Responsive Scrollable Menu

Congress नेताओं ने CM Hemant Soren से की मुलाकात, JSSC परीक्षा रद्द करने पर जताया आभार

झारखंड में कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और ‘‘आंदोलनकारी छात्रों के हित में फैसले लेने’’ के लिए उनका आभार जताया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। राज्य सरकार ने सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जेएसएससी-संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा रद्द करने की घोषणा की थी, जिसकी आंदोलनकारी छात्र मांग कर रहे थे।

इसके साथ ही आउटसोर्स एजेंसी टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं और परिणामों को भी रद्द करने की घोषणा की गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और झारखंड के कांग्रेस प्रभारी के. राजू के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रिमंडल के फैसले की सराहना की और इसे निष्पक्ष भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों व अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण बताया। बयान में कहा गया है कि कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि टीडीपीएल द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले से प्रभावित छात्रों और अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी और उनके भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता दूर होगी।

बयान के अनुसार कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य झारखंड के युवाओं और छात्रों के हितों की रक्षा करना है। सोरेन ने कहा, ‘‘राज्य सरकार युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर लगातार पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ फैसले लेती रही है और आगे भी ऐसा करती रहेगी।’’ प्रतिनिधिमंडल में मंत्री इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की और विधायक रामेश्वर उरांव, प्रदीप यादव, कुमार जयमंगल, राजेश कच्छप, रामचंद्र सिंह, नमन बिक्सल कोंगाड़ी, भूषण बाड़ा और ममता देवी शामिल थे।

Continue reading on the app

Election Commission ने जारी किए 100 करोड़ Voter ID कार्ड, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की प्रशंसा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत की चुनाव प्रणाली की तारीफ किए जाने के बाद निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि भारत में करीब 100 करोड़ मतदाताओं को ‘विशेष’ निर्वाचक फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) जारी किए जा चुके हैं। अधिकारियों ने कहा कि भारत में मतदान फोटो पहचान पत्र के आधार पर कराया जाता है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने करीब एक अरब मतदाताओं सहित सभी मतदाताओं को विशेष ईपीआईसी जारी किए हैं।

मतदाता एक विशिष्ट वेबसाइट के जरिए अपना ई-ईपीआईसी भी डाउनलोड कर सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि भारत में करीब 12 लाख मतदान केंद्रों के लिए मतदाता सूचियां तैयार की जाती हैं। इन सूचियों को राज्य सरकार के कर्मचारी बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा तैयार किया जाता है और राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ स्तर के एजेंट (बीएलए) इनका समानांतर रूप से ऑडिट करते हैं।

उनके अनुसार, मतदान केंद्रों पर उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त मतदान एजेंट भी मतदान प्रक्रिया की निगरानी करते हैं। इसी तरह, मतगणना के दौरान उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त मतगणना एजेंट भी पूरी प्रक्रिया का समानांतर रूप से ऑडिट करते हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हाल ही में अमेरिकी प्रशासन से सवाल किया था कि अमेरिका में बिना वैध फोटो पहचान पत्र के चुनाव कैसे कराए जा सकते हैं।

इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने चुनावी धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए अमेरिका में प्रत्येक मतदाता के लिए अनिवार्य फोटो पहचान पत्र की वकालत की। ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारत में हाल के आम चुनाव में एक प्रतिशत से भी कम मतदाताओं ने डाक मतपत्र के जरिए मतदान किया और प्रत्येक मतदाता के पास वैध फोटो पहचान दस्तावेज था।

Continue reading on the app

  Sports

भारत के दामाद के घर गूंजी किलकारी, घर में आई लक्ष्मी, इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी खुशखबरी

Glenn maxwell daughter: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और उनकी पत्नी विनी रमन दूसरी बार माता-पिता बने हैं. उनके घर बेटी का जन्म हुआ है, जिसका नाम Maia Maxwell रखा गया है. 2022 में मैक्सवेल और विनी ने शादी की थी, जिसके एक साल बाद बेटे का जन्म हुआ था, जिसका नाम लोगन मेवरिक मैक्सवेल रखा. Tue, 18 Aug 2026 22:52:20 +0530

  Videos
See all

Meerut Doctor Death: 26 साल की डॉक्टर खुशहाली की मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप! Meerut Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T19:30:08+00:00

Ukraine attacks Moscow with drone strikes | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T19:00:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers