Jos Buttler: बदलने वाला है T20 क्रिकेट का ‘किंग’, महारिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 24 रन दूर जॉस बटलर
Jos Buttler: इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉस बटलर टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गए हैं. वो इस फॉर्मेट के ऑल-टाइम ग्रेट बनने से सिर्फ 24 रन दूर हैं.
RBI FX Swap Facility: विदेशी मुद्रा स्वैप सुविधा के तहत 31 जुलाई तक 40.82 अरब डॉलर जुटाए गए
मुंबई, एक अगस्त भारतीय रिजर्व बैंक ने शनिवार को कहा कि विदेशी मुद्रा प्रवाह को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई उसकी रियायती स्वैप सुविधा ने 31 जुलाई तक 40.82 अरब अमेरिकी डॉलर आकर्षित किए हैं। केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि इस स्वैप सुविधा के लिए मजबूतदिलचस्पी देखी गई और आठ जून, 2026 से लगातार विदेशी मुद्रा का प्रवाह हुआ है। विदेशी मुद्रा अनिवासी (बैंक) यानी एफसीएनआर (बी) जमा के माध्यम से उल्लेखनीय धन जुटाया गया।
कुल प्रवाह में एफसीएनआर (बी) जमा का हिस्सा 36.725 अरब डॉलर रहा, जबकि विदेशी मुद्रा उधारी (ओएफसीबी) ने 2.575 अरब डॉलर का योगदान दिया और बाहरी वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) की राशि 1.516 अरब डॉलर रही। देश के भुगतान संतुलन को मजबूत करने और पूंजी प्रवाह को प्रोत्साहित करने के लिए आरबीआई ने पांच जून को नए एफसीएनआर (बी) जमा, ओएफसीबी और ईसीबी प्रवाह के लिए रियायती स्वैप की पेशकश सहित कई उपायों की घोषणा की थी। केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि अधिकृत डीलर बैंकों से मिले आंकड़ों के आधार पर, स्वैप सुविधा के तहत 31 जुलाई, 2026 तक जुटाए गए विदेशी मुद्रा प्रवाह की स्थिति 40.816 अरब डॉलर थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi


















