Putrada Ekadashi 2026: सावन महीने में कब है पुत्रदा एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
Sawan Putrada Ekadashi 2026: भगवान विष्णु को समर्पित श्रावण शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। इसे पवित्रोपना एकादशी या पवित्र एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है तथा परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास होता है। साथ ही यह व्रत पापों के क्षय और आध्यात्मिक उन्नति का भी माध्यम माना गया है।
श्रावण पुत्रदा एकादशी 2026 कब है?
- वर्ष 2026 में श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत 23 अगस्त, रविवार को रखा जाएगा।
- एकादशी तिथि प्रारंभ: 23 अगस्त 2026, प्रातः 2:00 बजे
- एकादशी तिथि समाप्त: 24 अगस्त 2026, प्रातः 4:18 बजे
- व्रत पारण का समय: 24 अगस्त 2026, दोपहर 1:41 बजे से 4:16 बजे तक
पुत्रदा एकादशी का धार्मिक महत्व
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार पुत्रदा एकादशी का व्रत विशेष रूप से उन दंपत्तियों के लिए शुभ माना जाता है जो संतान प्राप्ति की कामना रखते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की उपासना करने से योग्य, दीर्घायु और संस्कारी संतान का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा श्रद्धापूर्वक किया गया यह व्रत जीवन की अनेक बाधाओं, रोगों और आर्थिक परेशानियों को दूर करने वाला भी माना जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि इस व्रत का पुण्य कई महायज्ञों के समान फल प्रदान करता है।
पूजा विधि
- प्रातः स्नान के बाद स्वच्छ या पीले रंग के वस्त्र धारण करें।
- भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें और उन्हें पीले पुष्प, तुलसी दल एवं भोग अर्पित करें।
- पूजा के दौरान पुत्रदा एकादशी व्रत कथा का श्रवण या पाठ करें।
- सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
- विष्णु सहस्रनाम या "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जप करना शुभ माना जाता है।
- व्रत के दौरान अन्न का सेवन न करें। विशेष रूप से चावल खाने से परहेज करें।
- अगले दिन निर्धारित शुभ मुहूर्त में व्रत का पारण करें।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हरिभूमि.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Ghee Purity Checking Tips : घी असली है या नकली? इन 4 तरीकों से आसानी से जानें
Ghee Asli Hai Ya Nakli Kaise Pahchane : घर में पूड़ी-पराठे, मिठाइयां और लड्डू बनाने के लिए देसी घी का इस्तेमाल होता है. अब सवाल यह उठता है कि जिस घी का इस्तेमाल हम करते हैं, वो शुद्ध है या नहीं. उसमें कोई मिलावट तो नहीं है, यह कैसे जानें. जैसे ही आप किसी मॉल-दुकान से घी खरीदकर लाते हैं तो वह घी असली है या नकली, इसकी जांच कैसे करें? घी की शुद्धता जांचने के लिए आप कुछ सिंपल ट्रिक्स आजमा सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18















.jpg)




