जालंधर के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट पकड़ा:पुलिस देख युवतियां भागीं, पास से कंडोम के पैकेट मिले; हरियाणा से मसाज के लिए बुलाईं
जालंधर के रॉयल स्पा मसाज सेंटर में आज पुलिस ने रेड मारकर सैक्स रैकेट पकड़ा। स्पा सेंटर में मसाज करवाने के लिए कई लोग मौजूद थे। उनके साथ हरियाणा के पानीपत और रोहतक की युवतियां मिलीं, जिन्हें स्पेशल तौर पर मसाज के लिए बुलाया गया था। पुलिस ने रेड की तो 3 युवतियां और एक युवक भागने लगा। पुलिस ने तुरंत सभी को काबू कर लिया। युवतियां मसाज करती थीं और युवक रिसेप्शनिस्ट था। उनके पास से कंडोम के कई पैकेट मिले। इसके बाद स्पा सेंटर को पुलिस ने सील कर दिया। थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने बताया कि सभी पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक्शन लिया गया है। पुलिस रेड की PHOTOS… जानिए पूरा मामला… पुलिस बोली- मास्टरमाइंड को तलाश रहे जांच में सामने आया कि स्पा सेंटर में हरियाणा से युवतियों को बुलाकर मसाज के नाम पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस अब रैकेट चलाने वाले मास्टरमाइंड और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ इमोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाब में विदेशी लड़कियों का सेक्स रैकेट पकड़ा, थाईलैंड की 9 युवतियों समेत 26 गिरफ्तार पंजाब में कपूरथला के फगवाड़ा में विदेशी लड़कियों का सेक्स रैकेट पकड़ा है। पुलिस ने 9 विदेशी और 4 भारतीय युवतियों समेत करीब 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सतनामपुर में सभी के खिलाफ 2 अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
चंद्रबाबू नायडू के 'मोदी फॉर 2029' के हुंकार से हिला विपक्ष, क्या दक्षिण में खिलेगा बीजेपी का कमल?
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की खुलकर तारीफ करते हुए 'विज़न 2047' और 2029 के नेतृत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है. नायडू ने मोदी को दुनिया का सबसे प्रभावशाली नेता बताते हुए कहा कि उनके बिना 2047 के विकसित भारत की कल्पना नहीं की जा सकती. जानिए इस बयान के सियासी मायने.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18



















