CJP के प्रोटेस्ट में शामिल शिक्षक सस्पेंड, 7वें दिन जेल:प्राचार्य बोले- महिला टीचर को घसीट-घसीटकर पीटा, आरोपी शिक्षक बोला- सच बोलने की सजा मिली
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल शिक्षक को पुलिस ने प्रभारी प्राचार्य और पूर्व प्राचार्य को घसीट-घसीटकर पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शिक्षक ने स्कूल में महिला टीचर के बाल खींचे। शिक्षा विभाग ने सस्पेंड भी कर दिया है। वहीं, गिरफ्तारी के बाद शिक्षक वरुण नायक ने मीडियाकर्मियों को अपने शरीर के चोट दिखाए। उनके पैर, पीठ और हाथ पर कट के निशान हैं। किसी नुकीले हथियार से पीठ को चीरने के जख्म हैं। शिक्षक नायक ने आरोप लगाया कि CJP के प्रदर्शन में स्कूलों में नकल और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसी की सजा मिली है। वीडियो जारी कर शिक्षा व्यवस्था पर उठाए थे सवाल पूरा मामला 25 जुलाई को कटनी के फॉरेस्टर ग्राउंड में हुए CJP के प्रदर्शन से जुड़ा है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलहरी में प्राथमिक शिक्षक (विज्ञान) के पद पर पदस्थ वरुण नायक भी इसमें शामिल हुए थे। प्रदर्शन के बाद उन्होंने वीडियो जारी कर शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके स्कूल से लेकर तहसील और जिला स्तर तक BEO और DEO स्तर पर भ्रष्टाचार और नकल की व्यवस्था फिक्स है। 11वीं और 12वीं के कई छात्र 'Result' और 'Pass' जैसे सामान्य अंग्रेजी शब्दों की स्पेलिंग तक नहीं लिख पाते, फिर भी उन्हें पास किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के तीन दिन बाद किया गया निलंबित वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने 28 जुलाई 2026 को वरुण नायक के निलंबन का आदेश जारी किया। 30 जुलाई की सुबह करीब 11:40 बजे वरुण नायक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलहरी पहुंचे। इसके बाद स्कूल परिसर में विवाद शुरू हो गया। निलंबन आदेश फाड़ने और हंगामा करने का आरोप प्रभारी प्राचार्य देवेंद्र कुमार तिवारी (55) ने पुलिस में शिकायत की कि निलंबन आदेश सौंपते ही वरुण नायक ने उसे फाड़ दिया। इसके बाद उन्होंने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पूर्व प्राचार्य रेखा तिवारी को घसीट-घसीटकर पीटा प्राचार्य की शिकायत के अनुसार, वरुण नायक ने अपने निलंबन के लिए पूर्व प्राचार्य रेखा तिवारी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने रेखा तिवारी के बाल पकड़कर घसीटा, थप्पड़ मारा और जमीन पर गिरा दिया। घटना के दौरान स्कूल के अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। पुलिस पहुंची तो जवानों से भी हाथापाई का आरोप स्कूल में विवाद की सूचना मिलने पर बिलहरी चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम में राम सिंह, व्यास गुप्ता और सौरभ जैन शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, मौके पर भी वरुण नायक शांत नहीं हुए और पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। एक पुलिसकर्मी को भी चोट आई। शिक्षक बोले- आवाज उठाई, इसलिए कार्रवाई हुई वरुण नायक का कहना है कि उन्होंने शिक्षा नीतियों, स्कूलों में नकल व्यवस्था और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया गया। पहले निलंबित किया गया, फिर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस बोली- आरोपी ने हाथापाई की बिलहरी पुलिस ने बताया- स्कूल में विवाद की सूचना मिलने पर टीम मौके पर भेजी गई थी। वहां आरोपी शिक्षक हंगामा कर रहे थे। रोकने पर उन्होंने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। प्रभारी प्राचार्य देवेंद्र कुमार तिवारी की शिकायत पर बिलहरी चौकी (थाना कुठला) पुलिस ने वरुण नायक के खिलाफ FIR दर्ज की। पुलिस ने उन पर शासकीय दस्तावेज फाड़ने, मारपीट, गाली-गलौज, शासकीय कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
जालंधर के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट पकड़ा:पुलिस देख युवतियां भागीं, पास से कंडोम के पैकेट मिले; हरियाणा से मसाज के लिए बुलाईं
जालंधर के रॉयल स्पा मसाज सेंटर में आज पुलिस ने रेड मारकर सैक्स रैकेट पकड़ा। स्पा सेंटर में मसाज करवाने के लिए कई लोग मौजूद थे। उनके साथ हरियाणा के पानीपत और रोहतक की युवतियां मिलीं, जिन्हें स्पेशल तौर पर मसाज के लिए बुलाया गया था। पुलिस ने रेड की तो 3 युवतियां और एक युवक भागने लगा। पुलिस ने तुरंत सभी को काबू कर लिया। युवतियां मसाज करती थीं और युवक रिसेप्शनिस्ट था। उनके पास से कंडोम के कई पैकेट मिले। इसके बाद स्पा सेंटर को पुलिस ने सील कर दिया। थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने बताया कि सभी पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक्शन लिया गया है। पुलिस रेड की PHOTOS… जानिए पूरा मामला… पुलिस बोली- मास्टरमाइंड को तलाश रहे जांच में सामने आया कि स्पा सेंटर में हरियाणा से युवतियों को बुलाकर मसाज के नाम पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस अब रैकेट चलाने वाले मास्टरमाइंड और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ इमोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाब में विदेशी लड़कियों का सेक्स रैकेट पकड़ा, थाईलैंड की 9 युवतियों समेत 26 गिरफ्तार पंजाब में कपूरथला के फगवाड़ा में विदेशी लड़कियों का सेक्स रैकेट पकड़ा है। पुलिस ने 9 विदेशी और 4 भारतीय युवतियों समेत करीब 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सतनामपुर में सभी के खिलाफ 2 अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others


















