Responsive Scrollable Menu

Gujarat Heavy Rain: सूरत, खेड़ा और आणंद में भारी बारिश, 13 जिलों में रेड अलर्ट

गुजरात के मध्य और दक्षिण भागों के कई ज़िलों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई तथा सबसे ज़्यादा प्रभावित सूरत में 1,500 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के बाद, 13 ज़िलों में बहुत ज़्यादा बारिश को लेकर ‘रेड अलर्ट’ और सात ज़िलों में भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

राज्य के राहत आयुक्त गौरव मकवाना ने एक बयान में कहा, ‘‘नर्मदा, आणंद, खेड़ा, छोटा उदेपुर, वडोदरा और सूरत समेत कई जिलों में अच्छी-खासी बारिश हुई है तथा स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है।’’ राज्य आपात अभियान केंद्र के डेटा के अनुसार, शुक्रवार को सुबह छह बजे से अपराह्न दो बजे तक सूरत, खेड़ा, आणंद, भरूच और नर्मदा के कई तालुकों में 150 मिलीमीटर (मिमी) ज़्यादा बारिश हुई। सूरत सबसे ज़्यादा प्रभावित जिला है, जहां इस दौरान उमरपाड़ा तालुका में 247 मिमी बारिश दर्ज की गई। सूरत के निगम आयुक्त एम. नागराजन ने कहा, ‘‘शुक्रवार को रेड अलर्ट के बीच, निचले इलाकों में रहने वाले लगभग 1,500 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

बचाव कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और भारतीय सेना की टीम तैयार रखी गयी हैं।’’ खेड़ा ज़िले के नाडियाड में शुक्रवार को अपराह्न दो बजे तक आठ घंटों में 191 मिमी बारिश हुई, जिससे शहर और ग्रामीण इलाकों के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। ज़िले के वासो इलाके में 177 मिमी बारिश हुई। नाडियाड में लोग घुटने तक भरे पानी में चलते हुए दिखे।

आणंद ज़िले के बोरसद में सुबह छह बजे से अपराह्न दो बजे तक 170 मिमी बारिश हुई। खंभात में 165 मिमी बारिश दर्ज की गई। आठ घंटे में भरूच जिले के नेतरंग में 155 मिमी बारिश हुई, जबकि आणंद जिले के पेटलाड और नर्मदा जिले के सागबारा में 152 मिमी बारिश हुई।

इस अवधि के दौरान तापी जिले के डोलवन में 149 मिमी बारिश हुई। सूरत के अंबिका में 146 मिमी, नर्मदा के गरुड़ेश्वर में 144 मिमी, सूरत के अरेथ में 138 मिमी और डांग के सुबीर में 137 मिमी वर्षा हुई। शुक्रवार दोपहर से रेड अलर्ट के बीच अहमदाबाद के कई इलाकों में भी बारिश हुई।

राहत आयुक्त मकवाना ने बताया कि गुजरात में बारिश से प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ की 17 और एसडीआरएफ की 33 टीम तैनात की गई हैं।

Continue reading on the app

Tahir Hussain को उम्रकैद के बाद BJP ने Arvind Kejriwal से मांगी माफी, AAP ने किया पलटवार

दिल्ली की एक अदालत द्वारा शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद भाजपा ने पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से माफी की मांग की। राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के दोषी आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन और चार अन्य को शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने कहा कि मामला ‘‘दुर्लभतम’’ श्रेणी में नहीं आता, जिसके लिए मौत की सजा दी जाए।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा कि दंगों के समय केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं ने हुसैन को ‘‘संरक्षण’’ दिया था। मल्होत्रा ​​ने आरोप लगाया, ‘‘इससे (हुसैन के दोषी ठहराए जाने से) साबित होता है कि आप नेता दंगों को भड़का रहे थे।’’ मल्होत्रा ​​ने कहा कि केजरीवाल को देश से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा विधायक और दिल्ली सरकार के प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि हुसैन को मौत की सजा मिलेगी।

खुराना ने कहा, ‘‘दिवंगत अंकित शर्मा के परिवार को कुछ हद तक न्याय मिला है, लेकिन हमें उम्मीद थी कि हुसैन को उम्रकैद के बजाय मौत की सजा मिलेगी क्योंकि यह दुर्लभतम मामला है। उनकी हत्या सिर्फ इसलिए की गई क्योंकि वह हिंदू थे।’’ खुराना ने कहा कि अदालत का फैसला कांग्रेस और ‘आप’ के उन सभी नेताओं के मुंह पर जोरदार तमाचा है जिन्होंने इस पूरे मामले को सांप्रदायिक रंग दिया था। उन्होंने कहा कि अदालत द्वारा हुसैन को सजा सुनाए जाने के बाद केजरीवाल को देश से माफी मांगनी चाहिए।

वहीं, आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पलटवार करते हुए कहा, ‘‘ताहिर हुसैन परोक्ष रूप से भाजपा के लिए काम कर रहा था।’’ भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए भारद्वाज ने कहा कि शर्मा की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के तुरंत बाद ही पार्टी ने हुसैन को निकाल दिया था। भारद्वाज ने दावा किया कि जहां ‘आप’ ने प्राथमिकी के बाद हुसैन के खिलाफ कार्रवाई की, वहीं भाजपा दंगों से जुड़े अन्य मामलों में गंभीर आरोपों का सामना कर रहे नेताओं का समर्थन करती रही।

Continue reading on the app

  Sports

दशकों का इंतजार खत्म... अस्मिता डे के बाद हर्ष सिंह ने जूडो में दिलाया भारत को दूसरा गोल्ड, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को चटाई धूल

Harsh Singh wins gold in Judo CWG 2026: भारतीय जूडोकाओं ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया. अस्मिता डे के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक के बाद, पुरुषों के 60 किग्रा फाइनल में हर्ष सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज को 10-0 से हराकर भारत को दूसरा गोल्ड दिलाया. इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में भारत ने 5 रजत और 6 कांस्य जीते थे, लेकिन स्वर्ण कभी नहीं मिला था. अस्मिता और हर्ष के इस 'डबल गोल्ड' ने दशकों लंबा इंतजार खत्म कर दिया. Fri, 31 Jul 2026 21:33:04 +0530

  Videos
See all

Natasa Stankovic: बांद्रा में स्पॉट हुईं नताशा स्टेनकोविक #natasastankovic #shorts #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T16:44:18+00:00

Iran America War LIVE Update: अमेरिका और ईरान युद्ध पर इस वक्त की बड़ी खबर LIVE | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T16:41:18+00:00

MC Stan: बांद्रा में कैमरे में कैद हुए एमसी स्टैन #mcstan #shorts #viral #bollywood #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T16:39:38+00:00

Breaking News: जूडो में महज 30 मिनट में Asmita Dey और Harsh Singh ने जीते गोल्ड मेडल | Aaj TAK #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T16:38:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers