Responsive Scrollable Menu

दतिया कांग्रेस प्रत्याशी बोले- भारती ने BJP से पैसे लिए:चुनाव हराने भीतरघात किया; राजेंद्र ने घनश्याम को 'कायर-डरपोक' बताया, बोले- नरोत्तम से फंडिंग ली

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने कहा- पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर भाजपा से फंडिंग ली। चुनाव हराने के लिए भीतरघात कर साजिश रची। मैंने राजेंद्र भारती को कांग्रेस से निष्कासित करने की मांग की है। वहीं, आरोपों पर भारती ने घनश्याम सिंह को 'कायर और डरपोक' बताया। उन्होंने कहा-वे संभावित हार के डर से ऐसे आरोप लगा रहे हैं। घनश्याम सिंह ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की सहमति और सहयोग से चुनाव लड़ा। चुनाव के फंड मैनेजमेंट में भी भाजपा से जुड़े लोगों की भूमिका रही। भारती पर भाजपा से मिलकर काम करने का आरोप भास्कर से बातचीत में घनश्याम सिंह ने कहा कि चुनाव प्रचार से लेकर मतदान तक राजेंद्र भारती ने उनके पक्ष में काम नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारती भाजपा नेताओं के साथ मिलकर काम करते रहे और उन्हें भाजपा से फंडिंग मिली। उन्होंने कहा कि भारती के समर्थकों और करीबियों के जरिए मतदाताओं के बीच पैसा बांटकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। इसकी शिकायत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष से की जा चुकी है। उन्होंने भारती को तत्काल पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। घनश्याम बोले- भारती ने भ्रष्टाचार पर आधारित पिच तैयार की घनश्याम सिंह ने कहा कि भारती ने ऐसी राजनीतिक पिच तैयार की, जो बेईमानी और भ्रष्टाचार पर आधारित थी। उपभोक्ता फोरम में 7 लाख रुपए के भुगतान पर समझौता होने के बावजूद मामला आगे ले जाया गया। 2023 का चुनाव जीतने के बाद भारती ने जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की। घनश्याम सिंह ने आरोप लगाया कि विधानसभा में सवालों के जरिए अधिकारियों से निजी स्वार्थ साधा। भाजपा के बड़े नेताओं से संबंधों का फायदा उठाया। भारती ने कभी मुख्यमंत्री मोहन यादव, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया या कैलाश विजयवर्गीय की सार्वजनिक आलोचना नहीं की। घनश्याम सिंह ने आरोप लगाया कि 29 जुलाई को भारती ने कांग्रेस के खिलाफ खुला विद्रोह किया। करीब एक हजार कार्यकर्ताओं को बुलाकर भाषण दिया। इसकी शिकायत उसी दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व से कर दी थी। राजेंद्र भारती बोले- घनश्याम दूसरों पर पत्थर न फेंकें राजेंद्र भारती ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा, "जो लोग खुद कांच के महलों में रहते हैं, उन्हें दूसरों के घरों पर पत्थर फेंकने की आदत छोड़ देनी चाहिए। घनश्याम सिंह अपनी संभावित हार के डर को छिपाने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। वे वर्षों से जनता के बीच रहकर राजनीति करते आए हैं। दतिया की जनता जानती है कि किसने किसके लिए संघर्ष किया है। नरोत्तम मिश्रा को लेकर भी लगाए आरोप भारती ने आरोप लगाया कि घनश्याम सिंह ने उपचुनाव पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की सहमति चुनाव लड़ा। चुनाव की व्यवस्थाओं और फंड मैनेजमेंट में भी नरोत्तम से जुड़े लोगों की भूमिका रही। घनश्याम सिंह नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ सीधे चुनाव लड़ने को तैयार नहीं थे। उन्होंने यह भी कहा कि जिन भाजपा नेताओं के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वर्षों तक संघर्ष किया। चुनाव के दौरान घनश्याम सिंह उन्हीं नेताओं की तारीफ करते नजर आए। अब वे वही राजनीतिक भाषा बोल रहे हैं, जो भाजपा नेताओं को स्वीकार्य है। भारती का दावा- 2028 में सेवढ़ा से टिकट का दिया था ऑफर राजेंद्र भारती ने दोनों नेताओं के बीच हुई कथित बातचीत का भी जिक्र किया। उनका दावा है कि चुनाव के दौरान घनश्याम ने उन्हें प्रस्ताव दिया था कि वे इस बार दतिया से चुनाव लड़ रहे हैं। 2028 का विधानसभा चुनाव सेवढ़ा से लड़ेंगे, जिससे दतिया में भारती के लिए रास्ता खुला रहे। भारती ने कहा कि उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। ये खबरें भी पढ़ें… दतिया उपचुनाव में कम वोटिंग, किसे फायदा? दतिया उपचुनाव में 71.44% मतदान हुआ। सबसे बड़ा बदलाव महिला वोटिंग में दिखा। 2023 में महिलाएं पुरुषों से 1.94 प्रतिशत आगे थीं, लेकिन इस बार 5.61 प्रतिशत अंक पीछे रहीं। 2008 से अब तक हुए पांच चुनावों में यह सबसे बड़ा जेंडर गैप है। इस बार कुल मतदान भी 2008 के 73.59% के करीब रहा। तब दतिया में 1.37 लाख वोटर थे, अब करीब 2.20 लाख हैं। वोटर 60% बढ़े, लेकिन मतदान प्रतिशत 18 साल पुराने स्तर के आसपास रहा। पूरी खबर पढ़िए… कांग्रेस ने लगाए बूथ कैप्चरिंग के आरोप; नरोत्तम बोले- ये हताशा दतिया में मतदान के दौरान सिरोल और जिगना में फर्जी वोटिंग तथा बूथ नंबर-51 पर बूथ कैप्चरिंग की कोशिश के आरोप लगे। रामसागर के मतदान केंद्र से कांग्रेस के पोलिंग एजेंट अभिनय सिंह कुशवाहा को पुलिस अपने साथ ले गई, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। पढे़ं पूरी खबर…

Continue reading on the app

Breaking News LIVE: संसद में Pappu Yadav की नौटंकी..गुस्से में देश! | Parliament | Tahir Hussain

Breaking News LIVE: संसद में Pappu Yadav की नौटंकी..गुस्से में देश! | Parliament | Tahir Hussain | CM Yogi | Latest News #PappuYadav #ParliamentProtest #MonsoonSession #PappuYadavSkit #AyodhyaRamMandir #RamTempleDonation #SaffronClad #RahulGandhi #INDIAAlliance #MakarDwarProtest #OppositionSkit #ParliamentChaos #ChadhawaChor #AyodhyaDonationScam #LokSabha #ParliamentNews #PoliticalSatire #PappuYadavInParliament #DeshKiBaat #IndianPolitics #AnkitSharmaMurderCase #TahirHussain #DelhiRiots2020 #JusticeForAnkitSharma #LifeImprisonment #KarkardoomaCourt #DelhiPolice #IBOfficer #CourtVerdict #TahirHussainConvicted #QuantumOfSentence #DelhiNews #DelhiRiotsVerdict #JusticeServed #LegalUpdates #ChandBagh #BreakingNews #LatestNews #NationalNews #DelhiPolitics ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

हम हमेशा चाहते हैं कि राष्ट्रगान बजे, लेकिन…गोल्ड मेडल से चूकने पर नीरज चोपड़ा

कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने पर नीरज चोपड़ा ने कहा कि हम हमेशा चाहते हैं कि पदक वितरण समारोह हमारा राष्ट्रगान बजे लेकिन मैंने इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और वापसी के बाद में अपने प्रदर्शन से खुश हूं। Sat, 01 Aug 2026 12:05:05 +0530

  Videos
See all

PM मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब |#shorts #shortvideo #shortsfeed #viral #viralvideo #viralreels #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T08:46:36+00:00

यूपी मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग | #shorts #shortvideo #shortsfeed #viral #viralvideo #viralreels #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T08:44:22+00:00

PM Modi | "मैं पंजाब के सभी लोगों को भी बधाई देता हूँ" | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T08:45:14+00:00

Delhi में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T08:46:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers