Delhi में Credit Card के नाम पर ठगी, निजी बैंक के कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने क्रेडिट कार्ड के जरिए धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इस मामले में एक निजी बैंक के एक मौजूदा और एक पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोप है कि दोनों ने ग्राहकों की जानकारी और बैंक की आंतरिक प्रक्रियाओं का गलत इस्तेमाल कर नए क्रेडिट कार्ड जारी करवाए और उनकी क्रेडिट लिमिट का पैसा निकाल लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों की पहचान बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग में ‘सेल्स एग्जीक्यूटिव’ मुकेश कुमार (33) और बैंक के पूर्व ‘सेल्स एग्जीक्यूटिव’ अनिल कुमार (34) के तौर पर हुई है।
पुलिस ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब एक महिला ने शिकायत की कि उसके क्रेडिट कार्ड से अनधिकृत लेनदेन हुआ है, जबकि असली कार्ड उसके पास ही था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता महिला की जानकारी के बिना उनके क्रेडिट कार्ड से जुड़ा पंजीकृत मोबाइल नंबर बदल दिया व नया जारी किया गया कार्ड हासिल कर उसका पिन बनाया किया और उसका इस्तेमाल करके नकदी निकाल ली और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदा। पुलिस के मुताबिक, एटीएम से 53,000 रुपये निकाले गए और 1.18 लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदा गया, जिससे शिकायतकर्ता महिला को कुल 1.71 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
पुलिस ने 23 जुलाई को एक ई-प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 7.15 लाख रुपये नकद, धोखाधड़ी से हासिल किए गए आठ क्रेडिट कार्ड, सात मोबाइल फोन और 16 इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, इन दोनों की गिरफ्तारी से आरोपियों से जुड़ी साइबर धोखाधड़ी की छह और शिकायतें सुलझा ली गई हैं, जिनमें कुल 10.57 लाख रुपये से ज़्यादा की धोखाधड़ी शामिल थी।
Delhi में DTC बसों की गुलाबी टिकट सुविधा 15 अगस्त तक बढ़ी, 16 से Pink Saheli कार्ड अनिवार्य
दिल्ली सरकार ने डीटीसी बसों में महिला यात्रियों के लिए गुलाबी टिकट सुविधा को 15 अगस्त तक बढ़ा दिया है। एक आधिकारिक आदेश में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। परिवहन विभाग की ओर से जारी पूर्व निर्देश के तहत अगस्त से ‘पिंक सहेली’ स्मार्ट कार्ड अनिवार्य किया जाना था।
डीटीसी ने एक आदेश में कहा, ‘‘स्मार्ट कार्ड-आधारित प्रणाली में सुचारु परिवर्तन की सुविधा के लिए मौजूदा व्यवस्था का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। तदनुसार, सभी डीटीसी बसों में तत्काल प्रभाव से निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा।’’ इसमें कहा गया, ‘‘16 अगस्त से गुलाबी टिकट केवल उन्हीं महिला यात्रियों को जारी किए जाएंगे जिनके पास वैध ‘पिंक सहेली’ स्मार्ट कार्ड है।’’ अब तक शहर भर में लगभग 17 लाख ‘पिंक सहेली’ स्मार्ट कार्ड वितरित किए जा चुके हैं और सरकार का लक्ष्य इन आंकड़ों को बढ़ाना है। अधिकारियों ने बताया कि महिला यात्रियों द्वारा ‘पिंक सहेली’ कार्ड को धीमी गति से अपनाने के मद्देनजर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने अपनी बसों में महिलाओं को कार्ड प्राप्त करने की सलाह देते हुए एक विशेष अभियान चलाया था।
अधिकारियों के अनुसार, मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठाने के लिए मौजूदा कागज-आधारित गुलाबी टिकट को धीरे-धीरे समाप्त करने और स्मार्ट कार्ड-आधारित प्रणाली में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi













.jpg)






