Responsive Scrollable Menu

कौन हैं देवेश कुमार? पत्रकार से BJP नेता बने, अब मंत्री दीपक प्रकाश के लिए MLC पद से दिया इस्तीफा

Devesh Kumar: बिहार भाजपा के विधान पार्षद देवेश कुमार ने मंत्री दीपक प्रकाश के लिए अपनी MLC सीट से इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद उनकी चर्चा तेज हो गई है. आइए जानते हैं कि देवेश कुमार कौन हैं और उनका राजनीतिक सफर कैसा रहा है.

The post कौन हैं देवेश कुमार? पत्रकार से BJP नेता बने, अब मंत्री दीपक प्रकाश के लिए MLC पद से दिया इस्तीफा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Union Cabinet ने 84,084 करोड़ रुपये की समुद्र मंथन योजना को दी मंजूरी, तेल-गैस खोज को मिलेगा बढ़ावा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को 84,084 करोड़ रुपये की ‘समुद्र मंथन’ राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना को मंजूरी दी। इसका उद्देश्य गहरे समुद्री क्षेत्रों में तेल एवं गैस की खोज, अन्वेषण कुओं की ड्रिलिंग और नई खोजों के लिए साझा बुनियादी ढांचे के विकास में आंशिक सहायता प्रदान करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत लागू की जाने वाली यह योजना समुद्री अन्वेषण से जुड़ी समूची मूल्य शृंखला में व्यापक हस्तक्षेपों का प्रावधान करती है। अधिकारियों ने कहा कि इस योजना के तहत गहरे समुद्र और अति-गहरे समुद्री क्षेत्रों में प्रत्येक कुएं की ड्रिलिंग के लिए 650 करोड़ रुपये तक की सहायता दी जाएगी, ताकि घरेलू तेल एवं गैस उत्पादन बढ़ाया जा सके और आयात पर निर्भरता कम की जा सके। समुद्र मंथन योजना के कुल परिव्यय में से 43,200 करोड़ रुपये वर्ष 2031 तक पांच वर्षों के दौरान गहरे समुद्र में ड्रिलिंग गतिविधियों के समर्थन के लिए आवंटित किए जाएंगे।

इसके अलावा, 10,000 करोड़ रुपये नई खोजों को उत्पादन में लाने के लिए आवश्यक साझा बुनियादी ढांचे पर खर्च किए जाएंगे। आधिकारिक बयान के मुताबिक, योजना के तहत समुद्री क्षेत्र से आंकड़ा जुटाने के लिए 28,534 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जबकि तेल एवं गैस विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों के विकास के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। गौरतलब है कि गहरे समुद्र क्षेत्रों में, जहां पानी की गहराई 1,500 मीटर से अधिक होती है, एक कुएं की ड्रिलिंग पर 10 करोड़ डॉलर से 25 करोड़ डॉलर तक की लागत आ सकती है और इसके सफल होने की कोई गारंटी नहीं होती है।

बयान में कहा गया कि यह योजना समुद्री बेसिन क्षेत्रों में अन्वेषण गतिविधियों को तेज करेगी, निवेश आकर्षित करेगी और भारत की अपतटीय हाइड्रोकार्बन क्षमता को विकसित करने में मदद करेगी। भारत की कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता पिछले दशक में 77 प्रतिशत से बढ़कर 88 प्रतिशत हो गई है, जबकि देश अपनी प्राकृतिक गैस की जरूरतों का लगभग आधा हिस्सा आयात करता है। सरकार का कहना है कि यह योजना 60 करोड़ टन से अधिक तेल एवं गैस भंडार की खोज, घरेलू उत्पादन में वृद्धि, रोजगार सृजन और विनिर्माण को बढ़ावा देने में सहायक होगी।

इस योजना के तहत उन्नत प्रौद्योगिकी, बड़े पैमाने पर सर्वेक्षण और साझा बुनियादी ढांचे के जरिए अपतटीय अन्वेषण को गति दी जाएगी, जिससे दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। इस योजना की रूपरेखा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे पहले वर्ष 2025 में अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन के दौरान पेश की थी। उन्होंने देश के अपतटीय ऊर्जा संसाधनों के दोहन के लिए आधुनिक ‘समुद्र मंथन’ का आह्वान किया था।

भारत ने वर्ष 1997 के बाद से अपनी तेल और गैस अन्वेषण नीति में तीन बार बदलाव किए हैं। इसके तहत लागत वसूली के बाद मुनाफा साझा करने वाले उत्पादन साझेदारी अनुबंध (पीएससी) से हटकर अब राजस्व साझेदारी और अन्वेषण प्रतिबद्धताओं पर आधारित प्रणाली अपनाई गई है।

Continue reading on the app

  Sports

श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज से पहले इन चार खिलाड़ियों ने बढ़ाई शुभमन गिल की टेंशन, टीम में शामिल होकर भी खेलने को 'तैयार' नहीं

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया को तब सबसे बड़ा झटका लगा जब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए. बुमराह इस सीरीज में भारतीय टीम की बॉलिंग अकैट की अगुवाई करने वाले थे, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी से अब कप्तान शुभमन गिल की टेंशन बढ़ गई है. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर भी चोट के कारण पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. Mon, 3 Aug 2026 09:44:04 +0530

  Videos
See all

Kerelam | लैंडस्लाइड से तबाही का मंजर! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T04:13:38+00:00

सहरसा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग, कोच जलकर खाक #saharsa #trainfire #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T04:14:39+00:00

BJP दफ्तर में जश्न की तैयारी, लड्डू बनने शुरू | #shorts #viralvideo #viralnews #byelection #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T04:15:20+00:00

आज से सावन महीने की शुरुआत | #shorts #shortvideo #shortsfeed #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T04:13:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers