Responsive Scrollable Menu

CM सुवेंदु की रेकी कर रहा जैश का आतंकी गिरफ्तार:पुलिस ने कहा- घर से मोबाइल, दस्तावेज मिले, पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का करीबी

बंगाल पुलिस ने पूर्वी बर्धमान जिले से जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने हामिद मंडल नाम के इस शख्स को गुरुवार देर रात एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स से पकड़ा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसियों की नजर से बचने के लिए मंडल पिछले दो से तीन महीनों से छिपा हुआ था। हालांकि, पड़ोसियों का दावा है कि वह परिवार के साथ करीब डेढ़ साल से वहां रह रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बर्धमान की एक अदालत में पेश किया। शुभेंदु अधिकारी की जानकारी जुटाने का शक पुलिस को हामिद मंडल के मोबाइल और घर से कुछ ऐसे दस्तावेज मिले हैं। जिससे पता चजा है कि वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बारे में जानकारी जुटा रहा था। पुलिस को शक है कि वह किसी हमले की साजिश रच रहा था। पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड से जुड़ा नाम पुलिस के मुताबिक, मंडल पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़ा हो सकता है। माना जा रहा है कि वह सज्जाद भट का करीबी सहयोगी है, जिसे 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड्स में से एक माना जाता है। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में जैश के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी कार सीआरपीएफ जवानों की बस में टक्कर मार दी थी, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। भाजपा बोली- सरकार बदलते ही बदला लेने की फिराक में कट्‌टरपंथी संदिग्ध आतंकी के पकड़े जाने के बाद भाजपा प्रवक्ता देबजीत सरकार ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल दशकों से कट्टरपंथी इस्लामी समूहों के लिए सुरक्षित गलियारा रहा है। उन्होंने दावा किया कि ममता सरकार के 15 साल में कट्‌टरपंथियों को बढ़ावा मिला है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अब राज्य की विचारधारा में बदलाव के कारण आतंकी इसे सुरक्षित ठिकाना नहीं मानते। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कट्टरपंथी समूह अब उन नेताओं पर हमले की कोशिश कर रहे हैं, जिन्होंने चरमपंथियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

Continue reading on the app

Shivling Puja: क्या शिवलिंग के पास बजाई गई ताली आपके सारे पुण्यों को नष्ट कर रही है? ९९% शिव भक्त इस भयानक गलती से हैं अनजान..

Clapping in Front of Shivling: मंदिर में अकसर पूजा के दौरान, लोग शिवलिंग के सामने ज़ोर-ज़ोर से ताली बजाते हैं। क्या शिवलिंग के सामने ताली बजाना वाकई उचित है? आइये विस्तार से जानते हैं..

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं अस्मिता डे... जो कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली जूडोका बनीं, कभी एथलेटिक्स में बहाती थीं पसीना

Who is Asmita Dey: 23 वर्षीय जूडोका अस्मिता डे ने महिला 48 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनाडा की हेइडी क्वैच को हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया. त्रिपुरा के बेलोनिया की रहने वाली अस्मिता ने अपने करियर की शुरुआत 800 मीटर धावक के रूप में की थी. ट्रायल के दौरान जूडो में आईं अस्मिता ने भोपाल साई सेंटर में कोच यशपाल सोलंकी से कोचिंग ली. Fri, 31 Jul 2026 22:28:53 +0530

  Videos
See all

Sahil Joshi | 'देश के युवा सरकार से नाराज' #monsoonsession #shorts #aajtak #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T17:06:35+00:00

UP Election 2027 | 403 सीट... 3 बार दौरा! योगी का 'प्लान 2027' क्या है? | BJP Strategy | BJP | SP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T17:15:05+00:00

Sahil Joshi | नए शिक्षा सचिव पर काँग्रेस का सवाल #monsoonsession #shorts #aajtak #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T17:09:10+00:00

Ye Bharat Ki Baat Hai: Pappu Yadav को धमकी! | Jantar Mantar | CJP Protest | Nepal | Dipke #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T17:10:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers