Aaj Ka Mausam: पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, तबाही की आशंका, जानें IMD का अपडेट
देश में खतरनाक बरसात के बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. पूर्वानुमान के तहत बुधवार को बिहार सहित 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. बताया जा रहा है कि इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. तेज हवा के झोंके के कारण बड़ी तबाही होने के आसार बने हुए हैं. पूर्वी भारत के राज्यों में खास चेतावनी जारी की गई है. पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन ने लोगों की कठिनाई को बढ़ा दिया है. कुछ राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है. घने जंगलों वाले क्षेत्र में यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.
इस दौरान पश्चिमी भारत में तूफानी बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. झारखंड तथा गंगा के मैदानी पश्चिमी बंगाल के उत्तरी भागों में कम दबाव बना हुआ है. उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों समेत पंजाब के इलाकों में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic circulation of air) का असर देखने को मिल सकता है.
जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत दिल्ली में आज यानी 19 अगस्त को भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, दिल्ली में आज यानी 19 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा ?
उत्तर प्रदेश (19 अगस्त- बारिश-तूफान का अलर्ट): मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, सोनभद्र, कौशांबी, मिर्जापुर, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बिजनौर, बदायूं, सिद्धार्थ नगर, सीतानगर, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, गोंडा और देवरिया में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. वहीं, लखनऊ में आज यानी 19 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
बिहार में मौसम का हाल
बिहार के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जहानाबाद, रोहतास, कैमूर पूर्वी चंपारण, पटना, गोपालगंज, भोजपुर, बक्सर, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर आदि में तेज बारिश की आश्ंका है. इस बीच 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट है. बिहार की राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है.
झारखंड में बारिश का अलर्ट
झारखंड के कई जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है. इस बीच 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने वाली है. रांची में आज 19 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस होने वाला है.
उत्तराखंड में तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. यहां पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने वाली हैं. देहरादून में 19 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.
हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा?
हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट है. यहां पर 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. वहीं, मनाली में आज यानी 19 अगस्त को अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा. न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.
जम्मू-कश्मीर में मौसम का हाल
जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है. इस बीच 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी. वहीं, श्रीनगर में आज यानी 19 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.
ये भी पढ़ें: जल बोर्ड भ्रष्टाचार मामले में सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल, पहले की तरह ये भी फर्जी केस
School Closed Today in Dehradun: भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, आंगनबाड़ी में भी छुट्टी का ऐलान, आदेश जारी
School Closed Today in Dehradun: भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, आंगनबाड़ी में भी छुट्टी का ऐलान, आदेश जारी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24









