Responsive Scrollable Menu

दिल्ली की महिलाओं को बड़ी राहत! 15 अगस्त तक पिंक टिकट से होगी फ्री बस यात्रा, NCMC कार्ड की डेडलाइन बढ़ी

दिल्ली सरकार ने महिला यात्रियों को बड़ी राहत दी है. DTC और ट्रांसपोर्ट विभाग की बसों में मुफ्त यात्रा के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड लागू करने की समय-सीमा बढ़ा दी है. अब 15 अगस्त 2026 तक पिंक टिकट से सफर जारी रहेगा.

Continue reading on the app

Indore में Elephant Attack से चालक की मौत मामले में महावत और मालिक पर केस दर्ज

इंदौर में हथिनी के हमले में एक ऑटो-रिक्शा चालक की मौत के पांच दिन बाद वन विभाग ने शुक्रवार को बिना आवश्यक अनुमति के इस पशु को जिले की सीमा में लाने के आरोप में महावत और उसके मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया। विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) लाल सुधाकर सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 26 वर्षीय हथिनी वन विभाग में पंजीकृत है, लेकिन उसे इंदौर जिले की सीमा में लाने के लिए विभाग से आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी।

उन्होंने कहा कि हथिनी के महावत उमेश गोस्वामी और इस पशु के मालिक संदीप निर्मोही के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 48ए (बिना अनुमति वन्यजीव का परिवहन) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। डीएफओ ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार हथिनी का पंजीकरण बिहार का है, जबकि उसे फिलहाल उज्जैन में रखा गया है। उन्होंने बताया, ‘‘महावत ने पूछताछ में बताया कि हथिनी को तेलंगाना में एक धार्मिक कार्यक्रम से ट्रक के जरिये वापस उज्जैन लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ट्रक खराब होने के बाद उसे पैदल इंदौर लाया गया।

इंदौर जिले में उसके प्रवेश के लिए वन विभाग से आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी।’’ डीएफओ ने बताया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज से प्रतीत होता है कि हथिनी बार-बार अपनी सूंड हिलाकर ऑटो-रिक्शा चालक को सामने से हट जाने का संकेत दे रही थी, जब वह उसे गुड़ खिलाने पहुंचा था। उन्होंने कहा, ‘‘यदि इस पशु के ऐसे संकेतों को समय रहते समझ लिया जाए, तो हादसों से बचा जा सकता है।’’ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 26 जुलाई को इंदौर के राजनगर क्षेत्र में ऑटो-रिक्शा चालक विजय होलकर (49) हथिनी को गुड़ खिलाने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि हथिनी ने होलकर को सूंड से पटकने के बाद कुचल दिया और उपचार के दौरान ऑटो-रिक्शा चालक की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस घटना को लेकर महावत उमेश गोस्वामी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) (लापरवाही से मृत्यु) और धारा 291 (पशु के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) के तहत प्राथमिकी पहले ही दर्ज कर चुकी है।

Continue reading on the app

  Sports

सचिन नहीं...कोहली बने नंबर वन, रोहित टॉप 3 से बाहर, दिग्गज ने चुनी ऑल-टाइम वनडे के टॉप 8 बल्लेबाज

Aaron Finch picks odi top 8 batsman: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने अपने ऑल-टाइम टॉप-8 वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी कर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे कर विराट कोहली को पहले नंबर पर रखा है. वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को टॉप-3 में भी जगह नहीं मिली और वे 5वें स्थान पर हैं. फिंच के मुताबिक, मॉडर्न क्रिकेट में विराट कोहली की जबरदस्त निरंतरता और मैच जिताने की अद्भुत क्षमता उन्हें वनडे इतिहास का सबसे महान बल्लेबाज बनाती है. Fri, 31 Jul 2026 23:49:21 +0530

  Videos
See all

Saayoni Ghosh News: सायोनी घोष ने विपक्ष से क्या अपील की ? #saayonighosh #parliamentsession #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T18:39:41+00:00

Pappu Yadav Statement Controversy: पप्पू यादव ने किया भगवान राम का अपमान!Ram Remark Sparks Political #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T18:45:11+00:00

Pappu Yadav Parliament News : पप्पू और राहुल ने दानचोरी का मजाक उड़ाया या रामलला का? | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T18:41:35+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: हिंदू धर्म का आपमान कर वोट तलाश रहा विपक्ष? | Episode 50 | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T18:34:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers