Responsive Scrollable Menu

प्रदर्शन के लिए भीड़ अब सोशल मीडिया के जरिये जुटाई जा रही; पुलिस कार्यशैली बदले :पूर्व डीजीपी

प्रदर्शन के लिए भीड़ अब सोशल मीडिया के जरिये जुटाई जा रही; पुलिस कार्यशैली बदले :पूर्व डीजीपी

Continue reading on the app

PM Modi ने PM-Kisan और खेलो इंडिया योजना के विस्तार के फैसले का स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को 3.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक के परिव्यय के साथ पीएम-किसान योजना को 2030-31 तक अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ाने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को बीज, उर्वरक और खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी और साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। मोदी ने अगले पांच वर्षों में 36,441 करोड़ रुपये के संयुक्त परिव्यय के साथ विस्तारित खेलो इंडिया योजना और राष्ट्रीय खेल महासंघों (एएनएसएफ) के लिए बढ़े हुए बजट को मंत्रिमंडल की मंजूरी का भी स्वागत किया।

उन्होंने एक्स पर लिखा, देशभर के अपने किसान भाई-बहनों के सशक्तीकरण और समृद्धि के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसी दिशा में आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को 2030-31 तक बढ़ाने को मंजूरी दी गई है। इससे न केवल अन्नदाताओं को बीज, खाद और खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो रही है।

खेलो इंडिया योजना के विस्तार पर प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में खेलो इंडिया योजना के विस्तार के साथ-साथ राष्ट्रीय खेल महासंघों को दी जाने वाली सहायता में बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है।

इससे देशभर के युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और अपनी प्रतिभा निखारने के और अधिक अवसर मिलेंगे। वित्त वर्ष 2030-31 तक कार्यान्वयन के लिए 84,084 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना समुद्र मंथन को मंत्रिमंडल की मंजूरी पर मोदी ने इसे भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम बताया। उन्होंने कहा, निवेश, अत्याधुनिक तकनीक, कुशल मानव पूंजी और आधुनिक बुनियादी ढांचे को जोड़कर, समुद्र मंथन मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को नई गति देगा।

प्रधानमंत्री ने 5,070 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ ऊर्जा भंडारण प्रणालियों के साथ फ्लोटिंग सोलर फोटोवोल्टिक परियोजनाओं के विकास के लिए प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना (पीएम-एसएसवाई) को मंत्रिमंडल की मंजूरी की भी सराहना की। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी हमारे जलाशयों और अंतरदेशीय जल निकायों के अभिनव उपयोग के माध्यम से भारत की स्वच्छ ऊर्जा क्षमता का विस्तार करती है। यह योजना हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को लाभ पहुंचाएगी और कार्बन उत्सर्जन को कम करेगी।

Continue reading on the app

  Sports

मेडल सिल्वर, पर दिल गोल्ड का! नीरज चोपड़ा के लिए साथी की जीत से बड़ा कोई पदक नहीं, यशवीर सिंह के लिए दिया भावुक बयान

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया. नीरज के साथ भारत के लिए यशवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला. दो भारतीय को एक साथ पोडियम पर मेडल मिलने पर नीरज चोपड़ा ने अपनी खुशी जताई और यशवीर सिंह की जमकर तारीफ की. Sat, 1 Aug 2026 09:29:41 +0530

  Videos
See all

नेपाली प्रधानमंत्री से धर्म योद्धा डॉ सुरेश चव्हाणके जी की अपील | #balenshah #nepal #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T05:13:33+00:00

Dehradun के Srishti Kandari Case में CM Dhami ने दिए CB-CID जाँच के आदेश | Uttarakhand News | News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T05:16:27+00:00

Live: Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha | देश की पाठशाला Episode 44 | PM Modi | Rahul Gandhi |CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T05:16:33+00:00

PM Modi को गाली देने वाली लड़की को बचाने के लिए Cockroach Janta Party ने क्या गजब कर दिया! News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T05:11:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers