावजूद उनके परिवार ने उनके दोनों गुर्दे, लिवर, हार्ट वाल्व और दोनों कॉर्निया दान कर दिए. इस फैसले से कई मरीजों को नया जीवन मिला.

सागर के अंगों से कई गंभीर मरीजों को जीवन 

23 वर्षीय सागर की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और 19 जुलाई 2026 को उन्हें ब्रेन डेड घोषित किया गया. परिवार ने उनके दोनों गुर्दे, लिवर, हार्ट वाल्व और दोनों कॉर्निया दान करने का फैसला लिया. डॉक्टरों के अनुसार सागर के अंगों से कई गंभीर मरीजों को जीवन मिला.

कई मरीजों के जीवन में नई उम्मीद जगाई

दिल्ली के 37 वर्षीय घनश्याम कश्यप घर में दुर्घटनावश गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें 13 फरवरी 2026 को ब्रेन डेड घोषित किया गया. उनके परिवार ने उनके दोनों फेफड़े, दोनों किडनी, लिवर, हार्ट वाल्व और दोनों कॉर्निया दान करने का निर्णय लिया. इस फैसले ने कई मरीजों के जीवन में नई उम्मीद जगाई.

ORBO में पंजीकरण कराया था

AIIMS ने उन लोगों को भी सम्मानित किया जिन्होंने अपने जीवनकाल में ही शरीरदान का संकल्प लिया था. इनमें ईश्वर कौर, सरदारी लाल खुराना, जैमाला गुप्ता और एन.पी. दत्ता शामिल हैं. इन सभी ने पहले से ORBO में पंजीकरण कराया था और निधन के बाद उनका संपूर्ण शरीर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के लिए दान किया गया. कुछ ने कॉर्निया और त्वचा का भी दान किया. AIIMS का कहना है कि ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं क्योंकि उनके इस निर्णय से भविष्य के डॉक्टरों की पढ़ाई और चिकित्सा अनुसंधान को भी नई दिशा मिलती है.

AIIMS ने देशवासियों से अपील की है कि वे अंगदान और शरीरदान को लेकर आगे आएं. अस्पताल का कहना है कि एक व्यक्ति का अंगदान कई लोगों को नया जीवन दे सकता है और मृत्यु के बाद भी इंसान अपने अंगों के माध्यम से कई परिवारों की उम्मीद बन सकता है.

Continue reading on the app

Ye Desh hai Hamra Live: 'हुड़दंग' पर सियासत होती बदरंग! | Gen Z Protest | CJP Protest | Modi

Ye Desh hai Hamra Live: 'हुड़दंग' पर सियासत होती बदरंग! | Gen Z Protest | CJP Protest | Modi #live #yedeshhaihamara #genzprotests #cjpprotest 'हुड़दंग' पर सियासत होती बदरंग! हर सियासी दल करे युवाओं की बात असल में कौन है Gen-Z के साथ? ये देश है हमारा रात news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, kanwar yatra 2026, ayodhya love jihad case, lalu yadav irctc case, assam flood latest update, amarnath yatra suspended, noida weather news, uttar pradesh weather update, uttarakhand weather update, pok protest violence, india deportation news news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

साक्षी चौधरी ने CWG 2026 में जीता गोल्ड, झगड़ों की वजह से बनी थीं बॉक्सर

भारत की साक्षी चौधरी ने 51 किग्रा. वर्ग में कमाल प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया. उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को हराया. Sat, 01 Aug 2026 21:12:09 +0530

  Videos
See all

ACP Monika Shukla Viral Video : चलती बस के आगे सीना तानकर खड़ी हो गईं लेडी सिंघम | N18S | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T16:05:09+00:00

पाकिस्तान की गद्दारी से हिला अमेरिका! | USA Exposed Pakistan Action | Big Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T16:10:34+00:00

Jamnagar Husband Case : दो साल बाद कैसे पकड़ी गई पति को दफनाने वाली पत्नी? Jignesh Case | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T16:09:44+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | गाली देने पर जेल हो सकता क्या ? #ytshorts #pmmodi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T16:08:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers