'तारक मेहता' के 18 साल पूरे, गोकुलधाम पहुंचा स्पाइडरमैन, चंपकलाल के पैर छुए तो जेठालाल बोले- 'ये तो निकला संस्कारी'
Spider-Man Entry Tarak Mehta Show: टीवी का सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले 18 साल से शो के फैंस का एंटरटेनमेंट कर रहा है. शो में इस दौरान कई कलाकार जुड़ते गए और इसी पॉपुलैरिटी भी इसी तरह बढ़ती गई. शो ने हाल ही में अपने 18 साल पूरे किए. जिसके लिए खास अंदाज में इसका जश्न मनाना शुरू कर दिया है. इस मौके पर गोकुलधाम सोसायटी का लुक भी पूरी तरह बदल दिया गया है. सोसायटी को नए अंदाज में रेनोवेट किया गया है ताकि फैंस को शो देखकर मजा आए. इसी जश्न के बीच मेकर्स ने एक सरप्राइज दिया. आपको बता दें कि गोकुलधाम सोसायटी में स्पाइटर मैन ने एंट्री की. स्पाइटर शो के जश्न में शामिल होने के लिए पहुंचा है.
गोकुलधाम में हुई स्पाइडरमैन की एंट्री
18 साल पूरे होने के मौके पर गोकुलधाम सोसायटी में हॉलीवुड के फेमस सुपरहीरो स्पाइडरमैन की एंट्री कराई गई. शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने प्रोमो में स्पाइडरमैन का वेलकम करते हुए लिखा कि जब वह जमीन से आसमान की ओर छलांग लगाता है, तो उसका करतब देखकर समय भी रुक जाता है. मेकर्स ने इस खास एंट्री को हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' की रिलीज से जोड़ा है. जिससे फिल्म का भी प्रमोशनल हो गया.
स्पाइडर मैन ने चंपकलाल के छुए पैर
स्पाइडरमैन की एंट्री का सबसे खास पल तब देखने को मिला, जब वह सीधे जेठालाल के पिता चंपकलाल के पास जाता है और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेता है. इतने बड़े सुपरहीरो को अचानक ऐसा करता देख, चंपकलाल घबरा जाते हैं. इसके जेठालाल ने कहते हैं कि स्पाइडरमैन आशीर्वाद लेने आया है. जिसके बाद चंपकलाल ने उसे आशीर्वाद देते हुए कहते हैं, 'खुश रहो, लंबी-लंबी छलांग मारते रहो.' उनकी इस मजेदार बातों पर जेठालाल ने हंसते हुए कहा, 'ये तो संस्कारी स्पाइडरमैन निकला.' सोशल मीडिया पर स्पाइडरमैन की इस एंट्री को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और लोग इस अनोखे क्रॉसओवर की तारीफ कर रहे हैं.
दयाबेन की वापसी की फिर तेज हुई चर्चा
गोकुलधाम सोसायटी में स्पाइडरमैन की एंट्री और नए लुक के साथ फैंस के बीच एक बार फिर दयाबेन की वापसी को लेकर चर्चाएं शुरु हो गई है. दरअसल, शो में फैंस लंबे समय से दयाबेन की वापसी का बेसब्रई से इंतजार कर रहे थे. इस बारे में मेकर्स भी कई बार कह चुके हैं कि वह दयाबेन को शो में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, मेकर्स के मुताबिक, अब तक ऐसा नहीं हो पाया है. ऐसे में 18 साल पूरे होने के बाद शो में हो रहे बड़े बदलावों को देखकर लोगों की उम्मीद है कि शो में जल्द ही दयाबेन वापसी कर सकती हैं. हालांकि, मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' कर रही शानदार कमाई
आपको बता दें कि हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' (Spider Man Brand New Day) ने भारत में पहले दिन 17,250 शो में 60.60 करोड़ रुपये नेट किया. वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 73 करोड़ रुपये रहा. इसकी ऑक्यूपेंसी की बात करें तो वो 72.3 प्रतिशत रही. गौरतलब है कि इस परफॉर्मेंस ने इसे इंडिया में किसी हॉलीवुड फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बना दिया, जिसने 'एवेंजर्स: एंडगेम' का रिकॉर्ड तोड़ दिया. भाषाओं के हिसाब से देखा जाए तो इंग्लिश वर्जन में सबसे ज्यादा कमाई है. इंग्लिश में 55 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ 32.25 करोड़ रुपये नेट कमाए, जबकि हिंदी में 22 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन हुआ. फिल्म भारत के साथ-साथ दुनियाभर से तगड़ी कमाई कर रही है.
ये भी पढ़ें: किसिंग सीन में विनोद खन्ना ने काट लिए माधुरी दीक्षित होंठ, एक्टर के करीबी ने बताई इसके पीछे की कहानी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी की उप कप्तानी में खेलेंगे 35 साल के मोहम्मद शमी, 23 अगस्त को मुकाबला
Shami plays under Vaibhav sooryavanshi vice captaincy: दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम घोषित हो गई है. चयनकर्ताओं ने 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान बनाकर हर किसी को हैरान कर दिया है. ईशान किशन की अगुआई वाली इस टीम में 35 वर्षीय दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी शामिल हैं, जो अब वैभव की उप कप्तानी में मैदान पर उतरेंगे. आगामी 23 अगस्त को नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ होने वाले मुकाबले से ईस्ट जोन अपने अभियान की शुरुआत करेगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18





















