हिमाचल से गुजरात तक बारिश का तांडव, IMD ने अगले 6 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट
मानसून ने एक बार फिर देश के कई हिस्सों में रफ्तार पकड़ ली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 31 जुलाई से 6 अगस्त तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगले एक सप्ताह तक पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश, तेज हवाओं और आंधी-तूफान का असर देखने को मिल सकता है.
The post हिमाचल से गुजरात तक बारिश का तांडव, IMD ने अगले 6 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट appeared first on Prabhat Khabar.
UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक
UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें 21 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
ऐसे डाउनलोड करें यूपी पुलिस कांस्टेबल स्कोरकार्ड
उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं। प्रक्रिया नीचे दी गई है:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए UP Police Constable scorecard PDF लिंक पर क्लिक करें।
- अपने जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
- अब आपका स्कोरकार्ड पीडीएफ स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, कुल अंक (Aggregate Marks), विषयवार अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस और अन्य जरूरी विवरण दर्ज होंगे।
रोल नंबर-वाइज लिस्ट ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए रोल नंबर-वाइज पीडीएफ लिस्ट भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट पर UP Police Constable roll number-wise list PDF लिंक पर क्लिक करें।
- यह पीडीएफ फाइल आपके सामने स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- लिस्ट को डाउनलोड करें और इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
इस भर्ती परीक्षा और परिणाम से जुड़ी किसी भी अन्य विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















