Moto Pad 70 Groove: नया टैबलेट 31 जुलाई को होगा लॉन्च, मिलेंगे JBL के 9 स्पीकर और 12 इंच की बड़ी डिस्प्ले
Motorola भारतीय बाजार में अपना नया एंटरटेनमेंट-फोक्स्ड टैबलेट Moto Pad 70 Groove लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने ऐलान किया है कि यह टैबलेट 31 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले Flipkart पर लाइव हुई माइक्रोसाइट के जरिए इसके डिजाइन और कई प्रमुख फीचर्स का खुलासा हो गया है। Moto Pad 70 Groove को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो शानदार ऑडियो और बड़ी स्क्रीन पर मूवी, म्यूजिक और गेमिंग का बेहतरीन अनुभव चाहते हैं।
Moto Pad 70 Groove के फीचर्स और खासियत
Moto Pad 70 Groove की सबसे बड़ी खासियत इसका JBL का 9-स्पीकर ऑडियो सिस्टम है। Motorola का दावा है कि यह भारत का पहला टैबलेट होगा जिसमें 9 JBL स्पीकर दिए जाएंगे। इस ऑडियो सिस्टम में, 4 Tweeters, 3 Woofers और 2 Passive Radiators शामिल होंगे। इसके अलावा टैबलेट में Dolby Atmos, Hi-Res Audio और Hi-Res Wireless Audio का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, यह सेटअप 48W 7.2-चैनल ऑडियो आउटपुट देने में सक्षम होगा, जिससे मूवी, म्यूजिक और गेमिंग का अनुभव बेहतर होगा।
ये भी पढ़े-ः OnePlus N6x जल्द होगा लॉन्च: Amazon पर दिखीं झलक, 50MP कैमरा और 45W चार्जिंग के साथ हो सकती है एंट्री
डिस्प्ले और बैटरी
Moto Pad 70 Groove में 12.1-इंच का 2.5K डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। स्क्रीन में HDR10, Dolby Vision और 800 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी और वीडियो स्ट्रीमिंग का अनुभव बेहतर होगा।
टैबलेट में 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। Motorola का दावा है कि यह टैबलेट 15 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का बैकअप दे सकता है। चार्जिंग के लिए बॉक्स में ही 68W फास्ट चार्जर मिलेगा।
डिजाइन और अन्य फीचर्स
Moto Pad 70 Groove को ग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इसके बैक पैनल पर सर्कुलर मेष ग्रिल के साथ JBL की ब्रांडिंग दी गई है। टैबलेट में फोल्ड-आउट स्टैंड भी मिलेगा, जिसे Portrait, Landscape, Theatre, Hanging और Lean Mode सहित कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा वॉल्यूम बटन को भी पीछे की तरफ रखा गया है, जिससे डिजाइन और भी अलग नजर आता है।
भारत में कब होगा लॉन्च?
Motorola 31 जुलाई 2026 को भारत में Moto Pad 70 Groove लॉन्च करेगी। लॉन्च के बाद यह टैबलेट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
OnePlus N6x जल्द होगा लॉन्च: Amazon पर दिखीं झलक, 50MP कैमरा और 45W चार्जिंग के साथ हो सकती है एंट्री
OnePlus ने अपने आगामी बजट 5G स्मार्टफोन OnePlus N6x को टीज करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने Amazon पर फोन की डिजाइन की झलक दिखाई है। यह स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus N6 के साथ कंपनी की लाइनअप में शामिल होगा और उन ग्राहकों को टारगेट करेगा जो Nord सीरीज से कम कीमत में 5G फोन खरीदना चाहते हैं।
OnePlus N6x का डिजाइन हुआ टीज
Amazon पर जारी टीजर के मुताबिक, OnePlus N6x में फ्लैट फ्रेम डिजाइन और फ्लैट बैक पैनल मिलेगा। फोन के बैक पर बीच में OnePlus का लोगो दिया गया है, जबकि ऊपर बाईं ओर पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है। इसके अलावा, पावर बटन और वॉल्यूम बटन फोन के दाईं तरफ दिए गए हैं। डिजाइन काफी हद तक OnePlus Nord CE 6 Lite जैसा नजर आता है। टीजर से यह भी संकेत मिला है कि फोन Blue और Red कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है।
ये भी पढ़े-ः Redmi Note 17 की लॉन्च से पहले कीमत लीक: 8,000mAh बैटरी के साथ 6 अगस्त को मारेगा एंट्री, देखें डिटेल
OnePlus N6x के संभावित स्पेसिफिकेशन
हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा LCD डिस्प्ले मिल सकता है। हैंडसेट MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलने की संभावना है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह Android 16 आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा। इसके साथ पावर के लिए इसमें बड़ी बैटरी और और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
OnePlus N6x की संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus N6x की कीमत भारत में करीब ₹20,000 हो सकती है। बता दें कि OnePlus N6 की शुरुआती कीमत ₹22,999 रखी गई थी। ऐसे में N6x को उससे कम कीमत वाले विकल्प के तौर पर पेश किया जा सकता है।
कब होगा लॉन्च?
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus N6x को जुलाई के आखिर या अगस्त की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















