Responsive Scrollable Menu

भगवान शिव और माता पार्वती की अनोखी चौसर खेल: जब खेल-खेल में हुआ बड़ा विवाद

Lord Shiva and Mata Parvati story: पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार कैलाश पर्वत पर भगवान शिव और माता पार्वती शांत वातावरण में चौसर (पासा) खेल रहे थे। उनके साथ उनके सेवक नंदी भी वहीं मौजूद थे। खेल के दौरान दोनों के बीच हंसी-मजाक और नोकझोंक चल रही थी। खेल आगे बढ़ा तो दोनों में इस बात पर बहस छिड़ गई कि इस दौर का विजेता कौन है।

माता पार्वती का कहना था कि उनकी चाल सही थी और वे जीत चुकी हैं, जबकि भगवान शिव का दावा था कि जीत उनकी हुई है। दोनों अपनी-अपनी जीत पर अड़ गए और बात इतनी बढ़ गई कि बीच-बचाव के लिए किसी गवाह की जरूरत आन पड़ी।

नंदी की गवाही और माता पार्वती का गुस्सा
जब विवाद ज्यादा बढ़ा, तो भगवान शिव ने अपने प्रिय सेवक नंदी से पूछा कि बताओ इस खेल में किसकी जीत हुई है। नंदी भगवान शिव के प्रति बहुत समर्पित थे, इसलिए उन्होंने बिना किसी संकोच के शिवजी के पक्ष में गवाही दे दी और कहा कि विजेता भोलेनाथ हैं।

जबकि सच्चाई यह थी कि उस दौर में माता पार्वती जीती थीं। नंदी का यह पक्षपातपूर्ण उत्तर सुनकर माता पार्वती बेहद क्रोधित हो गईं। उन्हें लगा कि नंदी ने भगवान शिव के डर या उनके प्रति निष्ठा के कारण झूठ बोला है। गुस्से में आकर माता पार्वती ने नंदी को श्राप दे दिया कि जाओ, तुम्हें अपनी इस बेईमानी और पक्षपात के कारण पृथ्वी पर जाना पड़ेगा और तुम्हें बैल बनकर कष्ट सहना होगा।

माता पार्वती की परीक्षा और प्रायश्चित
श्राप मिलते ही नंदी भयभीत होकर क्षमा मांगने लगे। जब माता पार्वती का गुस्सा शांत हुआ, तो उन्हें अपनी भूल का अहसास हुआ और उन्होंने नंदी से कहा कि प्रदोष काल में तुम्हारी यह पीड़ा दूर होगी। इसके बाद, भगवान शिव और माता पार्वती के बीच का यह विवाद शांत हुआ और उन्होंने इस खेल के जरिए यह सीख दी कि न्याय के समय पक्षपात नहीं करना चाहिए, चाहे सामने कोई भी हो।

डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई कथा पौराणिक ग्रंथों और सनातन संस्कृति की मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य पाठकों तक नैतिक और धार्मिक मूल्य पहुंचाना है।

Continue reading on the app

'तारक मेहता' के 18 साल पूरे, गोकुलधाम पहुंचा स्पाइडरमैन, चंपकलाल के पैर छुए तो जेठालाल बोले- 'ये तो निकला संस्कारी'

Spider-Man Entry Tarak Mehta Show: टीवी का सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले 18 साल से शो के फैंस का एंटरटेनमेंट कर रहा है. शो में इस दौरान कई कलाकार जुड़ते गए और इसी पॉपुलैरिटी भी इसी तरह बढ़ती गई. शो ने हाल ही में अपने 18 साल पूरे किए. जिसके लिए खास अंदाज में इसका जश्न मनाना शुरू कर दिया है. इस मौके पर गोकुलधाम सोसायटी का लुक भी पूरी तरह बदल दिया गया है. सोसायटी को नए अंदाज में रेनोवेट किया गया है ताकि फैंस को शो देखकर मजा आए. इसी जश्न के बीच मेकर्स ने एक सरप्राइज दिया.  आपको बता दें कि गोकुलधाम सोसायटी में स्पाइटर मैन ने एंट्री की. स्पाइटर शो के जश्न में शामिल होने के लिए पहुंचा है.

गोकुलधाम में हुई स्पाइडरमैन की एंट्री

18 साल पूरे होने के मौके पर गोकुलधाम सोसायटी में हॉलीवुड के फेमस सुपरहीरो स्पाइडरमैन की एंट्री कराई गई. शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने प्रोमो में स्पाइडरमैन का वेलकम करते हुए लिखा कि जब वह जमीन से आसमान की ओर छलांग लगाता है, तो उसका करतब देखकर समय भी रुक जाता है. मेकर्स ने इस खास एंट्री को हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' की रिलीज से जोड़ा है. जिससे फिल्म का भी प्रमोशनल हो गया.

