Responsive Scrollable Menu

Delhi में Barapullah Corridor का काम पूरा, अगस्त में उद्घाटन की उम्मीद

दिल्ली के बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर के तीसरे चरण का निर्माण एक दशक से अधिक की देरी के बाद आखिरकार पूरा हो गया है, जो पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी राहत है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस कॉरिडोर को अगस्त में यातायात के लिए खोले जाने की संभावना है।

दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से संपर्क करके राष्ट्रीय राजधानी में इस अहम सड़क परियोजना के औपचारिक उद्घाटन के लिए समय का अनुरोध किया है। करीब 3.5 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण 2015 में शुरू हुआ था और कई बार समयसीमा बढ़ने के बाद अब यह बनकर तैयार हो गया है। यह कॉरिडोर पूर्वी दिल्ली के सराय काले खां को दक्षिण दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से जोड़ेगा।

अधिकारियों के मुताबिक, इसके चालू होने के बाद मयूर विहार और आसपास के इलाकों से सराय काले खां, एम्स तथा दक्षिण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अधिकतर मार्ग पर बिना सिग्नल के आवागमन की सुविधा मिलेगी, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा और राष्ट्रीय राजमार्ग-24, डीएनडी फ्लाईवे, रिंग रोड तथा सराय काले खां जैसे मुख्य यातायात जाम वाले इलाकों में भीड़-भाड़ कम होगी। वर्ष 2014 में मंजूर हुई इस परियोजना में कई बार देरी हुई और इसकी लागत भी काफी बढ़ गई। संशोधित अनुमान के अनुसार अब इसकी कुल लागत 1,635 करोड़ रुपये हो गई है।

Continue reading on the app

Delhi Police ने सीलमपुर में PWD CCTV का DVR चुराने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा लगाए गए सीसीटीवी डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) चुराने के आरोप में एक कबाड़ कारोबारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चोरी 27 जुलाई को सीलमपुर के जे-ब्लॉक में हुई थी, जिसके बाद ई-प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और दो लोगों -खजूरी खास निवासी दानिश अंसारी (30) और आरिफ खान (27)- को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को यह भी पता चला कि आरिफ ने पहले पीडब्ल्यूडी के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम किया था और वह डीवीआर और हार्ड डिस्क हटाने से परिचित था। पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने कथित तौर पर खुलासा किया कि उन्होंने चोरी की डीवीआर जहांगीरपुरी में एक कबाड़ कारोबारी को बेच दी थी।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने उसी दिन कथित तौर पर चोरी का माल खरीदने वाले आशू (18) को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि चोरी की गई हार्ड डिस्क और 48,000 रुपये नकद आरोपी के पास से बरामद किए गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Who is Yash vir Singh: पहले तोड़ा रिकॉर्ड , अब शेयर किया पोडियम... कौन हैं भारत के नए रॉकस्टार यशस्वीर सिंह, जिसने नीरज चोपड़ा की भी धड़कनें बढ़ा दी थी

Yashvir Singh Javelin Thrower: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह ने कमाल कर दिया. दोनों ने मिलकर भारत के लिए डबल पोडियम फिनिश किया. नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया, तो यशवीर ने ब्रॉन्ज जीता. आइए जानते हैं कौन हैं यशवीर सिंह, जो जैवलिन थ्रो में भारत के नए रॉकस्टार बने हैं. Sat, 1 Aug 2026 06:08:03 +0530

  Videos
See all

Superfast News: PM Modi New Video | Ram Mandir Donation Chori | Rahul Gandhi | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T01:42:06+00:00

ACP Monika Shukla Farmers Protest : महिला अफसर का साहस देख हैरान रह गए लोग | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T01:45:20+00:00

Shorts | Gold Medal जीतकर क्या बोलीं Asmita Dey? #AsmitaDey #viral #shorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T01:42:57+00:00

Shorts | कौन सुनेगा पुलिस का दर्द? #delhipolice #protest #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T01:43:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers