स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल. 72 डॉक्टर, 17 मेडिकल टीचर और 24 डेंटिस्ट की ट्रांसफर-पोस्टिंग
झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य भर में 72 चिकित्सकों, 17 चिकित्सा शिक्षकों और 24 दंत चिकित्सकों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है. यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है.
The post स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल. 72 डॉक्टर, 17 मेडिकल टीचर और 24 डेंटिस्ट की ट्रांसफर-पोस्टिंग appeared first on Prabhat Khabar.
Century Plyboards का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 57 प्रतिशत बढ़कर 83.30 करोड़ रुपये हुआ
सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स (इंडिया) लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 57 प्रतिशत बढ़कर 83.30 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 52.93 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही में एकीकृत परिचालन आय 33.5 प्रतिशत बढ़कर 1,561.38 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,169.36 करोड़ रुपये थी।
कंपनी की कुल आय 1,171.24 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,563.55 करोड़ रुपये हो गई, जबकि कुल खर्च 1,100.09 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,447.27 करोड़ रुपये हो गया, जो कच्चे माल, कर्मचारियों और अन्य संचालन लागतों में बढ़ोतरी को दर्शाता है। कारोबारी खंडों में बढ़ोतरी के लिए प्लाईवुड और उससे जुड़े उत्पाद का सबसे बड़ा योगदान रहा। इस श्रेणी से आय बढ़कर 861.23 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 650.31 करोड़ रुपये थी।
कंपनी के चेयरमैन सज्जन भजंका ने कहा कि बदलते कारोबारी परिवेश के बावजूद कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत मजबूत तरीके से की है। उन्होंने कहा कि पहली तिमाही का प्रदर्शन कंपनी के मजबूत ब्रांड, बेहतर कारोबारी मॉडल तथा ग्राहकों, साझेदारों और अन्य हितधारकों के भरोसे को दर्शाता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