स्पाइडर मैन ने चंपकलाल के छुए पैर

स्पाइडरमैन की एंट्री का सबसे खास पल तब देखने को मिला, जब वह सीधे जेठालाल के पिता चंपकलाल के पास जाता है और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेता है. इतने बड़े सुपरहीरो को अचानक ऐसा करता देख, चंपकलाल घबरा जाते हैं. इसके जेठालाल ने कहते हैं कि स्पाइडरमैन आशीर्वाद लेने आया है. जिसके बाद चंपकलाल ने उसे आशीर्वाद देते हुए कहते हैं, 'खुश रहो, लंबी-लंबी छलांग मारते रहो.' उनकी इस मजेदार बातों पर जेठालाल ने हंसते हुए कहा, 'ये तो संस्कारी स्पाइडरमैन निकला.' सोशल मीडिया पर स्पाइडरमैन की इस एंट्री को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और लोग इस अनोखे क्रॉसओवर की तारीफ कर रहे हैं.

दयाबेन की वापसी की फिर तेज हुई चर्चा

गोकुलधाम सोसायटी में स्पाइडरमैन की एंट्री और नए लुक के साथ फैंस के बीच एक बार फिर दयाबेन की वापसी को लेकर चर्चाएं शुरु हो गई है. दरअसल, शो में फैंस लंबे समय से दयाबेन की वापसी का बेसब्रई से इंतजार कर रहे थे. इस बारे में मेकर्स भी कई बार कह चुके हैं कि वह दयाबेन को शो में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, मेकर्स के मुताबिक,  अब तक ऐसा नहीं हो पाया है. ऐसे में 18 साल पूरे होने के बाद शो में हो रहे बड़े बदलावों को देखकर लोगों की उम्मीद है कि शो में जल्द ही दयाबेन वापसी कर सकती हैं. हालांकि, मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' कर रही शानदार कमाई

आपको बता दें कि हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' (Spider Man Brand New Day) ने भारत में पहले दिन 17,250 शो में 60.60 करोड़ रुपये नेट किया. वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 73 करोड़ रुपये रहा. इसकी ऑक्यूपेंसी की बात करें तो वो 72.3 प्रतिशत रही. गौरतलब है कि इस परफॉर्मेंस ने इसे इंडिया में किसी हॉलीवुड फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बना दिया, जिसने 'एवेंजर्स: एंडगेम' का रिकॉर्ड तोड़ दिया.  भाषाओं के हिसाब से देखा जाए तो इंग्लिश वर्जन में सबसे ज्यादा कमाई है. इंग्लिश में 55 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ 32.25 करोड़ रुपये नेट कमाए, जबकि हिंदी में 22 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन हुआ. फिल्म भारत के साथ-साथ दुनियाभर से तगड़ी कमाई कर रही है.

ये भी पढ़ें: किसिंग सीन में विनोद खन्ना ने काट लिए माधुरी दीक्षित होंठ, एक्टर के करीबी ने बताई इसके पीछे की कहानी

Continue reading on the app

  Sports

भारत में जिसकी पूछ नहीं, वो इंग्लैंड में मचा रहा गदर, वनडे कप में आशुतोष शर्मा की घातक गेंदबाजी, पंजा खोलकर बल्लेबाजों को दहलाया

भारत के स्टार ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा इन दिनों इंग्लैंड में जारी मेट्रो वनडे कप में हैम्पशायर के लिए धूम मचा रहे हैं. आशुतोष ने अपने पिछले मैच में ससेक्स के खिलाफ पंजा खोलकर सनसनी मचा दी है. इस पूरे सीजन में आशुतोष शर्मा ने हैमप्शायर के लिए अपने दमदार खेल से प्रभावित किया है. खास तौर से आशुतोष कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं. Sat, 1 Aug 2026 07:18:40 +0530

  Videos
See all

Jammu and Kashmir: आतंकी हमले के बाद कुलगाम में बड़ा सर्च अभियान #terroristattack #army #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T02:45:20+00:00

Terrorist Attack In Jammu Kashmir LIVE Updates: कुलगाम में प्रवासी मजदूरों पर आतंकी हमला, 1 की मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T02:43:42+00:00

Jammu & Kashmir: Bhalessa में बारिश का रौद्र रूप #weatherupdate #rain #shorts #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T02:45:22+00:00

कॉमनवेल्थ 2026 में भारत का डबल धमाका! नीरज चोपड़ा ने जेवलिन में जीता सिल्वर, यशवीर के नाम ब्रॉन्ज #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T02:46:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers