Vivo T5 Lite 44W की सेल शुरू: 6,500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा ₹1,500 तक का डिस्काउंट; जानें ऑफर्स
Vivo ने भारत में अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 44W की पहली सेल शुरू कर दी है। कंपनी ने फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। पहली सेल के साथ ग्राहकों को ₹1,500 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और अन्य लॉन्च ऑफर्स का भी लाभ मिलेगा। यह स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, AI फीचर्स और शानदार 50MP कैमरा के साथ बजट सेगमेंट में पेश किया गया है। देखिए इसका ऑफर प्राइस, फीचर्स और अन्य पूरी डिटेल्स।
Vivo T5 Lite 44W: भारत में कीमत और ऑफर्स
Vivo T5 Lite 44W को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इनकी कीमतें इस प्रकार है-
- 4GB + 128GB – ₹19,999
- 6GB + 128GB – ₹21,999
- 6GB + 256GB – ₹24,999
यह स्मार्टफोन Twilight Shadow और Wave Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। पहली सेल के दौरान HDFC Bank, SBI Bank और Axis Bank के कार्ड से भुगतान करने पर ₹1,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद प्रभावी कीमतें इस प्रकार होंगी—
- 4GB + 128GB – ₹18,499
- 6GB + 128GB – ₹20,499
- 6GB + 256GB – ₹23,499
इसके अलावा कंपनी 3 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI भी ऑफर कर रही है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को Flipkart, Vivo India ई-स्टोर और देशभर के अधिकृत रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
Vivo T5 Lite 44W के स्पेसिफिकेशंस
Vivo T5 Lite 44W में 6.74 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस और TÜV Rheinland Low Blue Light Certification के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।
6500mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग
फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Vivo का दावा है कि यह बैटरी सामान्य उपयोग में 5 साल तक बेहतर बैटरी हेल्थ बनाए रखने के लिए डिज़ाइन की गई है।
ये भी पढ़े-ः Moto Pad 70 Groove: नया टैबलेट 31 जुलाई को होगा लॉन्च, मिलेंगे JBL के 9 स्पीकर और 12 इंच की बड़ी डिस्प्ले
AI फीचर्स की भरमार
Vivo T5 Lite 44W में कई AI आधारित फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें-
- AI Creation
- AI Captions
- AI Transcript Assist
- AI Screen Translation
- vivo DocMaster
- Google Gemini
शामिल हैं।
50MP कैमरा और मजबूत बिल्ड क्वालिटी
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो AI इमेजिंग फीचर्स के साथ आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और Triple Anti-Drop SGS Certification भी दिया गया है।
Moto Pad 70 Groove: नया टैबलेट 31 जुलाई को होगा लॉन्च, मिलेंगे JBL के 9 स्पीकर और 12 इंच की बड़ी डिस्प्ले
Motorola भारतीय बाजार में अपना नया एंटरटेनमेंट-फोक्स्ड टैबलेट Moto Pad 70 Groove लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने ऐलान किया है कि यह टैबलेट 31 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले Flipkart पर लाइव हुई माइक्रोसाइट के जरिए इसके डिजाइन और कई प्रमुख फीचर्स का खुलासा हो गया है। Moto Pad 70 Groove को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो शानदार ऑडियो और बड़ी स्क्रीन पर मूवी, म्यूजिक और गेमिंग का बेहतरीन अनुभव चाहते हैं।
Moto Pad 70 Groove के फीचर्स और खासियत
Moto Pad 70 Groove की सबसे बड़ी खासियत इसका JBL का 9-स्पीकर ऑडियो सिस्टम है। Motorola का दावा है कि यह भारत का पहला टैबलेट होगा जिसमें 9 JBL स्पीकर दिए जाएंगे। इस ऑडियो सिस्टम में, 4 Tweeters, 3 Woofers और 2 Passive Radiators शामिल होंगे। इसके अलावा टैबलेट में Dolby Atmos, Hi-Res Audio और Hi-Res Wireless Audio का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, यह सेटअप 48W 7.2-चैनल ऑडियो आउटपुट देने में सक्षम होगा, जिससे मूवी, म्यूजिक और गेमिंग का अनुभव बेहतर होगा।
ये भी पढ़े-ः OnePlus N6x जल्द होगा लॉन्च: Amazon पर दिखीं झलक, 50MP कैमरा और 45W चार्जिंग के साथ हो सकती है एंट्री
डिस्प्ले और बैटरी
Moto Pad 70 Groove में 12.1-इंच का 2.5K डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। स्क्रीन में HDR10, Dolby Vision और 800 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी और वीडियो स्ट्रीमिंग का अनुभव बेहतर होगा।
टैबलेट में 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। Motorola का दावा है कि यह टैबलेट 15 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का बैकअप दे सकता है। चार्जिंग के लिए बॉक्स में ही 68W फास्ट चार्जर मिलेगा।
डिजाइन और अन्य फीचर्स
Moto Pad 70 Groove को ग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इसके बैक पैनल पर सर्कुलर मेष ग्रिल के साथ JBL की ब्रांडिंग दी गई है। टैबलेट में फोल्ड-आउट स्टैंड भी मिलेगा, जिसे Portrait, Landscape, Theatre, Hanging और Lean Mode सहित कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा वॉल्यूम बटन को भी पीछे की तरफ रखा गया है, जिससे डिजाइन और भी अलग नजर आता है।
भारत में कब होगा लॉन्च?
Motorola 31 जुलाई 2026 को भारत में Moto Pad 70 Groove लॉन्च करेगी। लॉन्च के बाद यह टैबलेट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi














.jpg)








