Responsive Scrollable Menu

Donald Trump के आदेश पर घटी US और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास की अवधि

दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सेनाओं ने अमेरिका के अनुरोध पर अपने संयुक्त सैन्य अभ्यास की अवधि कम करने पर सहमति जताई है। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटनाक्रम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सैन्य अभ्यास में कटौती के आदेश दिए जाने के कुछ दिनों बाद हुआ है।

दोनों देशों का ग्रीष्मकालीन ‘उल्ची फ्रीडम शील्ड’ सैन्य अभ्यास सोमवार सुबह शुरू हुआ था और इसे 11 दिनों तक चलना था लेकिन ट्रंप ने अपने रक्षा मंत्री को इसे ‘‘काफी हद तक कम’’ करने का आदेश दिया। ट्रंप ने इसके लिए उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ अच्छे संबंध होने और दक्षिण कोरिया द्वारा ईरान के खिलाफ अमेरिकी युद्ध में शामिल होने से इनकार करने को कारण बताया था। दक्षिण कोरियाई सेना ने एक बयान में कहा कि अमेरिका के साथ जारी यह सैन्य अभ्यास 27 अगस्त के बजाय शुक्रवार को ही समाप्त हो जाएगा।

सेना ने यह भी बताया कि दोनों सहयोगी देशों ने कुछ संयुक्त मैदानी प्रशिक्षण अभ्यासों का स्तर कम करने पर भी सहमति जताई है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रंप का यह कदम अमेरिका और दक्षिण कोरिया की संयुक्त सैन्य तैयारियों को नुकसान पहुंचा सकता है और अंततः दोनों देशों के दशकों पुराने गठबंधन को कमजोर कर सकता है। ये अभ्यास लंबे समय से उत्तर कोरिया के साथ तनाव का भी कारण रहे हैं।

उत्तर कोरिया इन अभ्यासों की निंदा करते हुए इन्हें युद्ध की तैयारी बताता रहा है और इनके जवाब में उकसावे वाले मिसाइल परीक्षण करता रहा है। उत्तर कोरिया ने ट्रंप के इस प्रस्ताव पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, बुधवार को ही उसकी सरकारी समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ ने अपनी एक रिपोर्ट में अमेरिका-दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यासों को ‘‘उकसावे वाला’’ और ‘‘बेहद खतरनाक’’ बताया तथा इसमें प्रतिद्वंद्वियों की शत्रुतापूर्ण गतिविधियों को पूरी तरह विफल करने का संकल्प जताया गया।

Continue reading on the app

Kabul में स्कूल परिसर के पास विस्फोट, UN ने 42 बच्चों के घायल होने की पुष्टि की

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक स्कूल परिसर के पास हुए विस्फोट में कम से कम 42 बच्चे घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मिशन (यूएनएएमए) ने शैक्षणिक केंद्र के पास बच्चों के घायल होने की पुष्टि की है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक के अनुसार, घायल बच्चों की उम्र नौ से 14 वर्ष के बीच है। इससे पहले काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने बताया था कि सोमवार को एक हथगोले से हुए विस्फोट में ‘‘कई बच्चे’’ घायल हुए हैं और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने घटना के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।

दुजारिक ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र मिशन ने भी विस्फोट की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच की मांग की है। अफगान मीडिया ने इससे पहले बताया था कि विस्फोट में करीब 50 बच्चे घायल हुए। यह विस्फोट राजधानी के अल्पसंख्यक हजारा समुदाय बहुल इलाके में हुआ।

अफगानिस्तान में हजारा समुदाय की आबादी करीब नौ प्रतिशत है। यह समुदाय देश में लंबे समय से हमलों और उत्पीड़न का सामना कर रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान में टीम इंडिया पर हो सकता था हमला, खुफिया इनपुट से टला था खतरा, 22 साल बाद हुआ खुलासा

India 2004 tour of Pakistan: भारत के साल 2004 में पाकिस्तान दौरे पर कराची में टीम पर हमला होने का खतरा था. इस घटना के बारे में पूर्व खुफिया एवं सुरक्षा अधिकारी यशोवर्धन आजाद ने अपनी हाल ही में प्रकाशित किताब में किया. उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ चाहते थे कि एक टेस्ट मैच कराची में हो, लेकिन भारत के सुरक्षा सलाहकारों ने उनकी मांग को ठुकरा दिया. Wed, 19 Aug 2026 08:55:50 +0530

  Videos
See all

Live : Asim Munir के खिलाफ Pakistan में विरोध प्रदर्शन, देश छोड़कर भागा! | Balochistan | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T04:16:03+00:00

MP News | बृहस्पति कुंड में मचा बवाल! महिलाओं ने एक दूसरे को नोचा | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T04:10:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers