West Bengal: मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा, खुला हुआ था रेलवे फाटक, तेज रफ्तार ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर; 3 की मौके पर मौत
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। ट्रेन और स्कूल वैन की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हुई है।
PM Modi: वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी ने पेश की मिसाल, काफिले में दिखी सिर्फ 2 गाड़ियां
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में दिए भाषण के दौरान ऊर्जा संरक्षण की अपील की थी। मध्य पूर्व में बने हालातों के कारण दुनिया ऊर्जा संकट और व्यापारिक नुकसान का सामना कर रही है। भारत भी इससे प्रभावित हुआ है क्योंकि देश ईरान और रूस समेत अन्य देशों से क्रूड ऑयल का आयात करता है। इस बीच प्रधानमंत्री ने तेल बचाने और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील की। अब सरकार और BJP के वरिष्ठ नेता इस अपील पर अमल करते नजर आ रहे हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। उनका जीवन और नेतृत्व सदैव सादगी, अनुशासन और जनसेवा की भावना से प्रेरित रहा है।
— Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) May 13, 2026
आज जब पूरा विश्व ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के… pic.twitter.com/wRIYtsDTm1
काफिले का आकार घटाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी अपील को व्यवहार में लाते हुए अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या काफी कम कर दी है। अब उनके काफिले में केवल दो गाड़ियां दिखाई दे रही हैं। एसपीजी प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा के सभी आवश्यक मानकों को बनाए रखते हुए यह कमी की गई है। पहले प्रधानमंत्री के काफिले में 12-15 गाड़ियां होती थीं, जिनमें बख्तरबंद मर्सिडीज-मेबैक S650, रेंज रोवर्स, टोयोटा फॉर्च्यूनर, एस्कॉर्ट वाहन, जैमर यूनिट, डिकॉय कारें और एंबुलेंस शामिल रहती थीं। बुधवार को जारी तस्वीरों में इस बदलाव की पुष्टि हुई है।
अमित शाह और BJP अध्यक्ष ने भी कम किए वाहन
गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या घटा दी है। सुबह उनके काफिले में केवल चार गाड़ियां दिखाई दीं। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर दी है। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री की इस पहल की सराहना की। उन्होंने लिखा कि नरेंद्र मोदी जी ने काफिले में वाहनों की संख्या कम करके साबित किया है कि वे सही मायने में देश के 'प्रधानसेवक' हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Republic Bharat
Haribhoomi









