Responsive Scrollable Menu

वनप्लस का सबसे सस्ता 5G फोन N6x लॉन्च:फोन में मिलिट्री ग्रेड सुरक्षा के साथ 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले; कीमत ₹18,999 से शुरू

वनप्लस ने आज (31 जुलाई) भारत में अपना सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन वनप्लस N6x लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी 7000mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है। यह फोन बजट सेगमेंट में लंबी बैटरी लाइफ और मजबूत बिल्ड क्वालिटी चाहने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फोन को दो वैरिएंट में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 18,999 रखी गई है। फोन की बिक्री 4 अगस्त से शुरू होगी। शुरुआती सेल में कंपनी स्मार्टफोन पर ₹1,500 का बैंक डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद इसके बेस वैरिएंट की कीमत 17,499 रुपए हो जाएगी।

Continue reading on the app

इंटरनेशनल कबड्‌डी प्लेयर की पत्नी ने सुसाइड किया:रोहतक में घर में फांसी लगाई; ढाई साल पहले हुई थी शीलू बल्हारा की शादी

रोहतक के रहने वाले इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा ने शुक्रवार को सुसाइड कर लिया। बताया गया है कि उन्होंने अपने घर में फंदा लगाकर जान दी। सूचना मिलने पर बहु अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। सुसाइड के कारणों को लेकर फिलहाल पता नहीं चल पाया है। शीलू और मुस्कान की शादी दिसंबर 2023 में हुई थी। पिछले साल नवंबर में उनके बेटे हार्दिक का जन्म हुआ था। एक पॉडकास्ट में शादी के सवाल पर शीलू ने बताया कि मेरा जन्म 2003 में हुआ था। मेरी मां बीमार रहती है। उनके पैरों और कमर में तकलीफ है। इसलिए घर वालों ने मेरी जल्दी शादी कराई थी। 3 पॉइंट में जानिए कौन हैं शीलू बल्हारा बहु अकबरपुर गांव के रहने वाले शीलू बल्हारा रोहतक में बहु अकबरपुर गांव के रहने वाले हैं। पिता सुरेंद्र बल्हारा साधारण किसान हैं और एक भाई है। शीलू की करीब दिसंबर 2025 में मुस्कान से शादी हुई थी। शीलू ने मात्र छह साल की उम्र में ही कबड्‌डी खेलना शुरू कर दिया था। जब जवानी में कदम रखा तो उनका नाम पंजाब तक पहुंचा। पंजाब की अलग-अलग टीमों में शीलू खेलने के लिए जाते रहते है। चीते के नाम से फेमस हैं शीलू शीलू पंजाब में 'हरियाणा आला चीता' के नाम से फेमस हैं। विदेशों में शीलू कबड्‌डी खेलने जाते हैं। वे कैचर हैं। पिछले साल अमेरिका में हुए कबड्‌डी टूर्नामेंट में भी वे बेस्ट कैचर चुने गए थे। यहां शीलू ने उत्कृष्ट पकड़ क्षमता और फुर्ती से सबका दिल जीत लिया था। ट्रैक्टर, कंबाइन और बुलेट जीत चुके शीलू कबड्‌डी मुकाबलों में पंजाब से अब तक 24 ट्रैक्टर, 50 से ज्यादा बुलेट और एक कंबाइन जीतकर घर ला चुके है। उन्होंने मुकाबलों में जीतकर लाई बुलेट को कभी बेचा नहीं है, वे इन्हें अपने दोस्तों या फिर खुद के यूज के लिए ही रखते हैं। ट्रैक्टर और दूसरे उपकरण वे बेच देते हैं। बड़ी संख्या में किसानी से जुड़े उपकरण पंजाब से जीतकर ला चुके हैं। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Continue reading on the app

  Sports

नीरज चोपड़ा ने सीजन बेस्ट के साथ जीता सिल्वर मेडल, यशवीर ने पर्सनल बेस्ट से ब्रॉन्ज पर किया कब्जा, श्रीलंका के रमेश बने चैंपियन

Neeraj Chopra wins Silver Medal In CWG 2026: नीरज चोपड़ा को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. नीरज ने सीजन का बेस्ट थ्रो 85.83 मीटर किया. उन्होंने पहला थ्रो 80.97 मीटर किया जबकि दूसरा थ्रो सीजन का बेस्ट निकाला.वही तीसरा थ्रो 81.29 मीटर का रहा जबकि चौथा थ्रो 80.73m मीटर रहा वहीं पांचवां थ्रो फाउल रहा. श्रीलंका के उभरते हुए जैवलीन थ्रोअर रमेश थरंगा पथिरागे ने 89.75 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता. Sat, 1 Aug 2026 02:33:52 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi: Shehzad Poonawalla के BJP छोड़ने की खबर का सच क्या निकला ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T21:48:51+00:00

Iran America War Update: अमेरिका ने ईरान में मचाई तबाही? | Trump | Khamenei | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T22:30:39+00:00

Poochta Hai Bharat with Arnab Goswami: सेना को गाली, देश को गाली, सनातन को गाली और अब माफ़ी नामंजूर! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T22:15:21+00:00

Haridwar Kawar Yatra: कांवड़ के रंग.. भक्ति के संग | Kawar Yatra 2026 | Har Har Mahadev | Devotional #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T22:00:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers