Responsive Scrollable Menu

ED Raid On Jauhar University News | जौहर विश्वविद्यालय में ED का शिकंजा, मचा हड़कंप ! Azam Khan

ED Raid On Jauhar University News | Rampur ( रामपुर) स्थित जौहर यूनिवर्सिटी पर ईडी ने छापा मारा है। यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट से जुड़े दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने जांच तेज कर दी है। देखिए Times Now Navbharat पर पूरी खबर #edraid #jauharuniversity #rampur #azamkhan #hindinews #timesnownavbharat #aajkitazakhabar #news Join us for the latest updates on Times Now Navbharat Live TV. Stay informed and engaged with our in-depth reporting, exclusive interviews, and real-time updates. Don't miss out on the most crucial news stories from India and around the world. Subscribe to our channel and hit the notification bell to stay updated with all the breaking news, Hindi News, live hindi news, election news live, rajasthan news, mp news, up news, bihar news, pm modi news, hindi news live, live news in hindi, hindi latest news, livetv, live tv , times live, hindi news, Israel war live , News, Sports News, Entertainment News and live updates Chapters: 0:00 ED Raids on Azam Khan: Understanding the Investigation 1:48 Money Laundering Allegations: The Jawhar Trust Connection 3:02 Johar University Controversy: Legal Challenges and Government Actions 4:39 Government Accountability: Questions on University Funding 5:58 Political Alliances: Akhilesh Yadav and Om Prakash Rajbhar's Meeting 7:20 Uttarakhand's Anti-Corruption Measures: Toll-Free Reporting System 8:47 Public Vigilance: How to Report Corruption Effectively

Continue reading on the app

'एक्स बॉयफ्रेंड के चलते पीरियड्स में शर्म आती थी':एक्ट्रेस अनुपमा बोलीं- पहले 11 बच्चे चाहती थीं, अभी एक भी नहीं चाहिए

साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने हाल ही में अपने अतीत के एक नार्सिसिस्टिक दुर्व्यवहार (आत्ममुग्धता से भरे शोषण) वाले रिश्ते के बारे में बताया। ध्यान वर्मा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में अनुपमा ने कहा कि उनके एक्स-पार्टनर ने कथित तौर पर उन्हें एक्ट्रेस होने, कॉन्फिडेंट होने और यहां तक ​​कि पीरियड्स होने जैसी बातों पर भी शर्मिंदा महसूस कराया। रिश्ते के असर के बारे में बताते हुए अनुपमा ने कहा कि पहले वह 11 बच्चे चाहती थीं, लेकिन अब बच्चे नहीं चाहतीं। उन्होंने बताया कि पूर्व पार्टनर हर बहस को उनके पीरियड्स से जोड़ देता था, फिर चाहे वह पीरियड्स के किसी भी दिन हुई हो। उन्होंने कहा, “पीरियड्स का पहला दिन हो, पांचवां दिन, दसवां दिन, पंद्रहवां दिन, बीसवां दिन या पच्चीसवां दिन, साइकिल का कोई भी दिन हो। आप इस व्यक्ति की किसी गलती पर उससे सवाल करेंगे, तो वह कहेगा- ओह, तुम पीएमएस कर रही हो, तुम्हारे पीरियड्स आने वाले हैं। इसलिए मुझे बहुत शर्म आती थी।” अनुपमा ने आगे कहा, “मैं 11 बच्चे पैदा करने का सपना देखने वाली इंसान थी। इस समय मुझे बच्चे भी नहीं चाहिए। मुझे महिला होने पर बहुत बुरा लगता था। अपनी उपलब्धियों को लेकर भी मुझे बहुत बुरा लगता था।” पहले रिश्ते को नार्सिसिस्टिक एब्यूज बताया था अनुपमा पहले भी अपने पूर्व पार्टनर के साथ रिश्ते के अनुभव के बारे में बात कर चुकी हैं। एक पुराने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने इस रिश्ते को ‘नार्सिसिस्टिक एब्यूज’ बताया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पार्टनर ने धीरे-धीरे उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अलग-अलग पहलुओं को कंट्रोल करना शुरू कर दिया था। रिश्ते में लगातार इमोशनल उतार-चढ़ाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "बहुत से लोग नार्सिसिस्टिक एब्यूज के बारे में नहीं जानते हैं। एक दिन, वह रेमो होगा। मुझ पर प्यार और देखभाल की बारिश होगी और मैं शायद दुनिया का सबसे लकी इंसान महसूस करूंगी।" उन्होंने कहा, “लेकिन अगले दिन वह अन्नियन होगा। यह उसका सबसे क्रूर रूप होगा और उसे आसपास क्या हो रहा है, इसकी बिल्कुल परवाह नहीं होगी।” अनुपमा ने आगे कहा था, “अगले दिन यही व्यक्ति अंबी बन जाएगा। वह अपनी गलतियों के लिए मुझसे माफी मांगेगा और बच्चे की तरह रोएगा। वह वादा करेगा कि गलतियां दोबारा नहीं करेगा, लेकिन फिर प्यार का वही चक्र जारी रहेगा।” अनुपमा ने 2015 में फिल्मी करियर शुरू किया था अनुपमा परमेश्वरन ने साल 2015 में मलयालम फिल्म ‘प्रेमम’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। फिल्म में मैरी के किरदार और उनके घुंघराले बालों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद उन्होंने मलयालम के साथ तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। साल 2016 में ‘अ आ’ से उन्होंने तेलुगु सिनेमा में कदम रखा। इसके बाद ‘शतमानम भवति’ और ‘हेलो गुरु प्रेमा कोसमे’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। 2019 में ‘नटसार्वभौमा’ से कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू किया। 2022 में ‘कार्तिकेय 2’ से उन्हें पैन-इंडिया पहचान मिली। वहीं, ‘टिल्लू स्क्वायर’ ने उनकी लोकप्रियता और बढ़ाई।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: पहले टीम इंडिया और अब पाकिस्तान… हैरी ब्रूक को अपने घर में नहीं मिल रहा ये सुकून

पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने जबरदस्त बढ़त हासिल कर ली और इसकी एक बड़ी वजह हैरी ब्रूक रहे, जिन्होंने फिर से पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. Fri, 21 Aug 2026 01:49:55 +0530

  Videos
See all

#shorts:'जवाहरलाल नेहरू के नाम की यूनिवर्सिटी पूरे देश में मिल जाएगी'| Vande Mataram | Congress | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T00:45:08+00:00

Viral News: क्या पुलिस के पास गाड़ी पंक्चर करने का अधिकार ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T00:40:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers