IMD का बड़ा अनुमान: August में सामान्य से कम रहेगी बारिश, Al-Nino का प्रभाव
इसे भी पढ़ें: Jammu Kashmir: भारी बारिश से आया Flash Flood, मौसम विभाग ने 4 अगस्त तक जताया अनुमान
इसे भी पढ़ें: Manipur के Churachandpur में भारी बारिश के बाद अचानक बाढ़ आई, जलभराव से जनजीवन प्रभावित
Khargone में तेज बहाव में बाइक सवार दो युवक बहे, SDRF चला रही सर्च अभियान
खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बाइक सवार दो युवक बह गए। इस घटना में एक युवक तो तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया, लेकिन उसका साथी अभी भी लापता है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने लापता युवक की तलाश के लिए सघन सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है।
पुलिया पर पानी के तेज बहाव के कारण हुआ हादसा
यह हादसा ऊन और गंधावड़ के बीच स्थित पुलिया पर रात करीब 10 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही तेज बारिश के कारण पुलिया पर बाढ़ का पानी भर गया था। ऊन निवासी विनय वास्कले और वासु नाम के दो युवक इंदौर में एडमिशन संबंधी काम से गए थे और उसी सिलसिले में लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिया पर पानी के तेज बहाव ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया और दोनों युवक बाइक सहित बह गए।
एक युवक सुरक्षित, दूसरा लापता
हादसे के तुरंत बाद, वासु किसी तरह तैरकर पानी से बाहर निकलने में कामयाब रहा और अपनी जान बचाई। हालांकि, विनय वास्कले पानी के तेज बहाव के साथ बह गया और उसका कोई सुराग नहीं मिला। युवकों की बाइक घटना स्थल से लगभग 300 मीटर दूर एक नाले में मिली है।
SDRF कर रही लापता युवक की तलाश
घटना के बाद से ही ऊन पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लापता युवक विनय वास्कले की तलाश में जुटी हुई है। शुक्रवार को दिन भर टीम ने पुलिया के निचले इलाकों और आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया। एसडीआरएफ टीम के अधिकारी एसके उइके ने बताया कि लापता युवक की तलाश जारी है, लेकिन शुक्रवार शाम 6 बजे तक उसका कोई पता नहीं चल पाया था। बचाव अभियान जारी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





