OnePlus N6x जल्द होगा लॉन्च: Amazon पर दिखीं झलक, 50MP कैमरा और 45W चार्जिंग के साथ हो सकती है एंट्री
OnePlus ने अपने आगामी बजट 5G स्मार्टफोन OnePlus N6x को टीज करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने Amazon पर फोन की डिजाइन की झलक दिखाई है। यह स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus N6 के साथ कंपनी की लाइनअप में शामिल होगा और उन ग्राहकों को टारगेट करेगा जो Nord सीरीज से कम कीमत में 5G फोन खरीदना चाहते हैं।
OnePlus N6x का डिजाइन हुआ टीज
Amazon पर जारी टीजर के मुताबिक, OnePlus N6x में फ्लैट फ्रेम डिजाइन और फ्लैट बैक पैनल मिलेगा। फोन के बैक पर बीच में OnePlus का लोगो दिया गया है, जबकि ऊपर बाईं ओर पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है। इसके अलावा, पावर बटन और वॉल्यूम बटन फोन के दाईं तरफ दिए गए हैं। डिजाइन काफी हद तक OnePlus Nord CE 6 Lite जैसा नजर आता है। टीजर से यह भी संकेत मिला है कि फोन Blue और Red कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है।
ये भी पढ़े-ः Redmi Note 17 की लॉन्च से पहले कीमत लीक: 8,000mAh बैटरी के साथ 6 अगस्त को मारेगा एंट्री, देखें डिटेल
OnePlus N6x के संभावित स्पेसिफिकेशन
हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा LCD डिस्प्ले मिल सकता है। हैंडसेट MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलने की संभावना है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह Android 16 आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा। इसके साथ पावर के लिए इसमें बड़ी बैटरी और और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
OnePlus N6x की संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus N6x की कीमत भारत में करीब ₹20,000 हो सकती है। बता दें कि OnePlus N6 की शुरुआती कीमत ₹22,999 रखी गई थी। ऐसे में N6x को उससे कम कीमत वाले विकल्प के तौर पर पेश किया जा सकता है।
कब होगा लॉन्च?
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus N6x को जुलाई के आखिर या अगस्त की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Redmi Note 17 की लॉन्च से पहले कीमत लीक: 8,000mAh बैटरी के साथ 6 अगस्त को मारेगा एंट्री, देखें डिटेल
Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया Redmi Note 17 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। चीन में लॉन्च होने के बाद अब इस फोन को लेकर भारत में भी लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। ताजा लीक में Redmi Note 17 की संभावित कीमत, स्टोरेज वेरिएंट और कुछ अहम फीचर्स का खुलासा हुआ है। देखिए पूरी डिटेल्स।
भारत में Redmi Note 17 की संभावित कीमत
टिप्स्टर योगेश बरार के मुताबिक, Redmi Note 17 की शुरुआती कीमत भारत में ₹30,000 से अधिक हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, इसका बेस वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक कीमत या लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
ये भी पढ़े-ः X Android App Update: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आया नया अपडेट, बदला ऐप का डिजाइन; परफॉर्मेंस भी हुई बेहतर
कब होगा भारत में लॉन्च?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi Note 17 भारत में 6 अगस्त को लॉन्च हो सकता है। वहीं इसकी पहली सेल 11 अगस्त से शुरू होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि भारतीय मॉडल के फीचर्स चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट जैसे ही होंगे।
Redmi Note 17 के संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक के अनुसार, Redmi Note 17 में Android 16 आधारित HyperOS 3 मिलेगा। कंपनी इस फोन के लिए 4 साल तक Android OS अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने की तैयारी में है। फोन में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
प्रोसेसर और बैटरी
चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 17 में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। उम्मीद है कि भारत में भी यही बैटरी और प्रोसेसर देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 17 में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















