Rashifal Today: कैसा होगा आपका 1 अगस्त का पूरा दिन, जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान
Aaj Ka Rashifal: आज आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। एक तरफ कमाई के मौके मिलेंगे, तो दूसरी ओर अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। आइए जानते हैं कि 1 से 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है
'20 दिन पहले कहा था, बेटी को मार देंगे':रोहतक में कबड्डी प्लेयर शीलू के घर के बाहर रोती रहीं महिलाएं, 4 घंटे चला हंगामा
रोहतक में इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) के सुसाइड केस को लेकर विवाद बढ़ गया है। मुस्कान की ससुराल बहु अकबरपुर में शुक्रवार शाम करीब चार घंटे तक हंगामा चलता रहा। शाम करीब सवा 7 बजे पुलिस ने मुस्कान के शव को PGI के डेडहाउस भेजा। इसके बाद मुस्कान के मायके से आई कुछ महिलाएं रोते-बिलखते हुए घर से बाहर निकलीं। इसी दौरान एक महिला चीखते हुए मुस्कान के ससुर को आवाज देकर बोली, "सुरेंद्र, मेरी बेटी को क्यों मार डाला? 20 दिन पहले भी कहकर गए थे कि हम मार देंगे। हमें नहीं पता था कि तुम सच में ऐसा कर दोगे।" महिला ने अपने चेहरे पर चुन्नी ओढ़ रखी थी। इसलिए आसपास के लोग भी उसकी पहचान नहीं कर सके कि वह मुस्कान की क्या लगती है। बहु अकबरपुर थाना पुलिस को अभी तक इस मामले में मायके पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शनिवार को मुस्कान के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा सकता है। 8 दिसंबर 2023 को हुई थी शादी मुस्कान महम के फरमाना गांव की रहने वाली थी और उसकी 8 दिसंबर 2023 को शीलू के साथ शादी हुई। पिछले साल नवंबर में मुस्कान ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम हार्दिक है। मुस्कान के पिता फरमाना गांव में खेती करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। उसका छोटा भाई पढ़ाई के साथ कबड्डी की ट्रेनिंग ले रहा है। जानिए शुक्रवार को क्या हुआ… पड़ोसी बोले- शीलू का परिवार सभ्य पड़ोसियों ने बताया कि शीलू का परिवार गांव में सभ्य और मिलनसार माना जाता है। करीब नौ महीने पहले बेटे के जन्म पर परिवार ने गांव में बड़ा कार्यक्रम भी किया था। शादी के बाद से मुस्कान का भाई भी शीलू के घर पर ही रहता था, जिसका खर्च शीलू उठाता था। साले के इस्तेमाल के लिए एक गाड़ी भी दी हुई थी। उन्होंने कभी शीलू के घर से झगड़े की आवाज नहीं सुनी। उनका कहना है कि सास-बहू के बीच सामान्य अनबन हो सकती है, लेकिन ऐसा कोई विवाद कभी सामने नहीं आया। इसलिए मुस्कान के आत्महत्या करने की वजह उन्हें समझ नहीं आ रही। पुलिस बोली- अभी कोई शिकायत नहीं थाना बहुअकबरपुर के एसएचओ जसबीर ने बताया कि फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। शिकायत मिलने पर उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें :- इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर बल्हारा की पत्नी ने सुसाइड किया:रोहतक में ससुराल में फांसी लगाई; मायके वालों का हंगामा, शीलू को साथ ले गई पुलिस इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा (23) ने शुक्रवार शाम 4 बजे अपनी ससुराल में सुसाइड कर लिया। उन्होंने रोहतक के बहु अकबरपुर गांव स्थित घर में फंदा लगाकर जान दे दी। शीलू बल्हारा रोहतक के ही रहने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol























