Responsive Scrollable Menu

पानी से भरे गड्‌ढे में डूबे 3 बच्चे, मौत:नहाने के लिए उतरे थे, इनमें दो सगे भाई; जिम्मेदारों को खोज रही पुलिस

सीहोर में बारिश के पानी से भरे गड्‌ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई थे। तीनों बच्चे खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंचे। फिर नहाने के लिए उसमें उतर गए। जब काफी देर तक बच्चे नहीं दिखे तो परिजन उन्हें तलाशने में जुटे। इसी दौरान गड्ढे में तैरते शव देखे। हादसा इछावर में मोगरा रोड पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय प्रशांत, 10 वर्षीय पृथ्वीराज और 11 वर्षीय दीक्षांत के रूप में हुई है। प्रशांत और पृथ्वीराज S/O सुभाल सगे भाई थे। देखिए, 3 तस्वीरें… पुलिस बोली- सभी पहलुओं की जांच कर रहे एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने कहा- हादसे में इछावर के वार्ड नंबर 12 के रहने वाले तीन बच्चों की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। चौबे ने कहा- गड्ढे के निर्माण, उसकी स्थिति और संभावित लापरवाही समेत हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की वैधानिक जांच की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें… नाले में बही कार, 3 बच्चों समेत 9 की मौत राजगढ़ में ईको वैन नाले में बह गई। हादसे में तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। दो युवकों ने तैरकर जान बचाई। पुलिस के मुताबिक, ईको सवार सभी लोग देवास के सतवास में धांसड़ गांव के रहने वाले हैं। वे कड़लावद गांव जा रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। पढे़ं पूरी खबर…

Continue reading on the app

डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: गाले टेस्ट में जीत के साथ भारत को पहुंचा फायदा, श्रीलंका की राह हुई मुश्किल

डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: गाले टेस्ट में जीत के साथ भारत को पहुंचा फायदा, श्रीलंका की राह हुई मुश्किल

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट क्रिकेट की एक इनिंग में 5 विकेट लेने वाली गेंदबाजों की पहली जोड़ी कौन है?

इंग्लैंड के ओली रोबिन्सन और जॉश टंग ने जो किया वैसा टेस्ट क्रिकेट में पहली बार नहीं हुआ है. ऐसे में सवाल है कि उनकी ही तरह टेस्ट की एक इनिंग में 5 विकेट लेने वाली पहली जोड़ी कौन सी है? Thu, 20 Aug 2026 13:25:30 +0530

  Videos
See all

पाकिस्तान में चर्चों पर कट्टरपंथी हमला...ईसाई होना बना ‘गुनाह-ए-अज़ीम’! Pakistan | Church Attack | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T08:15:13+00:00

साय सरकार का बड़ा कदम, 11 नदियों के संरक्षण का मास्टर प्लान | Chhattisgarh | Raipur #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T08:17:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers