Responsive Scrollable Menu

'हाफिज सईद ने कश्मीर भेजे 10 हजार आतंकी'? पाकिस्तानी मौलाना के दावे से मचा हड़कंप

Hafiz Saeed: पाकिस्तान के बहावलपुर में 14 अगस्त को पॉलिटिकल विंग 'पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग' के जलसे में मौलाना मौलवी नसीर मदनी ने आतंकी हाफिज सईद को लेकर बड़ा खुलासा किया. मौलाना ने लश्कर आतंकियों के बीच बड़ा बयान देते हुए कहा कि हाफिज सईद ने 10 हजार बच्चे कश्मीर में कुर्बानी के लिए भेजे थे. मौलाना के काबूलनामे से हाफिज सईड के आतंकी साजिशों की पोल खुल गई है. वहीं, हाल ही में NIA ने पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के चार्जशीट दाखिल कर गैर जमानती वारंट जारी कराया है. 

हाफिज सईद ने कश्मीर भेजे 10 हजार बच्चे

मौलवा नसीर मदनी का लश्कर और जेश संगठनों से करीबी काफी करीबी रिश्ता बताया जाता है. मदनी ने बहावलपुर में पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग के एक जलसे में बोलते हिए कहा कि 'सुनो यही हफीज सईद ने कुर्बानी दी, आज वो जेल में है. लेकिन पाकिस्तान का ये पहला ऐसा कैदी होगा, जिसकी गवाही देने वाला कोई नहीं था. नसीर ने पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में चलाई जा रही आतंकी गतिविधियों की पुष्टि करते हुए कहा कि हाफिज सईद ने 10 हजार बच्चे कश्मीर के लिएऔर मदर-ए-वतन की कुर्बानी के लिए पेश किए. सरकार ने उसे इसकी सजा दी है. 

ये भी पढे़ं; Explainer: 11 साल से अमित मालवीय का BJP के आईटी सेल पर एक छत्र राज, आखिर अचानक क्यों हो गई छुट्टी?

पाकिस्तान की जेल में बंद है हाफिज

मौलाना  ने दावा करते हुए कहा कि हाफिज सईद को पाकिस्तान ने जेल में रखा हुआ है. लेकिन आज भी वो चुप है. उसने कोई शहर नहीं जलाया, कोई दुकान नहीं जलाई. हाफिज साईद को मौलना ने कमांडो बताते हुए कहा कि इतने कमांडो लड़के होने के बाद भी वह सब खमोस हैं.

NIA हाफिज सईद के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

भारत की राष्ट्रीय एजेंसी ने पहलगाम हमले के मामले में हाल ही में लश्कर के सरगना हाफिज सईद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की. अदालत ने हाफिज के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया. मौलाना ने अपने ताजा बयान के जरिए कश्मीर में लगातार आतंकी भेजने और हिंसा फैलाने के भारत के दावों की पुष्टि कर दी. पाकिस्तान हाफिज सईद को जौहर टाउन के सेफ हाउस की जेल में बंद रखने का दावा करता है. लेकिन लश्कर लश्कर 14 अगस्त को सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड की गई फोटो में पाकिस्तानी झंडे लगे कुर्ते में हाफिज के होने का दावा किया गया. 

ये भी पढ़ें: मिसाइल हमले के बाद UAE का ईरान को बड़ा झटका, सभी तरह के व्यापार और वित्तीय लेन-देन पर लगाई रोक

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: भगवान शिव के दिव्य दर्शन के लिए पुरी के जगन्नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ये भी पढ़ें: जल बोर्ड भ्रष्टाचार मामले में सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल, पहले की तरह ये भी फर्जी केस

Continue reading on the app

Aaj Ka Mausam: पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, तबाही की आशंका, जानें IMD का अपडेट

देश में खतरनाक बरसात के बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. पूर्वानुमान के तहत बुधवार को बिहार सहित 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. बताया जा रहा है कि इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. तेज हवा के झोंके के कारण बड़ी तबाही होने के आसार बने हुए हैं. पूर्वी भारत के राज्यों में खास चेतावनी जारी की गई है. पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन ने लोगों की कठिनाई को बढ़ा दिया है. कुछ राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है. घने जंगलों वाले क्षेत्र में यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

इस दौरान पश्चिमी भारत में तूफानी बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. झारखंड तथा गंगा के मैदानी पश्चिमी बंगाल के उत्तरी भागों में कम दबाव बना हुआ है. उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों समेत पंजाब के इलाकों में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic circulation of air) का असर देखने को मिल सकता है. 

जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत दिल्ली में आज यानी 19 अगस्त को भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, दिल्ली में आज यानी 19 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं  न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. 

यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा ?

उत्तर प्रदेश (19 अगस्त- बारिश-तूफान का अलर्ट): मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, सोनभद्र, कौशांबी, मिर्जापुर, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बिजनौर, बदायूं, सिद्धार्थ नगर, सीतानगर, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, गोंडा और देवरिया में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. वहीं, लखनऊ में आज यानी 19 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार में मौसम का हाल

बिहार के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जहानाबाद, रोहतास, कैमूर पूर्वी चंपारण, पटना, गोपालगंज, भोजपुर, बक्सर, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर आदि में तेज बारिश की आश्ंका है. इस  बीच 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट है. बिहार की राजधानी पटना में अधिकतम तापमान  33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है. 

झारखंड में बारिश का अलर्ट

झारखंड के कई जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है. इस बीच 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने वाली है. रांची में आज 19 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस होने वाला है. 

उत्तराखंड में तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं

उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. यहां पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने वाली हैं. देहरादून में 19 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा?

हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट है. यहां पर 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. वहीं, मनाली में आज यानी 19 अगस्त को अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा. न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

जम्मू-कश्मीर में मौसम का हाल 

जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है. इस बीच 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी. वहीं, श्रीनगर में आज यानी 19 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. 

ये भी पढ़ें: जल बोर्ड भ्रष्टाचार मामले में सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल, पहले की तरह ये भी फर्जी केस

 

Continue reading on the app

  Sports

No Ball के चलते टेस्ट में रवींद्र जडेजा को अब तक कितनी बार नहीं मिला विकेट? ये आंकड़ा कर देगा हैरान

Ravindra Jadeja No Ball: क्या रवींद्र जडेजा टेस्ट में ओवरस्टेपिंग की आदत से मजबूर हैं? उनके ओवरस्टेपिंग के चलते गेंद नो बॉल दे दी जाती है. नतीजा, विकेट मिलने की जगह उन्हें खाली हाथ रहना पड़ता है. Wed, 19 Aug 2026 08:11:45 +0530

  Videos
See all

MP News | बृहस्पति कुंड में मचा बवाल! महिलाओं ने एक दूसरे को नोचा | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T04:10:23+00:00

Tejashwi Yadav Lokbhawan March Live : तेजस्वी का Lok Bhawan मार्च आज, सम्राट सरकार से किए 15 सवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T04:17:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers