Responsive Scrollable Menu

नेपाल में नाबालिग हिंदू की हत्या से तनाव, संयुक्त हिंदू मोर्चा का गठन | Nepal News

नेपाल के मधेश प्रांत के सिरहा जिले में एक नाबालिग की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। घटना के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों ने संयुक्त हिंदू मोर्चा का गठन कर 12 सूत्रीय मांगों के साथ आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है। मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई को लेकर आरोप लगाए हैं, जबकि प्रशासन की ओर से मामले की जांच जारी है। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। #nepal #siraha #madhesh #nepalnews #protest #hindumorcha #breakingnews #worldnews #hindinews #latestnews #sudarshannews ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

Kal Ka Mausam: दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर से एक्टिव, इस वीकेंड गुजरात-असम समेत कई राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट

कल का मौसम, 1 अगस्त: देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर से पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने ताजा प्रेस रिलीज जारी करके देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज आंधी चलने की कड़ी चेतावनी जारी की है. 31 जुलाई से 5 अगस्त के बीच देश के कई इलाकों में मौसम में बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा. कई राज्यों में जहां झमाझम बारिश लोगों को गर्मी से राहत दिलाएगी, वहीं कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली और तेज हवाएं परेशानी का सबब भी बन सकती हैं.

गुजरात और असम सहित 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 1 अगस्त को देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और तेज़ आंधी की संभावना है. विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम और अरुणाचल प्रदेश के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि कई इलाकों में तेज़ बारिश के कारण जलभराव और यातायात प्रभावित हो सकता है. वहीं, लगातार बारिश के चलते कई राज्यों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है. लोगों को मौसम विभाग की सलाह का पालन करने और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है.

हरियाणा और पंजाब में होगी मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई से 4 अगस्त तक हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कई हिस्सों में मानसून का असर काफी मजबूत रहने वाला है. इस दौरान इन क्षेत्रों के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश होने के पूरे आसार जताए गए हैं. रुक-रुक कर होने वाली इस बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिलेगी.

मध्य प्रदेश में बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं

वहीं मध्य प्रदेश के मौसम पर नजर डालें तो पश्चिमी मध्य प्रदेश में 31 जुलाई और 1 अगस्त को बारिश के साथ-साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की आशंका है. इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश में 31 जुलाई से 5 अगस्त तक मौसम का यही मिजाज बना रहेगा और लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा. छत्तीसगढ़ में भी 31 जुलाई और फिर 2 से 5 अगस्त के दौरान कई इलाकों में आंधी और गरज के साथ बारिश का अनुमान है.

झारखंड में 2 अगस्त से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञान केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में 31 जुलाई और 1 अगस्त को ज्यादातर जगहों पर आसमान में घने बादल छाए रहेंगे. इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की फुहारें या एक-दो बार हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है. हालांकि 2 अगस्त से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. 2 अगस्त को झारखंड के देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा राज्य के अन्य शेष जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे खेती-किसानी को काफी फायदा पहुंचने की उम्मीद है.

बिहार के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज राज्य के 25 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, 1 अगस्त से 5 अगस्त तक बिहार में कई स्थानों पर व्यापक से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है. कल पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और खगड़िया में बारिश होने के आसार हैं. वहीं कैमूर, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है.

राजस्थान में जारी रहेगा बारिश का दौर

राजस्थान में मानसून की मजबूती के चलते बारिश की गतिविधियां लगातार जारी हैं. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अगले कुछ दिनों तक पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, भरतपुर और उदयपुर संभाग के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश होने का अनुमान है. वहीं कोटा और उदयपुर संभाग के दक्षिण-पूर्वी इलाकों और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है.

यूपी के कई जिलों में कल होगी बारिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, कल उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. विभाग ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 अगस्त तक कई स्थानों पर भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 अगस्त से 6 अगस्त के बीच व्यापक बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा 3 से 5 अगस्त के दौरान पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में दिन में छाया अंधेरा, झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज

Continue reading on the app

  Sports

दशकों का इंतजार खत्म... अस्मिता डे के बाद हर्ष सिंह ने जूडो में दिलाया भारत को दूसरा गोल्ड, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को चटाई धूल

Harsh Singh wins gold in Judo CWG 2026: भारतीय जूडोकाओं ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया. अस्मिता डे के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक के बाद, पुरुषों के 60 किग्रा फाइनल में हर्ष सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज को 10-0 से हराकर भारत को दूसरा गोल्ड दिलाया. इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में भारत ने 5 रजत और 6 कांस्य जीते थे, लेकिन स्वर्ण कभी नहीं मिला था. अस्मिता और हर्ष के इस 'डबल गोल्ड' ने दशकों लंबा इंतजार खत्म कर दिया. Fri, 31 Jul 2026 21:33:04 +0530

  Videos
See all

Sahil Joshi | नए शिक्षा सचिव पर काँग्रेस का सवाल #monsoonsession #shorts #aajtak #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T17:09:10+00:00

Sahil Joshi | 'देश के युवा सरकार से नाराज' #monsoonsession #shorts #aajtak #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T17:06:35+00:00

Sahil Joshi | CJP पर क्या बोले BJP प्रवक्ता? #monsoonsession #shorts #aajtak #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T17:07:58+00:00

Ye Bharat Ki Baat Hai: Pappu Yadav को धमकी! | Jantar Mantar | CJP Protest | Nepal | Dipke #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T17:10:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers