इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर की पत्नी ने सुसाइड किया:रोहतक में घर में फांसी लगाई; ढाई साल पहले हुई थी शीलू बल्हारा की शादी
रोहतक के रहने वाले इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा ने शुक्रवार को सुसाइड कर लिया। बताया गया है कि उन्होंने अपने घर में फंदा लगाकर जान दी। सूचना मिलने पर बहु अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। सुसाइड के कारणों को लेकर फिलहाल पता नहीं चल पाया है। शीलू और मुस्कान की शादी दिसंबर 2023 में हुई थी। पिछले साल नवंबर में उनके बेटे हार्दिक का जन्म हुआ था। एक पॉडकास्ट में शादी के सवाल पर शीलू ने बताया कि मेरा जन्म 2003 में हुआ था। मेरी मां बीमार रहती है। उनके पैरों और कमर में तकलीफ है। इसलिए घर वालों ने मेरी जल्दी शादी कराई थी। 3 पॉइंट में जानिए कौन हैं शीलू बल्हारा बहु अकबरपुर गांव के रहने वाले शीलू बल्हारा रोहतक में बहु अकबरपुर गांव के रहने वाले हैं। पिता सुरेंद्र बल्हारा साधारण किसान हैं और एक भाई है। शीलू की करीब दिसंबर 2025 में मुस्कान से शादी हुई थी। शीलू ने मात्र छह साल की उम्र में ही कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। जब जवानी में कदम रखा तो उनका नाम पंजाब तक पहुंचा। पंजाब की अलग-अलग टीमों में शीलू खेलने के लिए जाते रहते है। चीते के नाम से फेमस हैं शीलू शीलू पंजाब में 'हरियाणा आला चीता' के नाम से फेमस हैं। विदेशों में शीलू कबड्डी खेलने जाते हैं। वे कैचर हैं। पिछले साल अमेरिका में हुए कबड्डी टूर्नामेंट में भी वे बेस्ट कैचर चुने गए थे। यहां शीलू ने उत्कृष्ट पकड़ क्षमता और फुर्ती से सबका दिल जीत लिया था। ट्रैक्टर, कंबाइन और बुलेट जीत चुके शीलू कबड्डी मुकाबलों में पंजाब से अब तक 24 ट्रैक्टर, 50 से ज्यादा बुलेट और एक कंबाइन जीतकर घर ला चुके है। उन्होंने मुकाबलों में जीतकर लाई बुलेट को कभी बेचा नहीं है, वे इन्हें अपने दोस्तों या फिर खुद के यूज के लिए ही रखते हैं। ट्रैक्टर और दूसरे उपकरण वे बेच देते हैं। बड़ी संख्या में किसानी से जुड़े उपकरण पंजाब से जीतकर ला चुके हैं। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Tamil Nadu के Dindigul में घोड़ा चरने के विवाद में किसान की हत्या, इलाके में तनाव
तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के पास स्थित पहाड़ी गांव पूमबारई में खेत में पशु चराने को लेकर जारी विवाद में 26 वर्षीय युवक की हत्या के बाद शुक्रवार को तनाव बढ़ गया। घटना में 24 वर्षीय एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने घटना में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूमबारई में कृषि लोगों की आजीविका का मुख्य साधन है। पिछले कुछ महीनों से स्थानीय किसान रघु और रामर के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि रामर का घोड़ा बार-बार रघु के खेत में चरने चला जाता था।
सूत्रों ने बताया कि यह विवाद उस समय हिंसक संघर्ष में बदल गया जब रघु ने रामर (26) और उसके साथी प्रशांत (24) को पूमबारई के पास एक खेत में बुलाया। वहां हुई बहस के दौरान रघु ने दरांती से दोनों पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमले में रामर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल प्रशांत को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी और दोनों पीड़ित अलग-अलग समुदायों से हैं, जिसके कारण घटना के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। सूत्रों ने बताया कि रघु ने देर रात थाने में आत्मसमर्पण कर दिया, लेकिन मृतक के रिश्तेदारों और उसके समुदाय के 100 से अधिक लोगों का आरोप है कि हमले में वह अकेला शामिल नहीं था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हमले में रघु के कई साथी भी शामिल थे।
उन्होंने शुक्रवार सुबह पूमबारई को मन्नावनूर जैसे ऊपरी पहाड़ी गांवों से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर शांति वार्ता शुरू करने के बावजूद पीड़ित परिवार और प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन खत्म करने से इनकार कर दिया। उन्होंने पुलिस पर निष्क्रियता और मामले की सही तरीके से जांच नहीं करने का आरोप लगाया।
सूत्रों ने बताया कि स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए पूमबारई और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
prabhasakshi




















