Responsive Scrollable Menu

NSE ने अपने IPO से पहले SEBI के साथ को-लोकेशन मामला 1,491 करोड़ रुपये में निपटाया

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने लंबे समय से लंबित को-लोकेशन और डार्क फाइबर मामलों को 1,491.21 करोड़ रुपये में निपटाने के लिए बाजार नियामक सेबी को 714.74 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। एनएसई ने पहले ही 776.47 करोड़ रुपये जमा कराए थे। इसके साथ ही संशोधित निपटान शर्तों के तहत 1,491.21 करोड़ रुपये की निपटान राशि को चुका दिया गया है।

यह मामला एनएसई परिसर में कारोबारियों को सर्वर लगाने की सुविधा (को-लोकेशन) मामले में ‘हाई फ्रीक्वेंसी’ कारोबार में कुछ इकाइयों को कथित रूप से आंकड़ा प्राप्त होने में तरजीह से जुड़ा है। एक दिन पहले भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक्सचेंज के संशोधित निपटान प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी, जिसके बाद यह भुगतान किया गया। एनएसई ने एक बयान में कहा, 30 जुलाई, 2026 के मांग नोटिस के तहत किए गए 714.74 करोड़ रुपये के भुगतान के साथ ही 776.47 करोड़ रुपये की जमा राशि को मिलाकर 1,491.21 करोड़ रुपये की निपटान राशि पूरी हो गई है।

एनएसई ने बृहस्पतिवार को बताया था कि सेबी सैद्धांतिक रूप से को-लोकेशन और डार्क फाइबर मामलों को 1,491.21 करोड़ रुपये की कुल राशि में निपटाने के लिए सहमत हो गया है और पहले से जमा की गई राशि को समायोजित करने के बाद 714.74 करोड़ रुपये की शेष राशि का भुगतान करने को कहा गया है। एक्सचेंज के निदेशक मंडल की 30 जुलाई को आयोजित बैठक में शेष निपटान राशि के भुगतान को मंजूरी दी गई थी। यह निपटान ऐसे समय में हुआ है, जब देश का सबसे बड़ा शेयर बाजार अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की तैयारी कर रहा है।

Continue reading on the app

CWG 2026: कौन हैं हर्ष सिंह? जिन्होंने जुडो में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने जुडो में एक और स्वर्ण पदक जीता है. दिल्ली के हर्ष सिंह ने 60 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर नया इतिहास रचा है. जानिए उनके सफर के बारे में.

The post CWG 2026: कौन हैं हर्ष सिंह? जिन्होंने जुडो में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं हर्ष सिंह? जो ओलंपियन को चित कर कॉमनवेल्थ गेम्स में बने भारत के 'गोल्डन बॉय', 41 सेकेंड में बदल दिया जूडो का इतिहास

Who is Harsh singh: 23 वर्षीय हर्ष सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रचते हुए पुरुषों की 60 किग्रा जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया. उन्होंने फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ओलिंपियन जोशुआ कात्ज़ को हराकर भारत को राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास का पहला पुरुष जूडो गोल्ड दिलाया. मैच खत्म होने से ठीक 41 सेकेंड पहले हर्ष के सटीक स्पेशल दांव ने जीत तय की. अस्मिता डे के स्वर्ण के बाद हर्ष की इस उपलब्धि ने भारत को जूडो में पहला ऐतिहासिक डबल गोल्ड दिलाया. Fri, 31 Jul 2026 22:56:06 +0530

  Videos
See all

Pappu Yadav Parliament News : पप्पू और राहुल ने दानचोरी का मजाक उड़ाया या रामलला का? | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T18:41:35+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | Delhi Police पर ये डाटा जानना जरुरी है ! | CJP | Jantar Mantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T18:34:20+00:00

Pappu Yadav Statement Controversy: पप्पू यादव ने किया भगवान राम का अपमान!Ram Remark Sparks Political #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T18:45:11+00:00

Saayoni Ghosh News: सायोनी घोष ने विपक्ष से क्या अपील की ? #saayonighosh #parliamentsession #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T18:39:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers