पंजाब में टंकी पर चढ़ी 3 युवतियां, बोलीं- कूद जाएंगी:तीन युवकों ने शादी का वादा कर रेप किया, अब मुकर गए, एक शादीशुदा निकला
बरनाला के जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में बुधवार को 3 युवतियां पानी की 50 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ गईं। तीनों ने आरोप लगाया कि 3 युवकों ने शादी का वादा कर उनके साथ संबंध बनाए, लेकिन अब शादी से इनकार कर दिया है। एक युवती ने बताया कि युवक ने रोका (मंगनी) करने के बाद साल भर फिजिकल रिलेशन बनाए, लेकिन बाद में शादी से मना कर दिया। वहीं, दूसरी पीड़िता के अनुसार, युवक कई साल रिलेशन में रहकर रेप करता रहा, लेकिन अब विदेश भाग गया। युवतियों का कहना है कि करीब 2 महीने पहले शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद वे टंकी पर पहुंचीं और चेतावनी दी कि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे नीचे कूद जाएंगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने युवतियों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया। तीनों युवतियों ने बताया कैसे धोखा हुआ… एक महीने से अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने का आरोप युवतियों के मुताबिक, उन्होंने करीब एक महीने पहले अपने साथ हुई धक्केशाही को लेकर शिकायत दी थी। उनका आरोप है कि इसके बाद वे लगातार अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटती रहीं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। तीनों की मुलाकात दफ्तरों के चक्कर काटने के दौरान ही हुई थी। आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग टंकी पर चढ़ी युवतियों ने मांग की कि जिन 3 युवकों ने उन्हें शादी का झांसा देकर फिजिकल रिलेशन बनाए हैं अब उनपर केस दर्ज किया जाए और सख्त कार्रवाई हो। उनका कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, वे नीचे नहीं उतरेंगी। उन्होंने अपनी स्थिति के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराने की चेतावनी भी दी। पुलिस बोली- कानून अनुसार कार्रवाई होगी SHO थाना सिटी-2 चरनजीत सिंह के अनुसार, युवतियों को भरोसा दिया गया है कि उनकी शिकायत पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिरहाल मामला वूमेन सेल में चल रहा है। वहीं, लड़कियां आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग पर अड़ी हैं। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता उन्हें सुरक्षित नीचे उतारना है।
पानी से भरे गड्ढे में डूबे 3 बच्चे, मौत:नहाने के लिए उतरे थे, इनमें दो सगे भाई; जिम्मेदारों को खोज रही पुलिस
सीहोर में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई थे। तीनों बच्चे खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंचे। फिर नहाने के लिए उसमें उतर गए। जब काफी देर तक बच्चे नहीं दिखे तो परिजन उन्हें तलाशने में जुटे। इसी दौरान गड्ढे में तैरते शव देखे। हादसा इछावर में मोगरा रोड पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय प्रशांत, 10 वर्षीय पृथ्वीराज और 11 वर्षीय दीक्षांत के रूप में हुई है। प्रशांत और पृथ्वीराज S/O सुभाल सगे भाई थे। देखिए, 3 तस्वीरें… पुलिस बोली- सभी पहलुओं की जांच कर रहे एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने कहा- हादसे में इछावर के वार्ड नंबर 12 के रहने वाले तीन बच्चों की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। चौबे ने कहा- गड्ढे के निर्माण, उसकी स्थिति और संभावित लापरवाही समेत हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की वैधानिक जांच की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें… नाले में बही कार, 3 बच्चों समेत 9 की मौत राजगढ़ में ईको वैन नाले में बह गई। हादसे में तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। दो युवकों ने तैरकर जान बचाई। पुलिस के मुताबिक, ईको सवार सभी लोग देवास के सतवास में धांसड़ गांव के रहने वाले हैं। वे कड़लावद गांव जा रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। पढे़ं पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










