Responsive Scrollable Menu

टीवी एक्ट्रेस Sambhavna Seth ने रातभर पुलिस स्टेशन में रहकर हाउसहेल्प की बहन को छुड़वाया

टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ अपनी जिंदगी के हर छोटे-बड़े पल साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने व्लॉग में एक बेहद चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया है। संभावना ने बताया कि उनकी हाउसहेल्प गुड़िया की बड़ी बहन को एक दंपति ने कथित तौर पर अपने घर में बंधक बनाकर रखा था। इतना ही नहीं, उसे खाना और सैलरी तक नहीं दी जाती थी। अभिनेत्री ने दावा किया कि उन्होंने पूरी रात पुलिस स्टेशन में बिताकर अपनी हाउसहेल्प की बहन को सुरक्षित छुड़वाया। इस मामले को लेकर संभावना सेठ ने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

संभावना ने सोशल मीडिया पर किया बड़ा दावा
संभावना सेठ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "खारघर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। एक हाउसहेल्प को कथित तौर पर बॉम्बे हाईकोर्ट की एक वकील और उसके पति ने जबरन अपने घर में बंधक बनाकर रखा। उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उसे न तो खाना दिया गया और न ही सैलरी।"

उन्होंने आगे दावा किया कि पीड़िता को 18 पालतू जानवरों की गंदगी साफ करने के लिए मजबूर किया जाता था। जब उसने नौकरी छोड़ने की कोशिश की तो उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

इसे भी पढ़ें: Jasmin Bhasin के प्रपोजल को Aly Goni ने कर दिया था रिजेक्ट, 2 साल बाद कहा था 'हां'

पीड़िता को बचाया गया, FIR भी हुई दर्ज
संभावना ने अपनी पोस्ट में बताया कि पीड़िता को सुरक्षित बचा लिया गया है और इस मामले में बांगर नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि खारघर पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। इसे भी पढ़ें: Prime Video पर आ रहा है The Traitors 2, करण जौहर के शो में दिखेंगे ये 21 कंटेस्टेंट्स

यह सिर्फ एक पीड़िता का मामला नहीं
अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा, "वे पालतू जानवर अब भी वहीं हैं और परेशानी झेल रहे हैं। यह सिर्फ एक पीड़िता की कहानी नहीं है, बल्कि न्याय, इंसानियत और जवाबदेही का सवाल है।" फिलहाल, इस मामले में पुलिस या आरोपित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Continue reading on the app

ग्राहकों को झटका, अगले महीने फिर महंगे होंगे Samsung, Oppo, Xiaomi फोन, इतने बढ़ेंगे दाम

Samsung, Oppo, Realme और Xiaomi कई डिवाइस की कीमतें 1,000 रुपये से 3,000 रुपये तक बढ़ाने की योजना बना रही हैं। स्मार्टफोन के अलावा, Xiaomi में चुनिंदा Smart TV की कीमतें भी बढ़ा सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

Who is Yash vir Singh: पहले तोड़ा रिकॉर्ड , अब शेयर किया पोडियम... कौन हैं भारत के नए रॉकस्टार यशस्वीर सिंह, जिसने नीरज चोपड़ा की भी धड़कनें बढ़ा दी थी

Yashvir Singh Javelin Thrower: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह ने कमाल कर दिया. दोनों ने मिलकर भारत के लिए डबल पोडियम फिनिश किया. नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया, तो यशवीर ने ब्रॉन्ज जीता. आइए जानते हैं कौन हैं यशवीर सिंह, जो जैवलिन थ्रो में भारत के नए रॉकस्टार बने हैं. Sat, 1 Aug 2026 06:08:03 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | WEATHER UPDATE | MONSOON का जबरदस्त प्रकोप, तगड़ा अलर्ट जारी! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T00:35:26+00:00

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: 01 Aug 2026 | Parliamement Session | PM Modi | Rahul Gandhi | Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T00:33:59+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | रांची की सड़क पर उतरे हज़ारों छात्र #shorts #cjp #sauravdas #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T00:45:25+00:00

Sawan : सावन के तीसरे दिन कीजिए महाकाल के दिव्य दर्शन| #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T00:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers