Responsive Scrollable Menu

उर्वशी रौतेला ने Cannes 2026 में लहराई मोतियों वाली ड्रेस: क्राउन क्लच ने खींचा ध्यान! जानें कीमत; Video Viral

Urvashi Rautela Cannes 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर कान्स फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2026) के रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमरस अंदाज से सुर्खियां बटोरती नजर आईं। ओपनिंग सेरेमनी में शानदार एंट्री के बाद अभिनेत्री ने दूसरी बार कान्स में ऐसा लुक कैरी किया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया।

इस बार उर्वशी ने मोतियों, क्रिस्टल और रॉयल फैशन से भरपूर आउटफिट पहनकर रेड कार्पेट पर एंट्री की। खास बात यह रही कि उनके ड्रेस से ज्यादा चर्चा उनके लग्जरी क्राउन क्लच की हो रही है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।

Urvashi Rautela Cannes 2026

मोतियों और क्रिस्टल से सजा था उर्वशी का गाउन
‘फादरलैंड’ की स्क्रीनिंग के दौरान उर्वशी रौतेला ने डिजाइनर Tasmim Zobaear के स्प्रिंग/समर 2026 कलेक्शन का पीची-न्यूड गाउन पहना। यह आउटफिट पूरी तरह मोतियों, चमकदार क्रिस्टल और हैवी एम्बेलिशमेंट से सजा हुआ था।

Urvashi Rautela Cannes 2026

गाउन में डीप प्लंज नेकलाइन और हॉल्टर डिजाइन दिया गया था, जिसने उनके लुक को और ज्यादा ग्लैमरस बना दिया। बॉडी-फिटेड सिल्हूट के साथ फ्लोर-लेंथ स्कर्ट और साइड ड्रेपिंग डिटेलिंग ने पूरे आउटफिट को रॉयल टच दिया।

5 लाख रुपए के क्राउन क्लच ने खींचा ध्यान
हालांकि उर्वशी का गाउन काफी चर्चा में रहा, लेकिन सबसे ज्यादा लाइमलाइट उनके हाथ में नजर आए क्राउन-शेप क्लच ने बटोरी। अभिनेत्री ने लग्जरी ब्रांड जुडीत लीदर  का ‘क्राउन डायना’ क्लच कैरी किया था, जो प्रिंसेस डायना से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है।

सिल्वर क्रिस्टल और पर्ल एम्बेलिशमेंट से सजा यह क्लच बेहद रॉयल लुक दे रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लग्जरी एक्सेसरी की कीमत 5,995 डॉलर यानी करीब 5 लाख रुपये है।

Urvashi Rautela Cannes 2026

मेकअप और हेयरस्टाइल ने पूरा किया रॉयल लुक
उर्वशी ने अपने पूरे लुक को बोल्ड और ग्लैमरस रखने के लिए डायमंड ईयररिंग्स चुने। वहीं मेकअप में उन्होंने ग्लोइंग स्किन, विंग्ड आईलाइनर, वॉल्यूमिनस लैशेज और ग्लॉसी न्यूड लिप्स के साथ क्लासिक हॉलीवुड टच दिया।

हेयरस्टाइल की बात करें तो अभिनेत्री ने सॉफ्ट विंटेज वेव्स और फेस-फ्रेमिंग कर्ल्स के साथ अपना लुक पूरा किया, जिसने उनके कान्स अपीयरेंस को और ज्यादा रॉयल बना दिया।

ये भी पढ़ें- Tara Sutaria: Cannes 2026 में तारा सुतारिया ने बिखेरा विंटेज ग्लैमर, आइवरी गाउन और पन्ना जूलरी पर टिकीं सबकी नजरें

Continue reading on the app

West Bengal: मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा, खुला हुआ था रेलवे फाटक, तेज रफ्तार ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर; 3 की मौके पर मौत

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। ट्रेन और स्कूल वैन की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हुई है।

Continue reading on the app

  Sports

10 मैच का बैन और करोड़ों का जुर्माना, अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को FIFA WC फाइनल में हाथापाई की सजा

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच 20 जुलाई को FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला गया था, जिसे स्पेन ने जीता था. फाइनल की इस हार के बाद अर्जेंटीना के कुछ खिलाड़ियों ने स्पेन के खिलाड़ियों पर हाथ उठाया था. Sat, 22 Aug 2026 00:09:37 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: Trump की धमकी पर ईरान का मुंहतोड़ जवाब | US Economic Pressure | IRGC | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T22:30:04+00:00

UP Election 2027: UP में 44 नेताओं को Bulletproof सुरक्षा क्यों? Yogi सरकार का बड़ा संदेश! UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T22:00:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers