Responsive Scrollable Menu

सड़क पर खेलना कोई नाटक नहीं, बल्कि भविष्य की चेतावनी है, नीमच में मैदान बचाने खिलाड़ियों का अनोखा प्रदर्शन

नीमच में खेल के मैदान पर प्रस्तावित किए गए सांदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल के निर्माण का विरोध अब सड़क तक पहुंच गया है। शनिवार की सुबह भी भारत माता चौराहा पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां शहर के ऐतिहासिक खेल मैदान को बचाने के लिए मैदान बचाओ समिति के सदस्य, शहर के खिलाड़ी, युवा और नागरिक सड़क पर उतरे।

खिलाड़ियों के लिए मैदान को बचाने के लिए यहां अनोखा प्रदर्शन किया गया। जितने भी लोग यहां मौजूद थे। सभी ने सड़क पर क्रिकेट और फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया। यह किसी भी तरह की प्रतियोगिता या एंटरटेनमेंट के लिए किया जा रहा खेल नहीं था बल्कि प्रशासन की आंखें खोलने के लिए एक अनोखा प्रदर्शन था।

क्या है मामला

शहर के खिलाड़ियों और नागरिकों द्वारा यह प्रदर्शन जिले में मौजूद प्रमुख खेल के मैदान पर प्रस्तावित किए गए सांदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल के निर्माण के विरोध में किया जा रहा है। आंदोलन कर रहे लोगों ने यह कहा है कि उन्हें शिक्षा या फिर स्कूल से कोई परेशानी नहीं है। वह बस ये चाहते हैं कि स्कूल निर्माण के लिए शहर की किसी अन्य उपयुक्त भूमि का चयन किया था। मैदान वैसे भी कम होते जा रहे हैं ऐसे में अगर यहां भी स्कूल बना दिया जाएगा तो खिलाड़ियों को खेलने की जगह नहीं बचेगी। नागरिकों का कहना है कि जिस तरह से शिक्षा जरूरी है, उस तरह से समाज के लिए खेल भी जरूरी है।

किया गया अनोखा प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने बीच सड़क पर बल्ला घुमाकर और फुटबॉल को किक मारकर अनोखा प्रदर्शन किया। इस तरह से उन्होंने प्रशासन को संदेश दिया है कि अगर मैदान पर कंक्रीट की इमारत खड़ी हो जाएगी तो शहर के हजारों खिलाड़ी अभ्यास कहां करेंगे। आज जो खेल प्रदर्शन के तौर पर सड़क पर खेले गए हैं आने वाले समय में बच्चों को मजबूरी में सड़क के ट्रैफिक के बीच यह सब करना पड़ेगा।

क्या है मांग

मैदान बचाओ समिति का कहना है कि यह केवल कुछ खिलाड़ियों की मांग नहीं है बल्कि हर उस माता-पिता की लड़ाई है, जो चाहता है कि बच्चा खुली हवा में दौड़े, खेले और स्वस्थ रहे। अगर समय से मैदान को नहीं बचाया गया तो भविष्य में नीमच के पास पछताने के अलावा कुछ नहीं बचेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदर्शनकारियों का क्या कहना

मुर्तजा डेरकी ने कहा कि “यह मैदान सिर्फ मिट्टी का एक टुकड़ा नहीं है, बल्कि हमारे शहर के खेल इतिहास की धड़कन है। यहां से कई खिलाड़ियों ने अपने सपने बुने हैं। अगर इस मैदान पर इमारत बन गई, तो हम सिर्फ एक जमीन नहीं, बल्कि शहर का खेल-भविष्य खो देंगे।”

प्रदर्शन कर यह बाबा ने कहा कि “आज हमने सड़क पर खेलकर जो दिखाया है, वह कोई नाटक नहीं बल्कि भविष्य की एक डरावनी तस्वीर है। अगर बच्चों से उनके मैदान छीन लिए जाएंगे, तो वे कहां जाएंगे? क्या हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे मोबाइल स्क्रीन में सिमट जाएं या इन खतरनाक सड़कों पर खेलें?”

कीर्ति पंचोली ने कहा कि “हमारा यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष या संस्था के खिलाफ नहीं है। स्कूल बनना चाहिए, शिक्षा बहुत जरूरी है, लेकिन इसके लिए शहर में और भी कई जगहें हैं। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से हमारी हाथ जोड़कर अपील है कि वे बच्चों के भविष्य और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल के लिए कोई वैकल्पिक जगह तय करें।

 

Continue reading on the app

शाहजहांपुर में 9 साल की बच्ची से की दरिंदगी, 5 नाबालिग लड़कों पर लगा आरोप, लुका-छिपी खेल रहे थे सभी

Minors Crime News: शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में 9 साल की बच्ची के परिजनों ने 5 नाबालिगों पर खेत में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. आरोपियों की उम्र 7 से 12 वर्ष के बीच है. पुलिस बच्ची का मेडिकल कराकर परिजनों की मौजूदगी में मामले की जांच कर रही है.

Continue reading on the app

  Sports

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को कप्तान बनाने की तैयारी, छोटी सी उम्र में धुरंधरों को ऑर्डर देंगे! सेलेक्टर्स का प्लान रेडी

Vaibhav Sooryavanshi Vice Captain: जब ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी के लिए अपनी टीम का ऐलान किया तो ईशान किशन को कप्तान बनाए जाने पर किसी को ज्यादा हैरानी नहीं हुई. हालांकि, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाए जाने के फैसले ने सभी का ध्यान खींचा. हालांकि, सेलेक्टर्स का मानना है कि यह फैसला वैभव को भविष्य का लीडर बनाने की तैयारी का हिस्सा है. Sat, 1 Aug 2026 14:47:17 +0530

  Videos
See all

Kawad Yatra 2026: Meerut में काँवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा सख्त, चप्पे-चप्पे पर Drone से नजर|UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T09:40:40+00:00

Flood News Today: नदी नालों में उफान, मुश्किल में जान | Weather Update Today | Monsoon 2026 | News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T09:43:36+00:00

Bharat Tiwari Encounter Case: भरत तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF जवान अक्षय कुमार Arrest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T09:46:30+00:00

Viral Video | मौसम की बाधा के बाद अमरनाथ यात्रा शुरू | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T09:40:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers