Responsive Scrollable Menu

'हम पर बहुत ज्यादा प्रेशर था...' श्रीलंका पर जीत के बाद कप्तान शुभमग गिल का बड़ा बयान, जानिए किसे बताया मैच का हीरो

Shubman Gill statement : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली जीत के बाद बड़ा बयान दिया है. दरअसल, भारत और श्रीलंका के बीच गाले में पहला टेस्ट मैच खेला गया. आज मैच के पांचवें दिन श्रीलंका को चौथी पारी में ऑलआउट कर भारत ने 165 रनों से मुकाबला जीत लिया. इस शानदार जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद बड़ी बात कही है. उन्होंने इस जीत पर क्या बोला है. आइए जानते हैं. 

जीत पर शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान

शुभमन गिल ने कहा कि, 'स्पेशल, बहुत अच्छी जीत. हम पर थोड़ा प्रेशर था लेकिन टीम ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया. हम 400 के आस-पास रन बनाना चाहते थे, विकेट पर रन बनाना आसान नहीं था. हमें पक्का नहीं था कि हम कितने ओवर बॉलिंग कर पाएंगे. कुल मिलाकर, हम आरामदायक स्थिति में थे'.

शुभमन गिल ने किसे बताया मैच का हीरो

गिल ने सुथार के बारे में कहा कि, वह शानदार बॉलिंग कर रहा है. और देवदत्त पडिक्कल के बारे में कहा कि, उसे देखना शानदार था. शतक बनाने के बाद वह खेलता रहा. उसकी पारी देखने लायक थी. यही आखिरी लक्ष्य है. (WTC) टेस्ट जीत आसानी से नहीं मिलती और यह बहुत अच्छा था.

 

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया ने श्रीलंका को उसके घर में दी मात, 165 रन से जीता गॉल टेस्ट, जानें कैसे मानव सुथार ने एक ओवर में ही पलट दिया मैच

Continue reading on the app

  Sports

सचिन ने तोड़ा डर, कोहली ने किया राज, एबी डीविलियर्स ने बताया तेज पिचों पर कौन है असली 'बॉस'

Sachin Tendulkar vs Virat Kohli: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स का मानना है कि सचिन तेंदुलकर ने उपमहाद्वीप के बल्लेबाजों को उछाल भरी और तेज पिचों पर सफल होने का रास्ता दिखाया था, लेकिन विराट कोहली ने उस प्रभाव को नए स्तर पर पहुंचाया. डीविलियर्स के अनुसार, सीमिंग और बाउंसी हालातों में कोहली का दबदबा सचिन से भी अधिक मजबूत रहा. साथ ही उन्होंने युवा बल्लेबाजों, खासकर केएल राहुल को विदेशी दौरों पर शतकों को 180 या उससे बड़े स्कोर में बदलने की अहम सलाह दी. Thu, 20 Aug 2026 16:06:14 +0530

  Videos
See all

Dehradun Traffic Alert: Black Spot से पहले Google Maps देगा Warning,जानिए पूरा प्लान! Traffic Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T11:45:20+00:00

Hindi News | Bikaner To Delhi, Cancer Injection का ब्लैक कॉरिडोर ! अवैध दवा बिक्री का भंडाफोड़ ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T11:41:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers