Responsive Scrollable Menu

Assam बाढ़ से 1.35 लाख लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या बढ़कर 85 हुई

गुवाहाटी, दो अगस्त असम में बाढ़ की स्थिति में रविवार को सुधार हुआ। हालांकि अब भी पांच जिलों में लगभग 1.35 लाख लोग प्रभावित हैं। इसके अलावा तीन और लोगों की मौत के बाद इस साल बाढ़ के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 85 हो गई।

एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। बुलेटिन में बताया गया है कि तीनों लोगों की मौत शिवसागर जिले में हुईं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने बताया कि चराइदेव, धेमाजी, गोलाघाट, जोरहाट और शिवसागर जिलों में 1,36,200 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

शनिवार को पांच जिलों में लगभग 1.8 लाख लोग प्रभावित थे। शिवसागर सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है, जहां 55,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद चराइदेव में 40,000 और जोरहाट में 22,000 लोग प्रभावित हैं।

एएसडीएमए के अनुसार, 335 गांव बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं जबकि 15,422 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन पांच जिलों में 54 राहत शिविर और राहत वितरण केंद्र का संचालन कर रहा है, जहां 13,771 लोगों की देखभाल की जा रही है। नुमालीगढ़ में धनसिरी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।

Continue reading on the app

ट्रंप ने रोका युद्ध! आज से शुरू होगी US-ईरान की बातचीत, होर्मुज और परमाणु डील पर उम्मीद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ होने वाली बातचीत का जिक्र किया. ये बातचीत 3 अगस्त को होगी. उन्होंने सऊदी अरब, यूएई, कतर और ईरान के साथ हुई कूटनीतिक चर्चा के बाद शुक्रवार को होने वाला बड़ा हमला रोक दिया. जानते हैं किन मुद्दों पर बातचीत की जानी है.

Continue reading on the app

  Sports

श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज से पहले इन चार खिलाड़ियों ने बढ़ाई शुभमन गिल की टेंशन, टीम में शामिल होकर भी खेलने को 'तैयार' नहीं

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया को तब सबसे बड़ा झटका लगा जब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए. बुमराह इस सीरीज में भारतीय टीम की बॉलिंग अकैट की अगुवाई करने वाले थे, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी से अब कप्तान शुभमन गिल की टेंशन बढ़ गई है. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर भी चोट के कारण पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. Mon, 3 Aug 2026 09:44:04 +0530

  Videos
See all

Viral Video | चलती बाइक पर रोमांस, VIDEO वायरल | #viralshorts | #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T04:43:10+00:00

2012 से लगातारमांजलपुर सीट पर जीत रही है BJP | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T04:41:57+00:00

"सिर्फ़ झूठ फैलाते हैं अखिलेश" | #shorts #viralvideo #viralnews #akhileshyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T04:46:17+00:00

FIR पर बोलीं मैथिली ठाकुर, पुलिस अपना काम कर रही | #Maithili #shortvideo #shorts #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T04:45:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers