Responsive Scrollable Menu

CWG 2026: कौन हैं हर्ष सिंह? जिन्होंने जुडो में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने जुडो में एक और स्वर्ण पदक जीता है. दिल्ली के हर्ष सिंह ने 60 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर नया इतिहास रचा है. जानिए उनके सफर के बारे में.

The post CWG 2026: कौन हैं हर्ष सिंह? जिन्होंने जुडो में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Indian Oil को पहली तिमाही में 2,661.37 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) को चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में एकल आधार पर 2,661.37 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि लागत बढ़ने के बावजूद ईंधन की कीमतें स्थिर रखने से यह घाटा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 5,688.60 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था जबकि जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में उसे 11,377.51 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी।

आईओसी के चेयरमैन ए. एस. साहनी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण कच्चे तेल की लागत बढ़ने के बावजूद कंपनी ने अन्य सरकारी तेल विपणन कंपनियों की तरह पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (एलपीजी) के दाम नहीं बढ़ाए। इससे हुए नुकसान की भरपाई काफी हद तक तेल रिफाइनरी मार्जिन और परिचालन दक्षता में सुधार से हुई। उन्होंने कहा, ‘‘पहली तिमाही में कंपनी ने करीब 1.91 करोड़ टन कच्चे तेल का अब तक का सर्वाधिक प्रसंस्करण किया।

साथ ही ईंधन एवं अन्य नुकसान की दर घटकर 8.04 प्रतिशत रही, जो पहले 8.5 प्रतिशत थी।’’ साहनी ने कहा कि जून तिमाही में 45 लाख टन पेट्रोल और करीब 1.8 करोड़ टन डीजल की रिकॉर्ड बिक्री हुई। इसके अलावा प्राकृतिक गैस की बिक्री भी 11 प्रतिशत बढ़ी, जिससे कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला। समीक्षाधीन तिमाही में देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी की परिचालन आय 26 प्रतिशत बढ़कर 2.75 लाख करोड़ रुपये हो गई।

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई, लेकिन कंपनी ने पश्चिम अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका जैसे वैकल्पिक स्रोतों से खरीद बढ़ाकर कमी की भरपाई की। साहनी ने कहा कि कंपनी ने अगस्त के पूरे माह और सितंबर के कुछ दिनों तक के लिए कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्चित कर ली है। उन्होंने कहा कि अगले 45-50 दिनों के लिए कच्चे तेल की उपलब्धता को लेकर कोई चिंता नहीं है।

Continue reading on the app

  Sports

CWG 2026: यामिनी मौर्या ने सिल्वर पर किया कब्जा, जूडो में मेडल की हैट्रिक पूरी, ऐसे मिली सफलता

यामिनी मौर्या से कुछ ही देर पहले भारत के लिए अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने भी अपनी-अपनी कैटेगरी के फाइनल खेले थे. अस्मिता और हर्ष ने अपने-अपने फाइनल जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि यामिनी ने सिल्वर के साथ मेडल की हैट्रिक पूरी की. Fri, 31 Jul 2026 23:34:45 +0530

  Videos
See all

Heavy Rain Alert: 1 बजते ही IMD का बारिश पर बड़ा अलर्ट! Flood Warning | Weather Update | Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T19:30:09+00:00

कॉकरोचों का ना नौकरी मिले ना मौका मिले,ना माफी मिले । Arnab Goswami । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T19:38:05+00:00

सेना को गाली देने वाले अब क्यों मांग रहे माफी? । Arnab Goswami। Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T19:28:31+00:00

हरियाणवी डांसर ने दी पहले PM को गाली,अब माफी की बारी। Arnab Goswami । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T19:27:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers